नीबू पोदीना शरबत – Lemon and Mint Juice

गर्मी से राहत पाने के लिये प्रकृति ने हमें नींबू दिया है. नीबू पोदीना अदरक का शरबत आपके दिल और दिमाग दोनों में ठंडक पहुंचायेगा.
नींबू पोदीना अदरक का शरबत (Lemon Ginger Mint Mocktail) आप तुरन्त नीबू निचोड़ कर बना सकते हैं . लेकिन मुझे इस शरबत को कन्सन्ट्रेट बना कर आवश्यकतानुसार प्रयोग करना अधिक सुविधाजनक लगता है. यदि पसंद हो तो आप चीनी की जगह शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं.
Read - Lemon and Mint Juice Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lemon Mint Ginger Sharbat
- नीबू - 14 - 15 नीबू मीडियम आकार के ( 1/2 किग्रा.)
- चीनी - 5 कप (1 किग्रा.)
- पोदीना - 1 बन्च ( पत्तियां 1 कप)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Lemon Mint Ginger Sharbat
चीनी को किसी बर्तन में डालिये, चीनी से तीसरे हिस्से का पानी डाल कर मिलाइये (1 कि.ग्रा. चीनी में 300 मि.ली. पानी या 1 1/2 कप पानी) मिला दीजिये.
इस चीनी पानी के घोल को आग पर पकने के लिये रखिये. घोल में चीनी घुलने और उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट और पका लीजिये, ये घोल अगर आप अपने हाथ के उंगली और अंगूठे के बीच लेकर देखे तो थोड़ा चिपकता है. चीनी का घोल बन गया है आग बन्द कर दीजिये और घोल को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
नीबू को धोइये और सारे नीबू रस निचोड़ लीजिये. पोदीना की पत्तियों को साफ पानी से 2 बार धो लीजिये, अदरक को छील कर धो लीजिये.
पोदीना और अदरक को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये. पोदीना पीसते समय पानी का प्रयोग मत कीजिये बल्कि थोड़ा चीनी का घोल ही डालकर पीस लीजिये.
चीनी के ठंडे घोल में पोदीना और अदरक का पिसा हुआ पेस्ट मिलाइये, नीबू का रस, काला नमक भी डालिये और मिला दीजिये. शरबत को छानिये. लीजिये नीबू पोदीना कन्सन्ट्रेट शरबत तैयार है. आप इस शरबत को कांच या प्लास्टिक की सूखी साफ बोटल में भर कर अपने फ्रिज में रख सकती हैं. ये नीबू पोदीना शरबत (Nimbu Podina Adrak Sharbat) आप पूरे महिने तक पिया जा सकता है.
पीने के लिये शरबत तैयार कीजिये: बोटल से कन्सन्ट्रेट शरबत निकालिये और 6 गुना पानी मिलाइये, 2-3 आइस क्यूब डालिये, ठंडा ठंडा नीबू पोदीना शरबत तैयार है. ये ठंडा नीबू पोदीना शरबत पीजिये और बताइये कि कैसा लगा आपको ये शरबत.
कमेंट (78)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आलम जी, आप अपने स्वादानुसर बदलाव कर सकते हैं.
निशा: रिंकू जी, एक बोटल शर्बत में 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट डाल कर मिला दीजिये, शरबत प्रजर्व हो जायेगा, तब आप इसे पूरे साल यूज कर सकते हैं.
निशा: संजीव जी, सोडियम बेन्जोएट डाल दीजिये, शरबत प्रजर्व हो जायेगा.
निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतिभा जी, मिला सकते हैं. आप चाहें तो नींबू कम भी कर सकती हैं.
निशा: सुनीता जी, इसे फ्रिज में रखकर 1 महीने तक यूज कर सकते हैं.
निशा: स्वपनिल जी, आधा गिलास कन्सन्ट्रेट में 3 गिलास पानी मिलाइए.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Wanted to ask if jaggery can be used in place of sugar in nimbus sharbat
निशा: रजनी जी, कर सकते हैं.
hmari company ki manufacturing process m hme nimbu chahiy the without juice nimbu use krliya h bt unka ras hmare pass bhot quantity m bch gya h approx (50kg) hme smjh ni aarha iska kha use krein kya apke pass koi aisi recipe h jis s hm iska use kr skein? please suggest me.
निशा: नेचुरल जी, नीबू के रस को पैक करके प्रजर्व करके बोटलिंग करके रखा जा सकता है.
nisha mam
glad to see this recipe lemon mint juice.........but mam i want to how learn how to make homemade orange squash please share this recipe for us
thanking you
निशा: कंचन जी मैं ये बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj mene parval ka achaar, karele ka achaar and parval ki mithai banai h. Sab bahut achcha bana h.
Thanks once again mam
निशा: करूणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namaskar. Please mujhe batayie ki agar mujhe nimbu pudina ka sharbat courier main bhejna ho kisi ko toh usme kya preservative milana padega. courier main 7 days lagenge.
Please let me know its urgent.
निशा: प्रीती जी, 1 लीटर शर्बत में 2 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट या सीट्रिक एसिट पहले एक प्याली में अलग से शर्बत में घोलें इसके बाद शर्बत में मिला दीजिये, शर्बत खराब नहीं होता है.
निशा: कुलबीर जी, नीबू के छिलके से स्किन और नेल साफ किये जा सकते हैं.
can we use dabur lemoneez in case of unavailablility of lemons.
निशा: स्तुति जी हां इसका यूज कर सकते हैं.
निशा: निधि जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिव जी, यह शरबत की रैसिपी ही है.
Hum log ye sharbat kai baar taza banate hai
Isme mujhe ye puchna tha ki jab hum ise preserve karenge to kya isme pudina paste ko pakane ki jarurat ni h
Isme to chini k thanfe ghol me hi nimbu pudina milaya h
Pakana ni padega kya
Aise hi to ye kharab ho sakta h na
निशा: निधि जी, इसे पकाने की आवश्यकता नहीं होती, शर्बत को फ्रिज में रखकर 1 माह तक यूज कर सकते हैं और अधिक समय तक यूज करने के लिये इसमें प्रिजरवेटिव डालना होता है.
निशा: सुरेश जी, सोडियम बेन्जोएट डाल दीजिये, शरबत प्रजर्व हो जायेगा.
निशा: पवन जी, आप चीनी के बदले शहद डाल कर मिलाकर शहद उपयोग कर सकते हैं.
N APKI SAARI RECIPES SE BHUT HELP MILI...ONCE AGAIN THANKS.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, चाशनी ज्यादा पक जाने पर सख्त हो जाती है, आप इसमें थोड़ा सा पानी मिला दीजिये, जमी हुई चीनी घुल जायेगी.
निशा: विद्दा जी हां अवश्य रख सकती हैं.