नीबू पोदीना शरबत – Lemon and Mint Juice

📅 20 अप्रैल 2010 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 78 कमेंट ★ 2.9 (4942)

image

गर्मी से राहत पाने के लिये प्रकृति ने हमें नींबू दिया है. नीबू पोदीना अदरक का शरबत आपके दिल और दिमाग दोनों में ठंडक पहुंचायेगा.

नींबू पोदीना अदरक का शरबत (Lemon Ginger Mint Mocktail) आप तुरन्त नीबू निचोड़ कर बना सकते हैं .  लेकिन मुझे इस शरबत को कन्सन्ट्रेट बना कर आवश्यकतानुसार प्रयोग करना अधिक सुविधाजनक लगता है.  यदि पसंद हो तो आप चीनी की जगह शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं.

Read - Lemon and Mint Juice Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lemon Mint Ginger Sharbat

    • नीबू -  14 - 15 नीबू मीडियम आकार के ( 1/2  किग्रा.)
    • चीनी -  5 कप (1 किग्रा.)
    • पोदीना - 1 बन्च ( पत्तियां 1 कप)
    • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
    • काला नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Lemon Mint Ginger Sharbat

चीनी को किसी बर्तन में डालिये, चीनी से तीसरे हिस्से का पानी डाल कर मिलाइये (1 कि.ग्रा. चीनी में 300 मि.ली. पानी या 1 1/2 कप पानी) मिला दीजिये.

इस चीनी पानी के घोल को आग पर पकने के लिये रखिये.  घोल में चीनी घुलने और उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट और पका लीजिये, ये घोल अगर आप अपने हाथ के उंगली और अंगूठे के बीच लेकर देखे तो थोड़ा चिपकता है.  चीनी का घोल बन गया है आग बन्द कर दीजिये और घोल को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

नीबू को धोइये और सारे नीबू रस निचोड़ लीजिये. पोदीना की पत्तियों को साफ पानी से 2 बार धो लीजिये, अदरक को छील कर धो लीजिये.

पोदीना और अदरक को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.  पोदीना पीसते समय पानी का प्रयोग मत कीजिये बल्कि थोड़ा चीनी का घोल ही डालकर पीस लीजिये.

चीनी के ठंडे घोल में पोदीना और अदरक का पिसा हुआ पेस्ट मिलाइये, नीबू का रस, काला नमक भी डालिये और मिला दीजिये.  शरबत को छानिये.  लीजिये नीबू पोदीना कन्सन्ट्रेट शरबत तैयार है.  आप इस शरबत को कांच या प्लास्टिक की सूखी साफ बोटल में भर कर अपने फ्रिज में रख सकती हैं.  ये नीबू पोदीना शरबत (Nimbu Podina Adrak Sharbat)  आप पूरे महिने तक पिया जा सकता है.

पीने के लिये शरबत तैयार कीजिये: बोटल से कन्सन्ट्रेट शरबत निकालिये और 6 गुना पानी मिलाइये, 2-3 आइस क्यूब डालिये, ठंडा ठंडा नीबू पोदीना शरबत तैयार है.  ये ठंडा नीबू पोदीना शरबत पीजिये और बताइये कि कैसा लगा आपको ये शरबत.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (4942 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (78)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

yogita
hiello nisha mam thanks for this recipe i will also try
kishwar
thank you so much nisha ji.
kishwar
nisha ji kya bina presarvative ke ye sarbat jayada din rakhne par kharab nahi hoga aur is ka teast bhi waia hi rhega jaise banane per tha.

निशा: किश्वर, 1 महिने तक शरबत पीया जा सकता है, शरबत 1 महिने तक फ्रिज में बिलकुल खराब नहीं होता.
sonal
I like this receipe. thanx
shuchi
nisha ji ,i like ur this receipe .but before i make it plz tell me tht whether we can use podhina powder instead of fresh podhina leaves. it will work or not? thanx

निशा:
सुचि, आप सूखा पोदीना पाउडर भी डालकर शरबत बना सकती है.
jyoti
Nisha ma'am :- thanks for this recipe . I would love to try this, bt i have on one question - u said u can use honey also instead of sugar what would be proportion of that and if i use suger free would the sharbat taste same ??
निर्मला जैन
निशा जी, आपने लिखा -
"नीबू को धोइये और सारे नीबू रस निचोड़ लीजिये"
पर नींबू का रस मिलाना कब है ये तो लिखा ही नही ?
निशा: नीबू का रस भी पुदीना पेस्ट डालते समय ही डालना होता है.
PPURI
Thankyou for this recipe... its actually very refreshing !!!
nirmal pandey
i ask the question, How can i make jamun sharbat and what chemical i at to include to keep for a long time.
satish Wadhwa
its looking supereb. main abhi try karta hoon or meri wife ke school se aane se pahle ready kar loonga or use pilaunga
rg
very nice and tasty ..refershing
भाभी
maine bana kar dekha, wakai main bohot swadist bana
sunita
looks great will try today only thanks
gauri
Nisha ji, can't we make it without sugar ?
निशा: जी नहीं.
bhakti
sameer ji kaha rah gye is bar
Ghazal
Nisha ji ! Thanks for this cold drink. kya aap cool fruit chat bata sakti hai?