पालक के पकोड़े – Palak Pakoda Recipe – Spinach Fritters

पकोड़े झटपट बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट रैसिपी है जो किसी भी मेहमान के आने पर तो अक्सर ही बन जाया करते हैं, गरमा गरम पकोड़े का खास स्वाद तब आता है जब बाहर पानी रिम झिम बरस रहा हो.
पकोड़े हम कई प्रकार के बनाते है, गोभी के पकोड़े, आलू के पकोड़े और बैंगन के पकोड़े लेकिन पालक के पकोड़े (Palak Pakoda ) का स्वाद सबसे अलग है, पालक के पकोड़े 2 प्रकार से बनाये जाते हैं, एक तो साबुत पालक से और दूसरा पालक को काट कर. आज हम पालक को काट कर पालक के पकोड़े बनायेंगे.
Read this recipe in English - Palak Pakoda Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Pakoda
- पालक के पत्ते - 20 से 25
- बेसन - 1 कप
- चावल का आटा - 2 टेबल स्पून
- नमक -1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- तेल - पकोड़े तलने के लिये
विधि - How to make Palak Pakoda
पालक के पत्तों को पानी से अच्छे से धोकर पानी सुखाकर रख लीजिए.
बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से गाढ़ा घोल इस तरह बनाइये कि उसमें गुठलियां न रहें. इसमें चावल का आटा भी मिला लीजिए और एकदम चिकना घोल बना लीजिए. 1 कप बेसन का घोल तैयार करने में 1/2 कप पानी का इस्तेमाल हुआ है.
घोल में लाल मिर्च पाउडर, नमक, अजवायन को मसलकर डाल दीजिए. साथ ही हरी मिर्च भी डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए और घोल को 3 से 4 मिनिट फैंट लीजिए. घोल को एकदम पकौड़े के घोल जैसी कन्सिस्टेन्सी का तैयार कर लीजिए. घोल को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.
इसी बीच, आधे पालक के पत्तों बारीक काट लीजिये. बाकी से साबुत पालक के पकौड़े बनाएंगे.

बेसन के घोल को फिर से अच्छी तरह फैटिये.
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल चैक करने के लिए एक बूंद बेसन के घोल की तेल में डालकर देखिए, यह तुरंत सिककर ऊपर आनी चाहिए. तेल के अच्छे गरम होने पर, साबुत पत्ते को उठाकर बेसन के घोल में डुबोइए और कढ़ाही में तलने के लिए डाल दीजिए. 5-6 या जितने पकोड़े तेल में अच्छी तरह डूब सके डाल दीजिये, पकोड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये.
गोल्डन ब्राउन होने पर पकौड़ों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी के साबुत पालक के पत्तों से पकौड़े भी ऎसे ही तल लीजिए.
कटे हुए पालक को बेसन के घोल में मिक्स कर लीजिए और उंगलियों से हल्का सा गोल शेप देकर कढ़ाही में तलने के लिए डाल दीजिए. इन पकौड़ों को भी ब्राउन होने के बाद नैपकिन पेपर बिछाकर रखी प्लेट में निकाल कर रखिये. बचे हुये घोल से भी इसी तरह पकोड़े बना कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम पालक के पकोड़े (Palak Pakoda -Spinach Fritter ) हरे धनिये या पोदीना की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- चावल का आटा पकौड़ों को क्रिस्पी बनाने के लिए उपयोग किया गया है.
- घोल को एकदम चिकना घोले और इसे 3 से 4 मिनिट तक अच्छे से फैंट लें.
- पालक के पकौड़ों को अच्छे गरम तेल में ही फ्राय करें. अगर कम गरम तेल में इन्हें फ्राय करेंगे तो यह तेल सोख लेंगे.
कमेंट (57)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Namaskaar. Apke recipes bohut hi lajawaab hai. Mene aapke website se Bahut kuch seekha. Simple roti chapaati se lekar acchaar tak. Aapkaa bahut bahut Dhantavaad. Mere pwri war ko aap se seekha khana bahut pasand aaya.
Aparna
निशा: अपर्णा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine ek working lady hoon. Aur Maine aapke website se itna kuch sikha hai ki har bar ghar se tarif mili. Please jhatpat bachhon ke school-tiffin ke liye bhi receipes bataiye.
निशा: परमजीत, बच्चों के टिफिन के लिये वेबसाइट पर बहुत सारी रैसिपी हैं, आप देख सकती हैं.
thnx for the simple palak pakoda receipe
निशा: शिल्पा, चावल का आटा डालना बिलकुल भी जरूरी नहीं हैं, सिर्फ बेसन के पकोड़े बहुत अच्छे बनते है, बेसन के घोल को 10 मिनिट पहले घोल कर रख लीजिये और 3-4 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये, पकोड़े बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: सनी, मैं सादा खाने ही बनाती और लिखती हूँ, जिसमें समय कम लगे लेकिन खाना स्वादिष्ट बने, लेकिन कुछ रैसिपी में तो समय ज्यादा लगता ही है, आप अपने स्वाद के अनुसार जो भी आप पसन्द करते हैं बनाइये, आप अच्छा खाना बना लेंगे, धन्यवाद.
Thanks
i have one option.earlier i also faced the same problem.whenever you knead the dough
निशा: रेखा, हम आपके तरीके से भी बनायेंगे.
Thankyou from heart...
निशा: रोहित, धन्यवाद.
apki site bahut hi acchi hai.
wah nishaji palak ke pakode or naram 2 rotiyan
निशा: शिवानी, आप आटे में स्वादानुसार नमक और एक कप आटे में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर आटा गूथिये, आटे को 20 मिनिट रखकर एक बार फिर से मसल कर अच्छा कीजिये और तब बनाइये चपाती और बताइये कि चपाती कैसी बनी.