साबूदाना नमकीन | Sabudana Namakeen Recipe for Vrat/Navratra

📅 20 मार्च 2010 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 63 कमेंट ★ 3.4 (5019)

Sabudana Namakeen for Vrat/Navratra Recipe

व्रत के लिये स्पेशल नमकीन बनती है ये तो आप सभी जानते हैं, ये नमकीन आप बाजार से खरीद सकते हैं, नवरात्रि चल रहें हैं इस समय बाजार में व्रत की नमकीन हर जगह मिल जाती है और यदि आप ये व्रत की नमकीन घर में बनाना चाहें तो घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं, घर में बनी नमकीन बाजार से स्वादिष्ट भी बनेगी.

ये व्रत में खाई जाने वाली नमकीन कई प्रकार की बनाई जाती है. आप मूंगफली के दाने और बड़े साबूदाने से ये व्रत की नमकीन बना सकते हैं, इस नमकीन में आप मन पसन्द कोई भी सूखी मेवा हल्की सी भून कर मिला दीजिये, उससे और भी अधिक स्वादिष्ट बन जाती है. इस नमकीन को आप एक दिन बना लीजिये और पूरे 9 दिन के व्रत में खाइये या महिने तक रख कर खाइये ये आपको बहुत ही पसन्द आयेगी.

Read This Recipe in English - Sabudana Namkeen mixture Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana  Namakeen for Vrat/Navratra

  • बड़ा साबुदाना - 200 ग्राम ( 1 कप)
  • मूंगफली के दाने - 200 ग्राम (1 कप)
  • बादाम - 20 - 25
  • रिफाइन्ड तेल  या घी - तलने के लिये
  • नारियल - पतला कतरा हुआ (आधा कप)
  • सेंधा नमक - आधा छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4  छोटी चम्मच

विधि - How to make Sabudana  Namakeen for Vrat/Navratra

बड़े साबूदाने को किसी बर्तन में निकालिये, 2 छोटी चम्मच पानी डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, 5- 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि ये थोड़े से नम हो जांय. मूगफली के दाने साफ कर लीजिये.

भारी तले की कढ़ाई में एक कप तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल जब अच्छा गरम हो जाय तब गरम तेल में चमचा पूरा भर हुआ साबूदाना डालिये, आग बिलकुल धीमी कर दीजिये, साबूदाना फूलने दीजिये, बीच बीच में कलछी से चला दीजिये, अगर साबूदाने फूल कर उचट रहे हों तो कढ़ाई के ऊपर थाली ढकी जा सकती है, पूरे साबूदाने फूलने के बाद, साबूदाने को अन्दर तक सिकने के बाद, इन्हैं प्लेट में निकाल लीजिये. साबूदाने को तोड़कर या खा कर देख लीजिये कि वह अन्दर तक भून गया है.  बचे हुये साबूदाने इसी तरह फिर से डालिये और तल कर निकाल लीजिये.  सारे साबूदाने इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

अब आप मूंगफली के दाने तेल में डालिये और धीमी आग पर कलछी से चलाते हुये हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये ये बड़ी जल्दी 3-4 मिनिट में भून जाते हैं

बादाम भी तेल में डाल कर भून कर निकाल लीजिये और नारियल के टुकड़े भी हल्के से भून कर निकाल लीजिये.

इन सभी भुनी हुई चीजों को मिलाइये, पिसा हुआ सेंधा नमक और पिसी हुई काली मिर्च भी डाल कर मिला  दीजिये. लीजिये तैयार हो गई आपके लिये व्रत की स्वादिष्ट नमकीन. ये नमकीन आप ठंडा होने पर अभी आज के व्रतमें खाइये और बची हुई नमकीन कन्टेनर में भर कर रख लीजिये दूसरे दिन व्रत में या 2 महिने तक कभी भी खाइये.

Sabudana Namakeen Recipe for Vrat/Navratra Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (5019 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (63)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Poonam banger
Sabudana kadhai me dalte he uchal gaye pure kitchen mein.... ab mein unko kese fry karu
NishaMadhulika
Poonam banger जी, साबूदाना तलते समय उचटते हैं, तेल से बाहर आते हैं, कढ़ाई के ऊपर थाली को उल्टे हाथ से पकड़ कर रखने से, उससे टकरा कर साबूदाने वापस तेल में ही चले जाते हैं, और जब ये सिक जाते हैं तब नहीं उचटते थोड़ी सी सावधानी यानि कि कढ़ाई के ऊपर थाली रखें, कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
Sarita Tanwar
Ma'am nariyal kab daalna hai? Kya use bhi fry Karna hai?
NishaMadhulika
Sarita Tanwar जी हां नारियल के टुकड़े भी हल्के से भून कर निकाल लीजिये और नमकीन तैयार कीजिए.
बहुत अच्छी रेसिपि हैं मेम घर बैठे अब हर काम अासान किया अापने अब पूछना नहीं पड़ता किसी से धन्यवाद अापका
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
mam bada sabudana kaha se kharidhe yahan nahi mil raha hai
NishaMadhulika
वैसे तो यह किसी भी अच्छे ग्रोसरी स्टोर पर मिल जाना चाहिए.
Meera Mishra
Wah nisha di apne ek se badhkar receipe bataya ,aur lagbhag mein sari receipe banati hoon bahut acche bante hain ,thankyou very much

निशा: मीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Paras
Thanks good

निशा: पारस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Uday partap
Nmkin k bare me j...
ratna Agrawal
Mam Maine sabudana fry karne ke liye pan me dala to wo sare ke sare oil ke sath bahar aane lag gaye aur mai jalte jalte bachi
eisa kyo hua tel bhi garm tha aur sabudana narm bhi ho gaye the.
निशा: रतना जी, साबूदाना तलते समय उचटते हैं, तेल से बाहर आते हैं, कढ़ाई के ऊपर थाली को उल्टे हाथ से पकड़ कर रखने से, उससे टकरा कर साबूदाने बापस तेल में ही चले जाते हैं, और जब ये सिक जाते हैं तब नहीं उचटते थोड़ी सी साबधानी यानि कि कढ़ाई के ऊपर थाली रखें, कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
Neha rana
Nisha mam sabudana namkeen bnane k liye kya kre taki sabudana acha fule ap kaunsa sabudana use kryi hai

निशा: नेहा जी, इस नमकीन को बनाने के लिए व्रत के लिए बड़ा साबूदाना का इस्तेमाल हुआ है. आपको यह किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगा. साबूदाना को अच्छे से फुलाने के लिए, साबूदाना में एक टेबल स्पून पानी डालकर उसे हल्का सा नरम कर लें, पैन में पर्याप्त मात्रा में तेल लेकर अच्छे से गरम कर लीजिए, और इन्हें धीमी-मध्यम आंच पर थोड़ा थोड़ा डालते हुए भून लीजिए.
Reshma
Mam senda namak jaga daily common salt use jar sakte hai.

निशा: रेशमा जी, हमने यह नमकीन खासतौर पर व्रत के लिए तैयार की है. इसलिए सेंधा नमक का उपयोग किया है. आप साधारण नमक भी डाल सकती हैं.
Pranjal Agrahari
Please send falahari recepie
निशा: प्रांजल जी मेरे वेबसाइट और चैनल पर अनेक प्रकार के फलाहारी रेसिपी हैं, आप उन्हैं देख सकते हैं.
Rakhi dubey
निशा जी, मैने बहुत सारी रेसिपी बनाई लगभग सभी बहुत अचछी बनी.परिवार मे भी सभी लोग बहुत खुश होते है बचचे तो आपका ही नाम लेते है कि अंटी की रेसिपी देखीए मॉम।

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
istuti
Very appriceable recipe.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
lalita parte
kya sabudana pahlese bhigoke rakhe or kitni der tak
akañksha

Nice food for fast


 

Anita Maurya
very nice this recipes..
Roopa
I have tried this recipe, but all the sabudana started splashing up when put in oil for frying. How to come out of this
निशा: रूपा जी, साबूदाने के ऊपर दूसरे हाथ से थाली पकड़ कर ढकते हुये साबूदाना को दूसरे हाथ से चलाते हुये भूनिये, थाली से टकराकर साबूदाने वापस कढ़ाई में आ जाते है, यानि कि साबूदाने कढ़ाई में ही रहेंगे.
KAVITA
hello nishaji,
namkeen ke liye sabudana jo hum kichdi banane me use karte hai vo hi lena hai kay
निशा: कविता जी, नमकीन को बड़े साबूदाने से बनाया जाता है और खिचड़ी बड़े और छोटे दोंनो साबूदाने से बन जाती है.
Sunayana
Mam, you are simply fantastic. I have recommended your site to my mother as well. The best part is that you convey your recipes in Hindi which makes it very easy for her to understand. Thanks a lot, God Bless You.
निशा: सुनैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
[email protected]
mam, i am still waiting for ur reply
निशा: learn, साबूदाना प्लान्ट की जड़ों से स्टार्च निकाल कर बनाया जाता है, ये शाकाहारी है, लेकिन बनते समय क्या प्रोसेस हो रहा है इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
learn
pleaseeee replyyyyyyyyyy
Mamta
Thanks Nisha G, Bahut ache bane the
Sandy kaur
thankuu..for these crispy nd tasty recipe....
NIKITA
nice reciepe nisha ji..isme hm or b dry fruit add kr skte hai na..
निशा: निकिता जी हां अवश्य कीजिये.
Pratibha
Kya vrat me refined oil use kar sakte h ya onl. Desi ghee hi khana chahiye?
निशा: प्रतिभा, रिफाइन्ड मूंगफली और सनफ्लोर ओइल यूज किया जाता है.
pooja
bahut chtpti hai ye friyali toh kaise karege
aarti
Is very nice ..
aditya.bhardwaj
Mam
you make deep fry gobhi

निशा: आदित्य जी गोभी को फ्राई करके सब्जी अच्छी बनती है.
chitra sharma
Thanks Mam is racipy ko jarur trie karugi.Agar bara sabudana mil jayaga to.
omtiwari
nisha g aapke dwara bataye gaye sabhi wyanjan banane ki vidhi itni satik wa sahi hai ki ek navsikhuaa rasoiyaa mashoor rasoiyaa ban sakta hai.
Kotisah Dhanyawaad aapke is safal prayaas k liye

निशा: ओमतिवारी, बहुत बहुत धन्यवाद.