नीबू पोदीना शरबत – Lemon and Mint Juice

गर्मी से राहत पाने के लिये प्रकृति ने हमें नींबू दिया है. नीबू पोदीना अदरक का शरबत आपके दिल और दिमाग दोनों में ठंडक पहुंचायेगा.
नींबू पोदीना अदरक का शरबत (Lemon Ginger Mint Mocktail) आप तुरन्त नीबू निचोड़ कर बना सकते हैं . लेकिन मुझे इस शरबत को कन्सन्ट्रेट बना कर आवश्यकतानुसार प्रयोग करना अधिक सुविधाजनक लगता है. यदि पसंद हो तो आप चीनी की जगह शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं.
Read - Lemon and Mint Juice Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lemon Mint Ginger Sharbat
- नीबू - 14 - 15 नीबू मीडियम आकार के ( 1/2 किग्रा.)
- चीनी - 5 कप (1 किग्रा.)
- पोदीना - 1 बन्च ( पत्तियां 1 कप)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Lemon Mint Ginger Sharbat
चीनी को किसी बर्तन में डालिये, चीनी से तीसरे हिस्से का पानी डाल कर मिलाइये (1 कि.ग्रा. चीनी में 300 मि.ली. पानी या 1 1/2 कप पानी) मिला दीजिये.
इस चीनी पानी के घोल को आग पर पकने के लिये रखिये. घोल में चीनी घुलने और उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट और पका लीजिये, ये घोल अगर आप अपने हाथ के उंगली और अंगूठे के बीच लेकर देखे तो थोड़ा चिपकता है. चीनी का घोल बन गया है आग बन्द कर दीजिये और घोल को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
नीबू को धोइये और सारे नीबू रस निचोड़ लीजिये. पोदीना की पत्तियों को साफ पानी से 2 बार धो लीजिये, अदरक को छील कर धो लीजिये.
पोदीना और अदरक को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये. पोदीना पीसते समय पानी का प्रयोग मत कीजिये बल्कि थोड़ा चीनी का घोल ही डालकर पीस लीजिये.
चीनी के ठंडे घोल में पोदीना और अदरक का पिसा हुआ पेस्ट मिलाइये, नीबू का रस, काला नमक भी डालिये और मिला दीजिये. शरबत को छानिये. लीजिये नीबू पोदीना कन्सन्ट्रेट शरबत तैयार है. आप इस शरबत को कांच या प्लास्टिक की सूखी साफ बोटल में भर कर अपने फ्रिज में रख सकती हैं. ये नीबू पोदीना शरबत (Nimbu Podina Adrak Sharbat) आप पूरे महिने तक पिया जा सकता है.
पीने के लिये शरबत तैयार कीजिये: बोटल से कन्सन्ट्रेट शरबत निकालिये और 6 गुना पानी मिलाइये, 2-3 आइस क्यूब डालिये, ठंडा ठंडा नीबू पोदीना शरबत तैयार है. ये ठंडा नीबू पोदीना शरबत पीजिये और बताइये कि कैसा लगा आपको ये शरबत.
कमेंट (78)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mujhe sirf nishamadhulika.com he nazar a at a hai
Thanks for lajij receipe
निशा: अरुन जी, वेबसाइट पर और मेरे चैनल पर कई तरह के शरबत बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, प्लीज misc पर क्लिक करके शरबत रेसिपीज सर्च की जा सकती है.
Everyday I see your youtube recipe video but today I want to learn the recipe of pudina and lemon because I want to learn how to make the cold drink of lemon and pudina please help me.
Thanks Reg.
Ravi Kant
निशा: खुशी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरुना जी, 1 गिलास पानी में 2 टेबल स्पून चीनी डालिये, 1 नीबू का रस डालिये, थोड़ा सा 1/4 छोटी चम्मच काला नमक, पानी ठंडा है तो ठीक है, नहीं तो थोड़ी सी बर्फ डाल दीजिये, बन गया बाम्बे वाला फ्रेस नीबू का शर्बत, पीजिये और बताइये कि कैसा बना? धन्यवाद.
IS BLACK SALT IS NECESSARY OR WE CAN DO WITHOUT IT
.
निशा: नसीम काले नमक के बिना भी शर्बत बनाया जा सकता है लेकिन काला नमक डालने पर अच्छा स्वाद आता है.
NIshaji aapne jo sharbat bataya hai mai use jarur tray karungi.
Thank U.
निशा: दीपक, नीबू का जूस निकाल कर छान कर अगर स्टरलाइज्ड बोटल में भर कर फ्रिज में रख लिया जाय तो वह 1-2 महिने तक चल जाता है, और अधिक समय तक रखने के लिये आधा लीटर नीबू के रस में 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट डाल दीजिये, नीबू का रस प्रजर्व हो जायेगा.
is ke alawa yeh bhi batayen ki thandai ki recipe mein milk milakar peena zaruri hai kyonki jahan tak mujhe yaad hai bachpan hamare ghar par garmiyon mein roz thandai banti thi par us mein paani hi dalte the. pl. tell. Thanks once again.
निशा: बत्रा जी, ठंडाई को दूध के साथ बनाकर ही पीया जाता है,ये बहुत ही ताकत और ठंडक देने वाला पेय है, अगर आप दूध पीना पसन्द नहीं करते तब इसे बिना दूध के पीये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कपिल अवश्य कर सकते हैं.
निशा: जी हां अवश्य मैं कोशिश करूंगी.
निशा: कुश, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine aapki ye recipe youtube me dekhi to usme 10 nimbu me 2.5 cup chini thi.. aur idhae 15 nimbu me 5 cup.. hume kitna chini dalna h pls bataiye..
निशा: कुश, 500 ग्राम नीबू ले लीजिये और 1 किग्रा. चीनी ले लीजिये, आपको कनफ्यूज नहीं होगा.
निशा: प्रेरना, यदि चाशनी की कंसिसटेन्सी सही है तो शर्बत को बाहर रखकर महिने तक यूज किया जा सकता है.
निशा: लता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: भावना, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: भावना, फालसे का शर्बत तुरन्त बना कर पीने के लिये था, नीबू पोदीना का शर्बत फ्रिज में 2 महिने तक रखकर पीया जा सकता है, लेकिन उसमें चीनी है, आपकी मम्मी को सुगर उनको ये शर्बत देना ठीक नहीं रहेगा, उनके लिये ताजा नीबू से सुगर फ्री के साथ शर्बत तैयार करके दीजिये, धन्यवाद.
May Father bless the universe!
निशा: सुमित, धन्यवाद.
would you please direct how to make kari pudina sharbat as both of them are seasonal products and have soothing effect in summer.
aapki Ice cream recepies ke liye bahut bahut dhanyavad.I will definately going to try those....
vandana
निशा:
ज्योति, मैं ये रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.