मूंगदाल का चीला (Moong Pancakes)

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 6.6 लाख बार देखी गई 💬 84 कमेंट ★ 3.0 (7945)

मूंगदाल का चीला (MOONG DAL CHEELA) बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसमें प्रोटीन्स काफी मात्रा में होते है, इसको बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम प्रयोग होती है तो आप जिन्हैं तले खाने से परहेज है वे भी इसे बड़े स्वाद से खा लेंगे. सुबह के नास्ते में यह सबको बहुत ही अच्छा लगता है, बनाने में भी आसान है, तो चीला बनाते हैं मूंग की दाल का चीला.

Read - Moong Pancakes Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Pancakes

चार लोगों के लिये

  • मूंगदाल - 2 कप (400 ग्राम)
  • हींग - 2 पिन्च
  • अदरक —2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
  • हरी मिर्च — 2 - 3 बारीक काटी हुई
  • हरा धनियाँ — एक कटोरी बारीक काटा हुआ
  • ताजा पनीर — 100 ग्राम
  • नमक — स्वादानुसार
  • तेल —2-4 टेबिल स्पून

विधि - How to make Moong Pancakes

मूंग की दाल को 3 - 4 घंटो के लिये पानी में भिगो दें.

भीगी हुई दाल में हींग और थोड़ा पानी मिला कर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसी हुई दाल को एक बड़े कटोरे में डालिये और अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियाँ और नमक मिला कर अच्छी तरह फैंट लीजिये.

पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.

नौनस्टिक तवा गरम करें और चम्मच से थोड़ा सा तेल तवे पर चुपड़ दीजिये.  दाल के मिश्रण को चमचे में भरकर गरम तवे पर गोल गोल पतला फैलायें.  एक छोटी चम्मच से तेल लेकर गोल चीले के चारों ओर डालें और थोड़ा सा तेल उसके ऊपर डाल दें

आप चीले को ऊपर से देख सकेंगे कि उसकी नीचे बाली सतह ब्राउन हो गई है. कलछी की सहायता से पलट दीजिये और दूसरी ओर भी सेकिये.  जब चीला दूसरी ओर भी सिक जाय तब उसकी निचली सतह को नीचे कीजिये और ऊपर की सतह पर 2 छोटे स्पून पनीर भरकर बिखेर दीजिये. अब चीले को दोसे की तरह गोल मोड़ दीजिये. मूंगदाल का चीला तैयार है.

मोड़े हुये चीले को प्लेट में रखिये और दही , खट्टी चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम परोसिये और खाइये.

चार सदस्यों के लिये

समय - 40 मिनिट

Moong Pancakes video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (7945 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (84)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Vry nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
abhishek
Chilla bahut accha bana hai
Youtube se aap se sikha
Aisi hi aur video layega
NishaMadhulika
अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें और नई-नई रेसिपी बनाते रहें.
meru tiwari
testy and crispy
NishaMadhulika
meru tiwari जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shweta sinha
Hello nisha ji.
Main humesha aapki recipe follow krti hu..shai paneer ki recipe dekh kr maine shai paneer bnaya sbko bhut acha lga.today m going to make this moong daal chilla ..hope hubby or meri beti ko pasand aaye.

निशा: श्वेता जी, हमारे साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Aman
Tai maza aa gya mung daal cheela dekh k
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ayush Jaiswal
Hello Nisha Ma'am. Though I'm staying away from my mother in South India because of studies, but your recipes never let me feel her absence. Dishes taste exactly the same as that of her. Thanks for being a support system to many students like me. :)

निशा: आयूष जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Chandrika
Bahut achcha Hai ji. Aapka hur ek recipe simple at d same time very tasty hota Hai. Thank u God aur thank u Nishaji..aap is tarah naye naye tasty recipees banakar sabko Khush rakhein aur apne pariwar sahit sada healthy and happy rahein

निशा: चंद्रिका जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Priya ghongade
Kya moong dal ka chilla bacche pasand karenge. Usme pyaj milake Accha lagega??? Plz reply

निशा: प्रिया जी, मूंगदाल का चीला बहुत ही हेल्दी रेसिपी है और मुझे उम्मीद है की आपके बच्चों को भी पसंद आए. आप इसमें बच्चों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए बदलाव कर सकती हैं.
Kusha
Kya paneer k sath pyaz b daala sakte h

निशा: कुशा जी, आप प्याज अवश्य डाल सकते हैं.
Shivangi
Nisha ji ek moong dal chille me kitni celorie hoti he.
Poonam
Delicious & owesom

निशा: पूनम जी, आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Priyanka
It is superb but madam batter thick ho ya patla

निशा: प्रियंका जी, बैटर की कन्सिस्टेन्सी पकौड़ों के घोल की कन्सिस्टेन्सी से थोड़ी पतली होनी चाहिए.
ashish kewat
Oats ka cheela banane ke liye tarika bataeye

निशा: आशीष जी, हम जल्दी ही रेसिपी अपलोड करेंगे.
Vilas Kumar
Good recipe

निशा: विलास जी, धन्यवाद.
Sneha kumari
Kya paneer k alawa vegetable v daal skte hai chilla me

निशा: स्नेहा जी, आप इसमें अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार सब्जियां जैसे कि शिमला मिर्च, मटर, गाजर इत्यादि भी डाल सकती हैं.
Alok kumar
Samosa banane me maida me kitna moman dena chahiy ki samosa kurkura bane.

निशा: अलोक जी, समोसे के लिये आप जितना मैदा ले रहे है, उसका चौथाई हिस्से का तेल या घी उसके अन्दर डाला जाता है.
abhay
क्या दाल को रात मे ही भिगो कर पीस कर फिज मे रखा जा सकता है ताकि सुबह मे इसे बनाया जा सके?

निशा: अभय जी, रख सकते हैं.
Renu
Can we make moong dal chills instantly with powdered daal
निशा: रेनू जी अवश्य बना सकते हैं.
nidhi
sabut moong daal use karna hai kya
निशा: निधि जी, छिलके वाली दाल यूज कर सकते हैं लेकिन दाल से छिलका हटाना पढ़ेगा और धुली दाल को भिगो कर एसे ही यूज कर सकते हैं,
meghna roy
Nishaji aapki sari recipes bahut acchi hai aur mam ingredients me saath hai. Fir bhi banane me best banti hai. Aaj main moong deal ka chila banana wali hu
Koshish karungi ki aacha bane.
Thanks nisha ji
निशा: मेघना जी, आप बहुत अच्छा चीला बनायेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Harsh
Hi Nisha I want to ask you that how to make Hari moong dal Ke cheela
निशा: हर्ष जी, हरी मूंग दाल के चीला भी इसी तरह बनायेंगे, छिलका वाली दाल है तो दाल को भिगो कर छिलका उतार लीजिए, और दाल को पीस कर चीला बना लीजिये.
jyoti
Nisha Ji mujhe aapki sabhi recipes bbhut jayda like h..because aap onions or garlic use nhi krte ..mujhe bhi ye Sb like nhi h

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shalini
You are the genious!

निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mamta
chilla soft banane ke liye kya karna hai
निशा: ममता जी, चीला को थोड़ा सा मोटा फैलायें और हल्का सा कम सेके, चीला एकदम सोफ्ट बनेगा.
harsh
very ymmmmy i like it
sunny
mam chille ke paste mai paneer dal sakte h kya?

निशा: सनी जी, आप इसमें पनीर डाल सकते हैं.
Palak

I used to eat this in office cafeteria but I didn't like it that much, it was just for the sake of eating. I self made it this way and it came out to be the best snack I've ever made. Thank you so much for this recipe and ginger tastes awesome in this chilla. 


निशा: पलक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Archana Tamhane

Nishaji I m impressed with ur most of d recipes I appreciate it Specially rava dhokla I tried n it was really v fluffy Keep it up ur efforts in future


निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Uma pandey

Aapki ye dish hame bhut pasnd aayi h aapki har dish pasnd karte hai


निशा: उमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Salim tak

Thank you so much nisha ji me kaafi dino se ye try kar raha tha aaj aap ki site pr padh ke bnaya to ekdm perfect or yummy bana thnku thnki thnku so much