कुरकुरे बेबी कार्न (Golden Fried Baby Corn Recipe)

शाम को चाय के साथ या छुट्टी के दिन सुबह के नाश्ते में कुरकुरे बेबी कार्न (Golden Fried Baby Corn) बनाइये. ये लाजवाब कुरकुरे बेबी कार्न सबको बड़े पसन्द आयेंगे. तो आइये आज शाम चाय के साथ बेबी कार्न कुरकुरे ही बनाते हैं.
Read - Golden Fried Baby Corn Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golden Fried Baby Corn
- बेबी कार्न - 200 ग्राम (25 - 30)
- मैदा - आधा कप (60 ग्राम)
- अरारोट या कार्न फ्लोर - 1/4 कप
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- दही - 1/2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई) या 1/2 छोटी चम्मच पेस्ट
- बेकिंग सोडा - 1 पिंच
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- तेल - बेबी कार्न कुरकुरे तलने के लिये
विधि - How to make Golden Fried Baby Corn
बेबी कार्न के आगे और पीछे के डंठल निकाल दीजिए और इसे लम्बाई में आधा करते हुये 2 भागों में काट लीजिये. कटे हुये बेबी कार्न में थोड़ा सा नमक छिड़ककर मिलाइये और 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.
पेस्ट बनाने के लिए किसी बर्तन में मैदा, अरारोट और दही डालकर अच्छे से घोल लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक फैंट लीजिए. पेस्ट इडली के घोल जितना गाढ़ा होना चाहिए. पेस्ट में अदरक, नमक, काली मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 1 से 2 मिनिट फैंट लीजिए.

कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये, एक बेबी कार्न का टुकड़ा उठाइये, घोल में डाल कर लपेटिये और गरम तेल में डालिये. एक-एक करके जितने बेबी कॉर्न कढ़ाही में आ जाएं, उतने डाल दीजिए. इन बेबी कार्न (Golden Fried Baby Corn) को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.
अच्छे से सुनहरे हुए बेबी कॉर्न को कढ़ाही से निकालकर किसी प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछा रखिये. सारे बेबी कार्न कुरकुरे (Golden Fried Baby Corn) इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
कुरकुरे फ्राइड बेबी कार्न (Golden Fried Baby Corn) को टमैटो सॉस, हरे धनिये की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
इन बेबी कॉर्न फ्राय को और मसालेदार बनाने के लिए इन पर चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं.
कमेंट (76)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा; आप बेसन का प्रयोग कर सकते हैं स्वाद दोनों का अलग होता है.
निशा : रेखा, बेबी कार्न छोटे छोटे भुट्टे हैं, सब्जी वालों के पास मिल जाते हैं....
mene apne husband ko bana ker khiayi wo kush ho gaye
thanks a lot for such new recipes
Can you write Crispy Cilly Baby Corn Recipe?