फिरनी – Kesar Phirni Recipe

फिरनी - इसका जितना मजेदार स्वाद होता है उतना ही इसे बनाना आसान. फिरनी यानी पिसे हुये चावलों की खीर जिसमें आप अपने मनपसन्द सूखे मेवे डाल सकते है.
फिरनी (Firni) को अनेकों स्वाद और खुशबू में बनाया जा सकता है जैसे जाफरानी पिस्ता फिरनी (Kesar Pista Phirni) , अखरोट फिरनी (Walnut Phirni) , आम फिरनी (Mango Phirni), काजू फिरनी (Kaju Phirni), गुलाब फिरनी (Rose Phirni), बादाम फिरनी (Badam Phirni), नारियल फिरनी (Coconut Phirni), केला फिरनी (Banana Phirni), अंगूर फिरनी (Grapes Phirni), वगैरह, वगैरह, वगैरह.
आप इसे इतनी तरह से बना सकते है कि पूरे महीने रोजाना नई नई फिरनी परोसें लेकिन खाने वाले को हर बार एक नया स्वाद आये. बस आपके पास दूध चीनी और बासमती चावल हो. अपने किचन में सूखे मेवे तलाशिये, यदि सूखे मेवे न हों तो ताजा फल तलाशिये, फल नहीं तो जैम या जैली को मिस करके भी आप फिरनी को नये स्वाद में झटपट बना सकते है. तो आईये आज काजू और पिस्ता फिरनी बनाते हैं.
Read - Kesar Phirni Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Pista Phirni
- चावल - 100 ग्राम (आधा कप)
- दूध - 1 लीटर फुल क्रीम
- केसर - 20 -25 टुकड़े
- पिस्ते - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
- काजू - 10 - 12 (छोटे टुकड़ों में काट लीजिये)
- चीनी - 75 ग्राम (1/2 कप से थोड़ी कम)
- छोटी इलाइची - 3-4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
विधि - How to make Kesar Pista Phirni
चावल साफ करके, धोइये और आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और हल्का मोटा पीस लीजिये.

किसी भारी तले के बर्तन में दूध को गरम करने के लिये गैस फ्लेम पर रखिये, दूध में उबाल आने के बाद पिसे हुये चावल डालिये और फिर से उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये.
धीमी गैस पर चावलों के पकने तक और फिरनी के गाड़े होने तक पकाइये, प्रत्येक 2 मिनिट में फिरनी को चमचे से चलाते रहिये ( चावल तले में लगने नहीं चाहिये).
चीनी, काजू के टुकड़े डालिये और केसर को थोड़े से दूध में घोल कर डाल दीजिये. चीनी के घुलने तक फिरनी को पकाइये. फिरनी (Phirni) बन चुकी है. आग बन्द कर दीजिये. इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
फिरनी को प्याले में निकालिये और बारीक कतरे हुये पिस्ते डाल कर सजाइये या फिरनी को छोटे छोटे कांच की प्यालियों में डालिये और कतरे हुये पिस्ते से सजाइये. इन फिरनी भरी प्यालियों को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये. खाना खाने के बाद ठंडी स्वादिष्ट फिरनी(Kesar Pista Phirni) परोसिये और खाइये.
बादाम फिरनी - How to make Badam Phirni
12 बादाम पीस कर फिरनी में बनाते समय मिला दीजिये और चार बादाम को पतला पतला काट कर ऊपर से डाल दीजिये.
बादाम फिरनी और बादामी फिरनी (Badami Phirni) में फर्क यह है कि बादाम फिरनी में फिरनी बनने के बादा बादाम कतर कर डाले जाते हैं जबकि बादामी फिरनी (Badami Phirni) में बादाम भिगोकर छीलकर पीस कर फिरनी बनाते समय मिला दिये जाते हैं
गुलाब फिरनी - How to make Gulab Phirni
इसमें गुलकन्द (Gulkand) यानी गुलाब के फूलों का जैम मिलाईये और छोटे प्याले में डालकर ऊपर से दो बूंद गुलाब जल डालकर ठंडा करने रख दीजिये.
अंगूर फिरनी - How to Make Grapes Phirni
अंगूर फिरनी के लिये जब फिरनी बन जाये तो अंगूर की जैली मिलाईये, ठंडा कीजिये और परोस दीजिये.
अखरोट फिरनी - How to make Walnut Phirni
अखरोट फिरनी के लिये, थोड़े से अखरोट का पेस्ट बनाकर फिरनी में पकते समय डाल दीजिये, ऊपर से सजाने के लिये अखरोट के टुकड़े डाल दीजिये. इस तरह बदल बदल कर अनेको तरह से ये फिरनी बनाकर खाइये.

कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजली जी, फिरनी के लिये चावल भिगो कर दरदरे ही पीसे जाते हैं.
निशा: रूपा जी, खीर बनने के बाद, गरम खीर में, या हल्का ठंडा होने पर फ्रूट पल्प मिलाया जा सकता है.
निशा: रीतेश जी, मुझे खाना बनाने में बहुत खुशी मिलती है, इसलिए मुझे ये काम बहुत पसंद है.
निशा: धन्यवाद, मैं और रैसिपी बनाने की कोशिश करती रहूंगी.
going to make it first time so pleas suggest me some important tips..
निशा: पूजा जी, रेसिपी को फोलो करें और उसके अनुरूप बनाएं.
going to make it first time so pleas suggest me some important tips..
निशा: पूजा जी, आप रेसिपी को अच्छे से पढ़ें और इसे बनाएं. आप अवश्य ही इसे बना लेंगी.
thanks mam itne sare recipes patane kiye mujhe khana banana bahut accha lagta hai or mai apke bataye huye har recipes ko follow karte hu or apne pure family ko khilati hu or sab mere bahut tarif karte hai thanks a lots mam thank u so much from beauty
निशा: ब्यूटी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello mam! firni bahot achchi hai
but mam kevra (केवड़ा )firni kaise banai jati hai ???
निशा: जीनत जी, फिरनी इसी तरह से बनाते हैं, लेकिन अलग फ्लेवर और स्वाद डालकर इसे अलग अलग तरीके से बनाया जा सकता है. फिरनी बनने के बाद उसमें केवड़ा एसेन्स डालें और मिलायें और ड्राई फ्रूट से गार्निस करें.
निशा: कविता जी, बनाना फिरनी के लिये, लिये बनाना को छोटा छोटा काट लीजिये और फिरनी बनने वाली 2 मिनट पहले फिरनी में मिक्स कर दीजिये, थोड़े से टुकड़े फिरनी के ऊपर से सजाये जा सकते हैं.
Aaj maine phirni banae bahut hi teasty bani, mere husband ko bahot pasand aae. Thanks nishaji.
निशा: प्रीती जी, जितनी देर बाहर से खाना लाने में लगती है उससे जल्दी खाना बन कर तैयार हो जाता है. सपोज दाल और रोटी बनाना चाहते हैं, दाल को धोइये और कुकर में डालिये और रख दीजिये, 3-4 मिनिट में हो गया. आटा गूथिये 5 मिनिट और इधर दाल में सीटी भी आ गई, जब तक कुकर का प्रेशर खतम हो रहा है तब तक दाल के लिये तड़का बना लीजिये, और चपाती बना लीजिये 30 - 40 मिनिट में खाना बनकर तैयार हो जाता है, आप कोशिश कीजिये, हो सकता है शुरू में आपको लगे कि देर लग रही है बाद में बहुत आसान हो जायेगा.
निशा: प्रियंका जी, आप सही कह रही है, लेकिन यहां फिरनी में हमने अखरोट यूज ही नहीं किये हैं.
would'nt hesitate a bit to say that they are worth appreciation as they are fantastic.I feel
extremely elated when my guests say the food you served was very good. Thanks a lot.
निशा: गिरिधर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
how r you? mam bahut dino se apki nyi recipe ka wait kar rhe hain.plz upload some new recipe soon....mam i also want to ask if we are making mango or any other fruit phirni then when to add the fruit puree ? after cooling down the phirni or in the hot phirni? mam plz reply soon i want to make it ...
निशा: शुचि जी, चैनल पर नई रेसिपी रेग्यूलर आ रही हैं, वेबसाइट पर जल्दी आप देख सकेंगी. मेन्गो फिरनी के लिये चावल गलने यानी कि फिरनी के बनने के बाद, चीनी और उसमें मेन्गो प्यूरी डाल कर मिक्स कर दीजिये, मेन्गो फिरनी बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: विनीता जी फिरनी को पकते समय बार बार चलाना होता है क्यों कि ये बर्तन के तले में लग जाती है, और कुकर में एसा नहीं कर पायेंगे, फिरनी तो किसी भारी तले के बर्तन में खुले ही बनायेंगे तो अच्छी बनेगी.
निशा: रशमी जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: विनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: गर्गी जी, दूध को लगातार चलाते रहने से गुठलियां नहीं पढ़ेंगी.
home work.
chickn biyari . please bataiye
निशा: खुशी, वेज बिरियानी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेज बिरियानी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: गगन, बिलकुल जरूरी नहीं होता.
निशा: सुखवीर जी हां बना सकते हैं.