कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स – Raw Banana Chips Recipe

Raw Banana Chips Recipe

कच्चे केले के नमकीन कुरकुरे चिप्स और गर्म चाय. आप भी इन्हें पसन्द करते होंगे. कच्चे केले के चिप्स तुरन्त तैयार हो जाते हैं आईये आज केले के चिप्स (Raw Banana Chips) बनायें.

Read - Raw Banana Chips Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Banana Chips

  • कच्चे केले - 7-8
  • हल्दी - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिये

विधि - How to Make Raw Banana Chips

किसी बर्तन में इतना पानी ले लीजिये, जिसमें केले के चिप्स डूब सकें, पानी में हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिला दीजिये.

केले धोइये और छील लीजिये, छिले हुये केले चिप्स कटर से काट लीजिये और पानी में डुबा दीजिये.  5 मिनिट बाद चिप्स पानी से निकाल कर सूती कपड़े पर डालिये और पानी को अच्छी तरह सुखा लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  पारम्परिक रूप से कच्चे केले कि चिप्स नारियल के तेल में तले जाते हैं लेकिन आप इन्हें रिफाइंड तेल में भी तल सकते हैं.

गरम तेल में थोड़े से कतरे हुये केले डालिये और कुरकुरे होने तल कर प्लेट में निकाल लीजिये.  सारे कतरे केले इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.  अच्छी तरह ठंडा होने तक इन्हैं खुला ही रखिये.

लीजिये आपके लिये केले के कुरकुरे चिप्स (Kurkure Banana Chips) तैयार है.  आप इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये और बचे हुये चिप्स एयर टाइट  कन्टेनर में भर कर रख दीजिये जब भी आपका मन हो खाइये.   ये केले के चिप्स एक महिने में भी खराब नहीं होगे.

Raw Banana Chips Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 05 October, 2017 10:30:59 PM ranjit. singh

    Kurkara taps
    निशा: रंजीत जी, आप पहले केले के चिप्स को तेज आग पर तलें, और बाद में मीडियम गैस पर उनको कुरकुरा होने तक तल कर निकालें और खुले ही रहने दें जब तक वह पूरी तरह ठंडे नहीं हो जाते.

  2. 21 September, 2017 04:33:18 AM ajrudeen

    Thanks mam lekin me jyada chips bnana chahta hu me inki bikri karna chahta hu to please aap mujhe btaye me ye kese start karu
    निशा: बिक्री हेतु अधिक मात्रा में बनाने के लिए आपको मशीनों की आवश्यकता पड़ेगी. इस बारे में अधिक जानकारी आपको चिप्स का व्यवसाय करने वालों से मिल सकती है़

  3. 22 August, 2017 11:41:02 PM maxdlotus

    U r great nishaji aapki is website se majne bahut kuch banana sikha hain.Aapki recipi itni simple or acchi hoti hain ki use aasani se follow kiya ja sakta hain aapke youtube upload videos bhi mene dekhe hain bahut acche se aap explain bhi karti hain mere kuch friends bhi hain jo aapki recipi follow karte hain. Aapko itna sab banana kisne sikhaya.
    निशा: मुझे हमेशा से ही खाना बनाना बहुत पसंद रहा है और मेरी मां से ही मैने खाना बनाना सिखा है. मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आती हैं आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 27 July, 2017 12:40:37 PM kuldeep

    Pehle ye batao kele ka business kaise kare

  5. 20 July, 2017 03:18:04 AM Preeti Ahuja

    Thanks Nisha ji mere bachhon ko chips bahut pasand aynee
    निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 14 June, 2017 05:19:49 PM sandeep kumar

    Madam ji kya zyada garmi ke mausam me kele ke chips sukha kr rakhe ja sakte hai. Taaki jb bhi dil ho sukhe chips jb bhi dil ho tl kr khaye ja sake?

  7. 04 April, 2017 12:50:43 AM Dusmanta pradhan

    very nice recipe & very easy
    निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 28 March, 2017 07:45:13 PM Urmila

    Nishadidi, Namaskar, Me jyadatar recipies aapki site dekhkar hi banati hu kyonki is site me sabse easy reet hoti hai... Mere dwara banai recipe sabko pasand aati hai... Sach kahuto mere khush-haal vivah jivan me aapka sabse bada hath hai.... Thank you so much...I love you Didi.....
    निशा: उर्मिला जी, मुझे यह जानकर बेहद प्रसन्नता हो रही है कि आपके द्वारा बनाई हुई डिश सभी को बहुत पसंद आती है. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. धन्यवाद.

  9. 26 March, 2017 05:12:06 AM Nitin Kumar

    Mam,aapaki banana recipe achhi lagi,muze Jo market me milanevale kur-kure usiki recipe chahiye ,kyoki bacche baharke kur-kure nahi khaye !Please send kur-kure recipe !
    निशा: नितिन जी, घर में बने कुरकुरे कुछ अलग होते हैं, मैं उन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.

  10. 16 March, 2017 09:37:30 AM Deepti

    poor recipe...bananas were messed up....total time waste..kachra
    निशा: दीप्ति जी, बनाना चिप्स के लिए एकदम कच्चे केले लिए जाते हैं, जरा से भी पके केले लेंगी तो वे मैश हो जाएंगे. आप एक बार बिल्कुल कच्चे केले लेकर इन चिप्स को दी गई विधि के अनुसार बनाइए, आप अच्छे चिप्स बना पाएंगी और आपको इनका स्वाद भी पसंद आएगा. धन्यवाद.