मूंगदाल का चीला (Moong Pancakes)

मूंगदाल का चीला (MOONG DAL CHEELA) बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसमें प्रोटीन्स काफी मात्रा में होते है, इसको बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम प्रयोग होती है तो आप जिन्हैं तले खाने से परहेज है वे भी इसे बड़े स्वाद से खा लेंगे. सुबह के नास्ते में यह सबको बहुत ही अच्छा लगता है, बनाने में भी आसान है, तो चीला बनाते हैं मूंग की दाल का चीला.
Read - Moong Pancakes Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Pancakes
चार लोगों के लिये
- मूंगदाल - 2 कप (400 ग्राम)
- हींग - 2 पिन्च
- अदरक —2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- हरी मिर्च — 2 - 3 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ — एक कटोरी बारीक काटा हुआ
- ताजा पनीर — 100 ग्राम
- नमक — स्वादानुसार
- तेल —2-4 टेबिल स्पून
विधि - How to make Moong Pancakes
मूंग की दाल को 3 - 4 घंटो के लिये पानी में भिगो दें.
भीगी हुई दाल में हींग और थोड़ा पानी मिला कर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसी हुई दाल को एक बड़े कटोरे में डालिये और अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियाँ और नमक मिला कर अच्छी तरह फैंट लीजिये.
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.
नौनस्टिक तवा गरम करें और चम्मच से थोड़ा सा तेल तवे पर चुपड़ दीजिये. दाल के मिश्रण को चमचे में भरकर गरम तवे पर गोल गोल पतला फैलायें. एक छोटी चम्मच से तेल लेकर गोल चीले के चारों ओर डालें और थोड़ा सा तेल उसके ऊपर डाल दें
आप चीले को ऊपर से देख सकेंगे कि उसकी नीचे बाली सतह ब्राउन हो गई है. कलछी की सहायता से पलट दीजिये और दूसरी ओर भी सेकिये. जब चीला दूसरी ओर भी सिक जाय तब उसकी निचली सतह को नीचे कीजिये और ऊपर की सतह पर 2 छोटे स्पून पनीर भरकर बिखेर दीजिये. अब चीले को दोसे की तरह गोल मोड़ दीजिये. मूंगदाल का चीला तैयार है.
मोड़े हुये चीले को प्लेट में रखिये और दही , खट्टी चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
Moong Pancakes video in Hindi
कमेंट (84)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
wow nishaji aaj aapne moong ki daal ka cheela banana bhi sikha diya thanks u r my cooking teacher
Very nice nisha ji.
निशा: निशा जी, दोंनो तरह की दाल ली जा सकती है, छिलका वाली दा ले रहे हैं तब उसके छिलके दाल के भीगने के बाद मसल कर निकालने होते हैं.
निशा: प्रियंका जी, दोसे में चावल का आटा होता है इसलिये वह क्रिस्प बनता है, लेकिन मूंग दाल चीला उतना क्रिस्प नहीं बनता, दाल को हल्का सा दरदरा पीसना चाहिये और बैटर पतला करके चीला पतला फैलायें, बहुत अच्छे चीले बनेंगे.
Thanks a lot
निशा: शिवानी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, अवश्य कर सकते हैं.
if not then how
pls response on my Email
निशा: अनीता जी, राइस आटा डालकर चीला और ज्यादा क्रिस्पी बनेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap ki website bahut useful hai.
dhanyabad
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिश, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam ye ghaziabad me milta h moong daal me eno daal k use fait te hai fir pan me butter daal k bnate h...or ye mota hota h size me..but agar hum ghr par bnate h to ye kaccha rh jata h andar se..pls aap mje kuch suggest kre..
निशा: श्रुति, चिला को नानस्टिक पैन या तवा पर फैला दीजिये, और इसे ढककर मीडियम धीमी आग पर 3-5 मिनित तक सिकने दीजिये और अब नीचे से ब्राउन होने पर पलटने के बाद खुले ही सिकने दीजिये, चीला बिलकुल कच्चा नहीं रहेगा.
mam pls mje btaye k moonglate kaise banta hai..
mje apki sari recipe bhut aachi lgti h..pls mje moonglate ka b btaye......
निशा: श्रुति, मूंग दाल चीला, मूंग नगेट्स रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, मूंगलेट किस तरह के होते हैं आप थोड़ा सा बताइये तो मैं अवश्य कोशिश करूंगी.
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम, वेबसाइट पर बच्चों के लिये बहुत सारी रेसिपी दी गई हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: चीले लोहे के भारी तवे पर भी बन जाते हैं और नानस्टिक तवा ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: अनुराधा जी हां आप उसमें चीला बना सकती हैं.
Meri sasu maa bht hi acha cheela banati hain or bht patla bhi. but mai kabhi bhi acha cheela nahi bana pati hamesha wo toot jata hai maine unke paas khade ho k bht baar seekha but jab try kiya to fir toot jata h or utna patla bhi nahi banta mai unki sari tips aazma chuki hu apko bhi dekha cheela banate hue but fir bhi toot jata h and mere husband ko mere hath ki sari recipes pasand aati h but cheela nahi so pls aap hi kuch tarika batayen jis se mai perfect cheela bana saku. hmari shadi kuch tym pehle hi hui h and shadi k baad maine bht kuch seekha h apse or apni sasu maa se to ab cheela banane ki bhi tips dijiye pls...
thanks
निशा: अनुराधा, चीला बनाने के लिये नानस्टिक तवा यूज कीजिये, तवा गरम होने के बाद थोड़ा तेल डालकर तवे को नेपकिन पेपर या कपड़े से सभी ओर चिकना कीजिये, और तवे हल्का ठंडा करके चीला फैलाइये, चीला पतला फैलता है, अब मीडियम आग पर चीले को नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, चीला आसानी से निकल जाता है, धन्यवाद.
Nisha ji,pisi hui dal ko kya ham freezr main rakh sakte hain..uska duvara se chila tyar ho sakta hai
निशा: वीनू, जी हां रखा जा सकता है.
What other fillings u suggest spicy ones
निशा: भारती जी हां चीज ले सकते हैं, आलू की स्टफिंग बना सकते हैं, गोभी मटर बीन्स सब्जियों से भी स्टफिंग बना सकते हैं.
निशा: सलोनी, आपके इस तरह के कमेन्ट देखकर मुझे बहुत खुशी होती है, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघना, चीला के ऊपर थोड़ा सा पनीर डाला अच्छा लगता, आप इसके ऊपर कुछ न भी डालें तो भी ये चीला बहुत अच्छा लगता है, आलू और मटर की स्टफिंग बना कर भी लगाई जा सकती है, धन्यवाद.
निशा: अपर्ना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महक, चीला को पतला फैलाइये और नीचे की सतह अच्छा ब्राउन होने तक सेक कर चीला को पलटिये, बाद में दूसरी सतह पर भी ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये, मूंग दाल चीला बहुत ही स्वादिष्ट बनता है.
निशा: जी बहुत बहुत धन्यवाद.