कूटु के आटे की पूरी (Kuttu Atta Poori for Navratri Vrat)

📅 18 मार्च 2010 👁 5.1 लाख बार देखी गई 💬 41 कमेंट ★ 3.5 (6502)

image

व्रत के दिनों में सामान्य आटे के स्थान पर कुट्टू के आटे (buckwheat flour) या सिंघाड़े के आटे का प्रयोग किया जाता है. आईये आज कुट्टू के आटे की पूरी (Kuttu Atta Poori for Navratri Vrat) बनायें

कुटू के आटे को अकेला गूंथा नहीं जाता इसलिये इसे गूंथने के लिये अरबी या आलू मिला लेते है, जिससे ये आसानी से गूंथ कर बेला जा सकता है. आलू या अरबी मिलाने से पूरियां खस्ता भी बनतीं है.

Read - Kuttu Atta Poori for Navratri Vrat Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kuttu Atta Poori

  • कूटू का आटा (buckwheat flour) -1 कप
  • आलू - दो मध्यम  आकार के आलू (उबले हुए)
  • सैंधा नमक  - 1/2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - पूरी तलने के लिए

विधि - How to make kuttu atta Poori

कूटू के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, आटे में 2 छोटी चम्मच तेल डाल लीजिए. आलू छीलिये और बारीक मैश कीजिये. इस आलू को आटे में मिलाइये. साथ ही हरा धनिया, सैंधा  नमक और काली मिर्च पाउडर डाल दीजिए. सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुये पूरी के आटे से थोड़ा कम सख्त आटा गूथिये. इतना आटा गूंथने में 1/4 कप पानी लग जाता है. गुंथे हुये 10 मिनिट के लिये सैट होने के लिये ढककर रख दीजिये.

10 मिनिट बाद, हाथ को थोड़े से तेल से चिकना कर लीजिए और आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए. गुथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइया बना कर रख लीजिये. लोइयां बनाते समय हाथ पर थोड़ा सा तेल या सूखा आटा और लगा लीजिए क्योंकि यह आटा हाथ पर चिपकता है. 

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. एक लोई उठाइये, कूटू के सूखे आटे में लपेटिये और चकले पर रखकर बेलन से हल्का दबाव देकर थोड़ी सी मोटी पूरी बेल लीजिये. पूरी को गरम तेल में डालिये. पूरी को कलछी से हल्का सा दबाकर फुलाइए और दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये.  प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर, पूरी निकाल कर उसके ऊपर रखिये. सारी पूरियां इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिये.

कूटू के आटे की खस्ता पूरियां तैयार हैं.  गरमागरम पूरियां फ्राई आलू या दही के साथ खाइये.

सुझाव

  • आटा गूंथते समय ध्यान रखे कि आटा एकदम नरम भी न हो और ना ही सख्त. 
  • कूटू का आटा मोटा होता है़. इसे बेलने में दिक्कत आती है. कूटू के आटे में उबले आलू या अरबी मिला देने से पूरी आसानी से बेली जाती है. 
  • आप चाहे तो आलू को कद्दूकस से भी कस सकते हैं. 
  • पूरी को हल्का दबाव देते हुए ही बेले वरना ये टूट सकती हैं. 

Kuttu Atta Poori for Navratri Vrat Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (6502 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (41)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

uma
plz dont use this floor so many people have been suffering from fever
simran
kya navratri mai aalu ke sath dhania bhi mila sakte, kya vart mein dhania khaya ja sakta hai
निशा: सिमरन, जी हाँ धनियां तो खाया जा सकता है.
shwetank
mere papa toh sari sabjiyaan aapke yahi se dekhte hain
anju
maine adhiktar isi samagri se puriya banai hai kewal beli nahi hai yeh bhi try kar leti ho kya yeh tot to nahi jayangi mam ?????
निशा: अंजू, हल्के हाथ` का दवाब देते हुये बेलिये पूरियां नहीं टूटती है.
RAIPRASHANT
aap ka recipe bahut aacha h i m daily preparing food from your this site thanks
deepika
I lika your food corner very very munch.I want to know how can made Besan Boondi for rayta (kurkuri)at home And samhbar masala.
निशा: दीपिका आप मसाला कालम में सांबर मसाला रैसिपी देख लीजिये. बेसन की बूंदी के लिये मैं कोशिश करूगी.
bhakti
NISHA JI NAVRATRO ME JO NAMKEEN BANTI HA DRY FRUITS KI WO KASE BNEGI PLZ WO BI BTAYIYE