चना दाल या मोंठ दाल नमकीन – Dalmoth Namakeen – Chana Dal Namkeen Recipe

साबुत मोंठ, चना दाल या मूंग दाल की तली हुई नमकीन आपको भी पसन्द आती होगी. आप इन्हें घर पर बडी़ आसानी से बना सकते हैं.
चना दाल, मूंग दाल या दालमोंठ नमकीन तीनों एक ही तरह से बनाई जाती है. मूंग दाल और चना दाल को तल कर तली हुई मूंग दाल और चना दाल बनाई जाती है लेकिन दालमोंठ को मोंठ दाल से न बनाकर काली छिलके वाली साबुत मसूर (Masoor Dal) से बनाया जाती है. आगरे की दालमोंठ में साबुत मोंठ नमकीन के साथ मैदे के पतले सेव भी मिलाते हैं लेकिन मुझे मोंठ की दाल बिना सेव के अधिक अच्छी लगती है.
Read - Dalmoth Namakeen – Chana Dal Namkeen Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal or Moong Dal Namkeen
- साबुत मसूर दाल - 2 कप (400 ग्राम)
- तेल - तलने के लिये
मसाला
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- पिसी काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- पिसी लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से आधी
- पिसा काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
विधि - How to make Chana Dal or Moong Dal Namkeen
साबुत मसूर दाल को धोकर 8 घन्टे के लिये पीने के पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई साबुत मसूर दाल से सारा पानी हटा दीजिये, दाल को किसी सूखे सूती मोटे कपड़े या टावल पर 10 मिनट के लिये खुला करके फैला दीजिये ताकि उससे सारा पानी अच्छी तरह निकल जाय.

तलने के लिये कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लिये रखिये, तेज आग पर तेल गरम होने दीजिये, तेल जब अच्छा गरम हो तेल से धुंआं निकलने लगे तब दाल गरम तेल में डालिये. और कुरकुरी होने तक सिकने दीजिये. तलने के लिये एक बार में उतनी ही दाल डालें, जिसे तेल में आसानी से तला जा सके.
तलने वाली दाल भीगी हुई होती है इसलिये जब इसे तेल में डालते हैं तो तेल का तापमान एकदम गिर जाता है, इसलिये गैस की लौ एकदम तेज होनी चाहिये. यदि तेल अधिक गरम नहीं होगा तो दाल नमकीन कुरकुरी न होकर सख्त बनेगी
दाल को कुरकुरा होने तक तल लीजिये. (दाल को हाथ से मसल कर देख लीजिये वह सख्त हो जाती है) दाल को निकालिये और छलनी रख कर किसी बर्तन में रख लीजिये या नेपकिन पेपर पर रख लीजिये ताकि अतिरिक्त तेल निकल सके.
सारी की सारी दाल इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
बारीक पिसा मसाला दाल में मिलाइये. मसाला एकदम बारीक पिसा होना चाहिये. दाल को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद ही किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरिये. जब आपका मन करे कन्टेनर से चटपटी चने की दाल निकालिये और खाइये. ये दाल महिनों तक खाई जा सकती है.
सुझाव: दाल को भिगोते समय आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा पानी में मिला दीजिये, दाल को पानी से निकाल कर कपड़े पर फरेरा करके तल लीजिये, दाल और अधिक कुरकुरी बनेगी.

कमेंट (105)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: खुशी जी, दाल को तेज आग पर तलना है, तेल में तलते समय अधिक करारी मत होने दीजिये, वह ठंडी होकर करारी हो जाती है.
निशा: पूजा जी, बेकिंग सोडा डालने से फूली हुई और दाल कुरकुरी बनती है और दाल को तेज आग पर तलना है, तेल में तलते समय अधिक करारी मत होने दीजिये, वह ठंडी होकर करारी हो जाती है.
निशा: राजकुमार जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Diet recipe. Without frying
निशा: नेहा जी, ओवन में ये उतनी ज्यादा स्वादिष्ट नहीं बनेगी, जितनी कि तल कर बनती है और इसे तलने में बहुत ही कम तेल घी लगता है.
कृपया जवाब जल्दी दीजियेगा।
निशा: इमरान जी, मसाले में आधा छोटी चम्मच सादा नमक, आधा छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च और काली मिर्च पाउडर, आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर और आधा छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर, नमक और मिर्च को अपने अनुसार एडजैस्ट कर सकते हैं.
निशा: गरिमा जी, आप थोड़ा सा अमचूर पाउडर और डाल दीजिए.
निशा: कमिल जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: शशि जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
How to make dalmoth
निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाती जी, तेल इतना लीजिए जिसमें दाल आसानी से फ्राई की जा सके.
निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विश्वास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
जो चने की दाल की नमकीन बनाते हैं दुकानों पर बेचने के लिए, क्या वे भी इसी तरीके से ही बनाते हैं या कुछ और तरीका इस्तेमाल करते हैं..?
निशा: विजय जी, चने की दाल की नमकीन इसी तरह से बनाई जाती है.
निशा: दीपा जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सपना जी, माइक्रोवेव में बना सकते हैं. पर स्वाद में अंतर होगा.
Aapka bahut bahut shukriya, itni behtreen aur mazedar namkeen ke bare mein batane ke liye.
निशा: नजमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice ji