मूंगदाल का चीला (Moong Pancakes)

मूंगदाल का चीला (MOONG DAL CHEELA) बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसमें प्रोटीन्स काफी मात्रा में होते है, इसको बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम प्रयोग होती है तो आप जिन्हैं तले खाने से परहेज है वे भी इसे बड़े स्वाद से खा लेंगे. सुबह के नास्ते में यह सबको बहुत ही अच्छा लगता है, बनाने में भी आसान है, तो चीला बनाते हैं मूंग की दाल का चीला.
Read - Moong Pancakes Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Pancakes
चार लोगों के लिये
- मूंगदाल - 2 कप (400 ग्राम)
- हींग - 2 पिन्च
- अदरक —2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- हरी मिर्च — 2 - 3 बारीक काटी हुई
- हरा धनियाँ — एक कटोरी बारीक काटा हुआ
- ताजा पनीर — 100 ग्राम
- नमक — स्वादानुसार
- तेल —2-4 टेबिल स्पून
विधि - How to make Moong Pancakes
मूंग की दाल को 3 - 4 घंटो के लिये पानी में भिगो दें.
भीगी हुई दाल में हींग और थोड़ा पानी मिला कर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसी हुई दाल को एक बड़े कटोरे में डालिये और अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियाँ और नमक मिला कर अच्छी तरह फैंट लीजिये.
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.
नौनस्टिक तवा गरम करें और चम्मच से थोड़ा सा तेल तवे पर चुपड़ दीजिये. दाल के मिश्रण को चमचे में भरकर गरम तवे पर गोल गोल पतला फैलायें. एक छोटी चम्मच से तेल लेकर गोल चीले के चारों ओर डालें और थोड़ा सा तेल उसके ऊपर डाल दें
आप चीले को ऊपर से देख सकेंगे कि उसकी नीचे बाली सतह ब्राउन हो गई है. कलछी की सहायता से पलट दीजिये और दूसरी ओर भी सेकिये. जब चीला दूसरी ओर भी सिक जाय तब उसकी निचली सतह को नीचे कीजिये और ऊपर की सतह पर 2 छोटे स्पून पनीर भरकर बिखेर दीजिये. अब चीले को दोसे की तरह गोल मोड़ दीजिये. मूंगदाल का चीला तैयार है.
मोड़े हुये चीले को प्लेट में रखिये और दही , खट्टी चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
Moong Pancakes video in Hindi
कमेंट (84)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Youtube se aap se sikha
Aisi hi aur video layega
Main humesha aapki recipe follow krti hu..shai paneer ki recipe dekh kr maine shai paneer bnaya sbko bhut acha lga.today m going to make this moong daal chilla ..hope hubby or meri beti ko pasand aaye.
निशा: श्वेता जी, हमारे साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयूष जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंद्रिका जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, मूंगदाल का चीला बहुत ही हेल्दी रेसिपी है और मुझे उम्मीद है की आपके बच्चों को भी पसंद आए. आप इसमें बच्चों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए बदलाव कर सकती हैं.
निशा: कुशा जी, आप प्याज अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: पूनम जी, आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बैटर की कन्सिस्टेन्सी पकौड़ों के घोल की कन्सिस्टेन्सी से थोड़ी पतली होनी चाहिए.
निशा: आशीष जी, हम जल्दी ही रेसिपी अपलोड करेंगे.
निशा: विलास जी, धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, आप इसमें अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार सब्जियां जैसे कि शिमला मिर्च, मटर, गाजर इत्यादि भी डाल सकती हैं.
निशा: अलोक जी, समोसे के लिये आप जितना मैदा ले रहे है, उसका चौथाई हिस्से का तेल या घी उसके अन्दर डाला जाता है.
निशा: अभय जी, रख सकते हैं.
निशा: रेनू जी अवश्य बना सकते हैं.
निशा: निधि जी, छिलके वाली दाल यूज कर सकते हैं लेकिन दाल से छिलका हटाना पढ़ेगा और धुली दाल को भिगो कर एसे ही यूज कर सकते हैं,
Koshish karungi ki aacha bane.
Thanks nisha ji
निशा: मेघना जी, आप बहुत अच्छा चीला बनायेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्ष जी, हरी मूंग दाल के चीला भी इसी तरह बनायेंगे, छिलका वाली दाल है तो दाल को भिगो कर छिलका उतार लीजिए, और दाल को पीस कर चीला बना लीजिये.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, चीला को थोड़ा सा मोटा फैलायें और हल्का सा कम सेके, चीला एकदम सोफ्ट बनेगा.
निशा: सनी जी, आप इसमें पनीर डाल सकते हैं.
I used to eat this in office cafeteria but I didn't like it that much, it was just for the sake of eating. I self made it this way and it came out to be the best snack I've ever made. Thank you so much for this recipe and ginger tastes awesome in this chilla.
निशा: पलक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishaji I m impressed with ur most of d recipes I appreciate it Specially rava dhokla I tried n it was really v fluffy Keep it up ur efforts in future
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki ye dish hame bhut pasnd aayi h aapki har dish pasnd karte hai
निशा: उमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you so much nisha ji me kaafi dino se ye try kar raha tha aaj aap ki site pr padh ke bnaya to ekdm perfect or yummy bana thnku thnki thnku so much