पालक के पकोड़े – Palak Pakoda Recipe – Spinach Fritters

पकोड़े झटपट बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट रैसिपी है जो किसी भी मेहमान के आने पर तो अक्सर ही बन जाया करते हैं, गरमा गरम पकोड़े का खास स्वाद तब आता है जब बाहर पानी रिम झिम बरस रहा हो.
पकोड़े हम कई प्रकार के बनाते है, गोभी के पकोड़े, आलू के पकोड़े और बैंगन के पकोड़े लेकिन पालक के पकोड़े (Palak Pakoda ) का स्वाद सबसे अलग है, पालक के पकोड़े 2 प्रकार से बनाये जाते हैं, एक तो साबुत पालक से और दूसरा पालक को काट कर. आज हम पालक को काट कर पालक के पकोड़े बनायेंगे.
Read this recipe in English - Palak Pakoda Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Pakoda
- पालक के पत्ते - 20 से 25
- बेसन - 1 कप
- चावल का आटा - 2 टेबल स्पून
- नमक -1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- तेल - पकोड़े तलने के लिये
विधि - How to make Palak Pakoda
पालक के पत्तों को पानी से अच्छे से धोकर पानी सुखाकर रख लीजिए.
बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से गाढ़ा घोल इस तरह बनाइये कि उसमें गुठलियां न रहें. इसमें चावल का आटा भी मिला लीजिए और एकदम चिकना घोल बना लीजिए. 1 कप बेसन का घोल तैयार करने में 1/2 कप पानी का इस्तेमाल हुआ है.
घोल में लाल मिर्च पाउडर, नमक, अजवायन को मसलकर डाल दीजिए. साथ ही हरी मिर्च भी डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए और घोल को 3 से 4 मिनिट फैंट लीजिए. घोल को एकदम पकौड़े के घोल जैसी कन्सिस्टेन्सी का तैयार कर लीजिए. घोल को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.
इसी बीच, आधे पालक के पत्तों बारीक काट लीजिये. बाकी से साबुत पालक के पकौड़े बनाएंगे.

बेसन के घोल को फिर से अच्छी तरह फैटिये.
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल चैक करने के लिए एक बूंद बेसन के घोल की तेल में डालकर देखिए, यह तुरंत सिककर ऊपर आनी चाहिए. तेल के अच्छे गरम होने पर, साबुत पत्ते को उठाकर बेसन के घोल में डुबोइए और कढ़ाही में तलने के लिए डाल दीजिए. 5-6 या जितने पकोड़े तेल में अच्छी तरह डूब सके डाल दीजिये, पकोड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये.
गोल्डन ब्राउन होने पर पकौड़ों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी के साबुत पालक के पत्तों से पकौड़े भी ऎसे ही तल लीजिए.
कटे हुए पालक को बेसन के घोल में मिक्स कर लीजिए और उंगलियों से हल्का सा गोल शेप देकर कढ़ाही में तलने के लिए डाल दीजिए. इन पकौड़ों को भी ब्राउन होने के बाद नैपकिन पेपर बिछाकर रखी प्लेट में निकाल कर रखिये. बचे हुये घोल से भी इसी तरह पकोड़े बना कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम पालक के पकोड़े (Palak Pakoda -Spinach Fritter ) हरे धनिये या पोदीना की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- चावल का आटा पकौड़ों को क्रिस्पी बनाने के लिए उपयोग किया गया है.
- घोल को एकदम चिकना घोले और इसे 3 से 4 मिनिट तक अच्छे से फैंट लें.
- पालक के पकौड़ों को अच्छे गरम तेल में ही फ्राय करें. अगर कम गरम तेल में इन्हें फ्राय करेंगे तो यह तेल सोख लेंगे.
कमेंट (57)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Loved it
निशा: मनोज जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जतिन जी, धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki recipe ki madad se maine kai achi cheeze bnai hai aur wah-wahi batori hai. Is pakode ki recipe me ek prashan h ?
Kya pyaaz ka prayog kar sakte hain ?
Kya ajwaine dalna aavashyak hai?
Kripya margdarshan karen.
निशा: रश्मि जी, आप अपने स्वादानुसार परिवर्तन कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: इमरान जी, आप रैसिपी को फोलो करें आप अवश्य ही अच्छे पकोडे़ बना लेंगे.
निशा: सम्राट जी, बेसन को छान ले तो अच्छा है, लेकिन बेसन में तो कोई बीज नहीं होते.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपको इस रेसपी के लिए धन्वाद
ke liye.
निशा: उपासना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुचिता जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रति, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित्रा जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुसुम, पकोड़े के लिये चावल का आटा मिलाया जा सकता है, उन्हैं डबल फ्राई करने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: प्रीति, आटे को डिब्बे में रखिये और ऊपर थोड़ा घी या तेल लगा दीजिये, रोटी बनाने से 15 मिनिट पहले आटे को फ्रिज से निकाल कर रख लीजिये, आटा नरम हो जायेगा और अच्छी रोटी बनेगी.
निशा: मूंगदाल पालक पकोड़े जल्दी ही बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नागेन्द्र जी आप सही कह रहे हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देव, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभ्रा, इसमें हल्दी डालने की आवश्यकता नहीं है.
muje kathi wala parontha nahi aata please simle way se bata dijiya ki kaise banate hai
thanks