फिरनी – Kesar Phirni Recipe

📅 24 जून 2010 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 63 कमेंट ★ 3.4 (5117)

फिरनी - इसका जितना मजेदार स्वाद होता है उतना ही इसे बनाना आसान. फिरनी यानी पिसे हुये चावलों की खीर जिसमें आप अपने मनपसन्द सूखे मेवे डाल सकते है.

फिरनी (Firni) को अनेकों स्वाद और खुशबू में बनाया जा सकता है जैसे जाफरानी पिस्ता फिरनी (Kesar Pista Phirni) , अखरोट फिरनी (Walnut Phirni) , आम फिरनी (Mango Phirni), काजू फिरनी (Kaju Phirni), गुलाब फिरनी (Rose Phirni), बादाम फिरनी (Badam Phirni), नारियल फिरनी (Coconut Phirni), केला फिरनी (Banana Phirni), अंगूर फिरनी (Grapes Phirni), वगैरह, वगैरह, वगैरह.

आप इसे इतनी तरह से बना सकते है कि पूरे महीने रोजाना नई नई फिरनी परोसें लेकिन खाने वाले को हर बार एक नया स्वाद आये. बस आपके पास दूध चीनी और बासमती चावल हो. अपने किचन में सूखे मेवे तलाशिये, यदि सूखे मेवे न हों तो ताजा फल तलाशिये, फल नहीं तो जैम या जैली को मिस करके भी आप फिरनी को नये स्वाद में झटपट बना सकते है. तो आईये आज काजू और पिस्ता फिरनी बनाते हैं.

Read - Kesar Phirni Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Pista Phirni

  • चावल - 100 ग्राम (आधा कप)
  • दूध - 1 लीटर फुल क्रीम
  • केसर - 20 -25 टुकड़े
  • पिस्ते - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
  • काजू - 10 - 12 (छोटे टुकड़ों में काट लीजिये)
  • चीनी - 75 ग्राम (1/2 कप से थोड़ी कम)
  • छोटी इलाइची - 3-4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)

विधि - How to make Kesar Pista Phirni

चावल साफ करके, धोइये और आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और हल्का मोटा पीस लीजिये.

किसी भारी तले के बर्तन में दूध को गरम करने के लिये गैस फ्लेम पर रखिये, दूध में उबाल आने के बाद पिसे हुये चावल डालिये और फिर से उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये.

धीमी गैस पर चावलों के पकने तक और फिरनी के गाड़े होने तक पकाइये, प्रत्येक 2 मिनिट में फिरनी को चमचे से चलाते रहिये ( चावल तले में लगने नहीं चाहिये).

चीनी, काजू के टुकड़े डालिये और केसर को थोड़े से दूध में घोल कर डाल दीजिये. चीनी के घुलने तक फिरनी को पकाइये.  फिरनी (Phirni) बन चुकी है.  आग बन्द कर दीजिये.  इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.

फिरनी को प्याले में निकालिये और बारीक कतरे हुये पिस्ते डाल कर सजाइये या फिरनी को छोटे छोटे कांच की प्यालियों में डालिये और कतरे हुये पिस्ते से सजाइये.  इन फिरनी भरी प्यालियों को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये. खाना खाने के बाद ठंडी स्वादिष्ट फिरनी(Kesar Pista Phirni) परोसिये और खाइये.

बादाम फिरनी - How to make Badam Phirni

12 बादाम पीस कर फिरनी में बनाते समय मिला दीजिये और चार बादाम को पतला पतला काट कर ऊपर से डाल दीजिये.
बादाम फिरनी और बादामी फिरनी (Badami Phirni) में फर्क यह है कि बादाम फिरनी में फिरनी बनने के बादा बादाम कतर कर डाले जाते हैं जबकि बादामी फिरनी (Badami Phirni) में बादाम भिगोकर छीलकर पीस कर फिरनी बनाते समय मिला दिये जाते हैं

गुलाब फिरनी - How to make Gulab Phirni

इसमें गुलकन्द (Gulkand) यानी गुलाब के फूलों का जैम मिलाईये और छोटे प्याले में डालकर ऊपर से दो बूंद गुलाब जल डालकर ठंडा करने रख दीजिये.

अंगूर फिरनी - How to Make Grapes Phirni

अंगूर फिरनी के लिये जब फिरनी बन जाये तो अंगूर की जैली मिलाईये, ठंडा कीजिये और परोस दीजिये.

अखरोट फिरनी - How to make Walnut Phirni

अखरोट फिरनी के लिये, थोड़े से अखरोट का पेस्ट बनाकर फिरनी में पकते समय डाल दीजिये, ऊपर से सजाने के लिये अखरोट के टुकड़े डाल दीजिये. इस तरह बदल बदल कर अनेको तरह से ये फिरनी बनाकर खाइये.

Kesar Pista Phirni Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (5117 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (63)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

jyoti dalmia
Nisha ji phirni basmati chawal ke alawa koi aur chawal dal sakte hai? kaise pata chalega ki chawal pak gaye hai ki nahi? mango phirni kaise banaenge.
निशा: ज्योति, जी हां दूसरे चावल की भी बन सकती है. फिरनी जब बन जाती है तो एक दम गाड़ी हो जाती है. चावल के दाने नरम हो जाते हैं. चावल और दूध मिल कर एक साथ हो जाते हैं.
nandini maheshwari
dear nisha di namaste thanks itni tasty dishes ki receipe batane ke liye maine phirni banai thi lekin itne alag alag flavour ki phirni pehli bar padh rahi hoo thanks a lot aaj hi try karti hoodelicious phirni