साबूदाना नमकीन | Sabudana Namakeen Recipe for Vrat/Navratra

व्रत के लिये स्पेशल नमकीन बनती है ये तो आप सभी जानते हैं, ये नमकीन आप बाजार से खरीद सकते हैं, नवरात्रि चल रहें हैं इस समय बाजार में व्रत की नमकीन हर जगह मिल जाती है और यदि आप ये व्रत की नमकीन घर में बनाना चाहें तो घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं, घर में बनी नमकीन बाजार से स्वादिष्ट भी बनेगी.
ये व्रत में खाई जाने वाली नमकीन कई प्रकार की बनाई जाती है. आप मूंगफली के दाने और बड़े साबूदाने से ये व्रत की नमकीन बना सकते हैं, इस नमकीन में आप मन पसन्द कोई भी सूखी मेवा हल्की सी भून कर मिला दीजिये, उससे और भी अधिक स्वादिष्ट बन जाती है. इस नमकीन को आप एक दिन बना लीजिये और पूरे 9 दिन के व्रत में खाइये या महिने तक रख कर खाइये ये आपको बहुत ही पसन्द आयेगी.
Read This Recipe in English - Sabudana Namkeen mixture Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Namakeen for Vrat/Navratra
- बड़ा साबुदाना - 200 ग्राम ( 1 कप)
- मूंगफली के दाने - 200 ग्राम (1 कप)
- बादाम - 20 - 25
- रिफाइन्ड तेल या घी - तलने के लिये
- नारियल - पतला कतरा हुआ (आधा कप)
- सेंधा नमक - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Sabudana Namakeen for Vrat/Navratra
बड़े साबूदाने को किसी बर्तन में निकालिये, 2 छोटी चम्मच पानी डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, 5- 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि ये थोड़े से नम हो जांय. मूगफली के दाने साफ कर लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में एक कप तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल जब अच्छा गरम हो जाय तब गरम तेल में चमचा पूरा भर हुआ साबूदाना डालिये, आग बिलकुल धीमी कर दीजिये, साबूदाना फूलने दीजिये, बीच बीच में कलछी से चला दीजिये, अगर साबूदाने फूल कर उचट रहे हों तो कढ़ाई के ऊपर थाली ढकी जा सकती है, पूरे साबूदाने फूलने के बाद, साबूदाने को अन्दर तक सिकने के बाद, इन्हैं प्लेट में निकाल लीजिये. साबूदाने को तोड़कर या खा कर देख लीजिये कि वह अन्दर तक भून गया है. बचे हुये साबूदाने इसी तरह फिर से डालिये और तल कर निकाल लीजिये. सारे साबूदाने इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
अब आप मूंगफली के दाने तेल में डालिये और धीमी आग पर कलछी से चलाते हुये हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये ये बड़ी जल्दी 3-4 मिनिट में भून जाते हैं
बादाम भी तेल में डाल कर भून कर निकाल लीजिये और नारियल के टुकड़े भी हल्के से भून कर निकाल लीजिये.
इन सभी भुनी हुई चीजों को मिलाइये, पिसा हुआ सेंधा नमक और पिसी हुई काली मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये. लीजिये तैयार हो गई आपके लिये व्रत की स्वादिष्ट नमकीन. ये नमकीन आप ठंडा होने पर अभी आज के व्रतमें खाइये और बची हुई नमकीन कन्टेनर में भर कर रख लीजिये दूसरे दिन व्रत में या 2 महिने तक कभी भी खाइये.
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उरवशी, साबूदाने तलने के लिये तेल थोड़ा अधिक गरम हो तभी साबूदाने अच्छे फूलते हैं.
I try the pani puri.It came very well.
Can you send m.
thankse the recipe of waffel
apki recipy bahoot achhi hooti hai but jab bhi maine koi bhi recipy try ki to usmaain wo taste aata hi nahi jaise aap bnattey hoo i love cooking but jab main kuch bhi bnaoo wo taste na aaye too bahot dukh hoota hai kya aap coching claas lagatey hoo main himachal se hoo plz aap mail karna i wait for u thnx
निशा: केलाश, मैं क्लास नहीं लेती हूँ, किसी भी रैसिपी को आप ध्यान से देखकर पूरे मन से बनाइये, आप अच्छी रैसिपी अवश्य बना पायेंगी.
aap ki ye dish maire husband ko bahot pashand hae. bas yuhe hame aache cheje sikhane k liye bahot bahot shukriyaji.
Regards, Arpana
निशा: अर्पना, धन्यवाद.
निशा: जाग्रति, धन्यवाद.
निशा: पिंकी, साबूदाने को एकदम धीमी आग पर तलिये, वे फूलेंगे और कच्चे भी नहीं रहेंगे.
निशा: रिया, मूंगफली दाने खाने में गरम होते हैं.
निशा: अर्चना, साबूदाने अच्छी तरह फूल जाना चाहिये, अच्छे से मैस भी करिये, मध्यम आग पर कुरकुरे होने तक सेकिये.
Namaskar
Main to aapki regular redaer ho gayee hoon, itni achchi receipes jo batati hain aap. Please kuch microwave receipes bhi batayen.thanks
ple....jrur bataa
ple.....
tanks you mam
निशा: पिंकी में आपके लिये ये डिश अवश्य लिखूगी.
निशा: भक्ति, अगर आप इसे मीठा बनाना चाहती हैं तब आप काली मिर्च मत डालिये, नमक बिलकुल थोड़ा और बारीक बूरा मिला लीजिये.
निशा: जी हां.