कूटु के आटे की पूरी (Kuttu Atta Poori for Navratri Vrat)

📅 18 मार्च 2010 👁 5.1 लाख बार देखी गई 💬 41 कमेंट ★ 3.5 (6502)

image

व्रत के दिनों में सामान्य आटे के स्थान पर कुट्टू के आटे (buckwheat flour) या सिंघाड़े के आटे का प्रयोग किया जाता है. आईये आज कुट्टू के आटे की पूरी (Kuttu Atta Poori for Navratri Vrat) बनायें

कुटू के आटे को अकेला गूंथा नहीं जाता इसलिये इसे गूंथने के लिये अरबी या आलू मिला लेते है, जिससे ये आसानी से गूंथ कर बेला जा सकता है. आलू या अरबी मिलाने से पूरियां खस्ता भी बनतीं है.

Read - Kuttu Atta Poori for Navratri Vrat Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kuttu Atta Poori

  • कूटू का आटा (buckwheat flour) -1 कप
  • आलू - दो मध्यम  आकार के आलू (उबले हुए)
  • सैंधा नमक  - 1/2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - पूरी तलने के लिए

विधि - How to make kuttu atta Poori

कूटू के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, आटे में 2 छोटी चम्मच तेल डाल लीजिए. आलू छीलिये और बारीक मैश कीजिये. इस आलू को आटे में मिलाइये. साथ ही हरा धनिया, सैंधा  नमक और काली मिर्च पाउडर डाल दीजिए. सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुये पूरी के आटे से थोड़ा कम सख्त आटा गूथिये. इतना आटा गूंथने में 1/4 कप पानी लग जाता है. गुंथे हुये 10 मिनिट के लिये सैट होने के लिये ढककर रख दीजिये.

10 मिनिट बाद, हाथ को थोड़े से तेल से चिकना कर लीजिए और आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए. गुथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइया बना कर रख लीजिये. लोइयां बनाते समय हाथ पर थोड़ा सा तेल या सूखा आटा और लगा लीजिए क्योंकि यह आटा हाथ पर चिपकता है. 

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. एक लोई उठाइये, कूटू के सूखे आटे में लपेटिये और चकले पर रखकर बेलन से हल्का दबाव देकर थोड़ी सी मोटी पूरी बेल लीजिये. पूरी को गरम तेल में डालिये. पूरी को कलछी से हल्का सा दबाकर फुलाइए और दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये.  प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर, पूरी निकाल कर उसके ऊपर रखिये. सारी पूरियां इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिये.

कूटू के आटे की खस्ता पूरियां तैयार हैं.  गरमागरम पूरियां फ्राई आलू या दही के साथ खाइये.

सुझाव

  • आटा गूंथते समय ध्यान रखे कि आटा एकदम नरम भी न हो और ना ही सख्त. 
  • कूटू का आटा मोटा होता है़. इसे बेलने में दिक्कत आती है. कूटू के आटे में उबले आलू या अरबी मिला देने से पूरी आसानी से बेली जाती है. 
  • आप चाहे तो आलू को कद्दूकस से भी कस सकते हैं. 
  • पूरी को हल्का दबाव देते हुए ही बेले वरना ये टूट सकती हैं. 

Kuttu Atta Poori for Navratri Vrat Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (6502 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (41)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rupali
Nice
NishaMadhulika
Rupali जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
surbhi
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद surbhi
Seema
Very nice every receipe
NishaMadhulika
Seema जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Madhumita roy
Nishaji Namaste,
I am watching ur lovely recipes videos past 6 yrs .All recipes r soo simple , easy & tasty.I tried few recipes which u taught us.Thanx a lot for sharing lovely cooking like a mom u r teaching.keep posting ur lovely & more new recipes videos so that lots of people can learn & enjoy cooking....with regards.
Madhumita Roy
NishaMadhulika
आपके इस स्नेह और प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार. आप सभी के ऎसे प्यारे कमेंट मुझे और अधिक बेहतर करने के लिए सदैव प्रेरित करते हैं. Madhumita roy
PINTU
what is kuttu atta please matlab bataooooo
निशा: पिन्टू जी, कूटू डार्क कलर के ग्रेन्स होते हैं, इन्हैं व्रत के खाने में यूज किया जाता है.
Arpita Shrivastav
namaste Nisha ji,
Kal se navratra ke vrat shuru ho rahe he.
Apne hame itne sare falahar ke options banana sikhaye hai, ki 9 din alag alag dishes bana sakte hai,
Thanks Nisha ji for this.
Bus apse ek cheez puchni hai, ki market me Singhade aur Rajgeer ka jo atta milta hai, unme kya difference hota hai, aur kaun se cheezo me kaun sa atta use kiya jata hai.
Please bataiyega.
Thank you Nisha ji, Navratra ki hardik shubkamnao sahit.
Arpita

निशा: सिंघाडे का आटा सिंघाडा से बनाया जाता है और राजगीरा से राजगीरा का आटा. आप इन दोनों का उपयोग जिस रेसिपी में करना चाहें कर सकती हैं.
Vansh kumar
मैम ये जितनी भी व्रत की रेसिपीज है वो शिवरात्रि और श्रावण सोमवार और बाकि के जितने भी व्रत है उन् सबमे try कर सकते है ना
Sameeksha
I want to know ki hume aate ko garam pani se knead karbe ki jarurat to nahi ??
निशा: समीक्षा जी, सर्दी के मौसम में आटे को गूथने के लिये हल्के गरम पानी का यूज कर सकते हैं.
vedansh tiwari
M aapki sbhi recipe try krta hu mam ma ki yad aa jati h

निशा: वेदांश जी, स्नेह भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
shivani chauhan
Nisha g ....apki ye recipe but achhi h ...as usual......app mari cooking teacher ho ... Thank you for great recipes

निशा: शिवानी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Avisha sharma
does we have not need of water

निशा: अविनाश जी, आटा गूंथने में वैसे तो पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती है, लेकिन अगर आटा ज्यादा सख्त हो तो थोड़ा पानी डाल कर उसे सोफ्ट बना सकते हैं.
Ravishankar chandrawanshi
kuttu kya hota hai

निशा: रविशंकर जी, कूटू एक तरह का अनाज है, जिसे व्रत में खाया जाता है, कूटू का आटा किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
anil arora

Aloo ki sabji kese banayi jayegi


निशा: अनिल जी, व्रत के लिये आलू की सब्जी वेबसाइट पर उपलब्ध है,सब्जी में सेंधा नमक व्रत का नमक और हरी मिर्च हरा धनियां डाल कर आलू फ्राई कर लेते हैं, चाहें तो टमाटर भी डाल सकते है. सर्च बटन पर व्रत वाली सब्जी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Shelly
Hello Ji,

I tried this kuttu ke atte ki Puri today on last day of Navratra, generally i was making tikki on tava but my husband was not liking that much but today when i made puri he was appreciating me a lot, Puri was coming out very pluffy and in taste also it was really mind blowing.... thanku for the great recepie.....
निशा: शैली, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amita
All ur recepies r very nyc mam
Ashok Gupta
Bahut badhiya ! Sabhar share kiya hai.
निशा: अशोक जी बहुत बहुत धन्यवाद.
kirti
navratri ke vart me kaon sa oil use karu, kya rifaind oil use kar sakte hai.
निशा: कीर्ती जी हाँ रिफाइन्ड मूंगफली का तेल और सनफ्लोवर ओइल खाया जा सकता है.
suman
Kya navratri me choclates kha sakte h...????
bhavna
Plz SAP ye btaaye ki vrat me fliyari kese bnaye Jo ki sabudana.aalo.or munfali she bnti h. m.p. ki mshur
vinit
what is the kuttu ka atta
निशा: विनीत जी, कूटू एक तरह का अनाज है, जिसे व्रत में खाया जाता है, कूटू का आटा किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
pooja mittal
Mai har bar isi method se pooriya bnati hu phir bhi pta nhi ku toot jati hai.
निशा: पूजा, आटे में थोड़ा आलू कद्दू कस करके मिक्स कर लीजिये और पूरियां पोलीथिन में बेल कर बनाइये, पोलीथिन में आप अच्छी तरह बेल पायेंगी, अच्छी पूरियां बनेंगी.
swati
me aaj try karungi
mam ise wait to nai bad ta
निशा: स्वाति, तली चीजें अधिक खाने से वेट तो बड़ता है.
meenakshi
nisha ji maine paneer ke kofte banane ki koshish ki likin wo fry karte samy tut gate kyu plz aap mujhe bataye
निशा: मीनाक्षी, पनीर के कोफ्ते फट रहे हैं, तब पनीर में थोड़ा अरारोट या कार्नफ्लोर और मिला लीजिये, कोफ्ते तलते समय तेल कम गरम और बहुत अधिक गर्म न हो, पहले 1 कोफ्ता तल कर देखिये और बाद 4-5 कोफ्ते एक बार में कढ़ाई में डालकर कोफ्ते तल लीजिये, कोफ्ते अच्छे बनेंगे.
lata netam
nishaji kya ise roti ya parathe ki tarah tave par bhi sek sakte hai.
निशा: लता जी हां इसे परांठे की तरह सेका जा सकता है.
shweta tewari
mai banati to aise hi hu par meri puriyan foolti nahi hai. aisa kyun.
निशा: कूटू की पूरिया, कम फूलती हैं, तेल का तापमान पर्याप्त हो तो पूरियां फूलेंगी.
parul
yes bhakti same as
saroj
mai confuse hu ki vrat me ham oil ka use nahi krte h topuri ko tlenge kisme
निशा: ये तो आपके यहां की परम्परा पर निर्भर है. हमारे यहां तो व्रत में आयल का प्रयोग करते हैं
v.k.srivastava
bina namak ke banne wala [jo mitha bhi nahi ho]healthy food kaun sa hoga
manisha
nishaji kya is aate se paratha ya roti banayi ja sakiti hain. woh non fried aur healthy bhi hoga.

निशा: मनीषा, जी हां आप कूटू के आटे से परांठे और रोटी भी बना सकते हैं.
ritu
Nisha,tell me a healthy dish of buckwheat or kuttu.