आलू का हलवा – Aloo Ka Halwa Recipe – Potato Halwa

आलू को आप व्रत में नमकीन आलू फ्राई बनाकर तो खाते ही है, आलू का हलवा (Potato Halwa) भी बनाया जाता है, ये आलू का हलवा अधिकतर व्रत के समय बनाकर खाया जाता है, ये हलवा भी बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और बड़ी जल्दी बन जाता है, बनाने में बड़ा आसान भी है. आइये आज हम आलू का हलवा (Aloo Ka Halwa ) बनायें.
Read - Aloo Ka Halwa Recipe – Potato Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Halwa
- आलू - 300 (4या 5 मध्यम साइज केआलू)
- चीनी - 100 ग्राम(आधा कप)
- घी - 4 टेबल स्पून
- दूध - एक कप
- किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़िये और धो लीजिये)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( काजू के 5-6 टुकड़ों में काट लीजिये)
- इलाइची - 5-6 (छील कर कूट लीजिये)
- बादाम - 6-7 (बारीक कतर लीजिये)
विधि - How to make Potato halwa
आलू को धो कर, उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छील कर तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालिये, गरम होने दीजिये. घी में आलू डाल कर कलछी से चलाते हुए धीमी आग पर 7-8 मिनिट तक कलछी से भुनिये. भुने हुये आलू में दूध और चीनी, किशमिश और काजू डाल दीजिये. इस समय आप हलवा को लगातार कलछी से चलाते रहें, 6-7 मिनट में आलू का हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. आग बन्द कर दीजिये. आलू के हलवे में इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये. बचा हुआ घी भी डाल दीजिये, लीजिये आपका आलू का हलवा तैयार है.

आलू के हलवा को प्याले में निकालिये. कतरे हुये बादाम ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम आलू का हलवा परोसिये और खाइये. ठंडा होने पर भी यह हलवा बहुत अच्छा लगता है.
आलू के हलवा (Alu ka Halwa) में आप अपनी पसन्द से कोई भी मेवा हटा सकते हैं और अपनी पसन्द की मेवा डाल भी सकते हैं.
- 4 सदस्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
कमेंट (100)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वंशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; रेनू जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ओम जी हां यूज किया जा सकता है, लेकिन घी का हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, सुझाव के लिये धन्यवाद.
ME UDAIPUR KE VILLAGE KOLYARI ME RAHATA HOON. AAP SUBHAH KA NASTA KIS KIS TARAH SE KAM SAMAY ME TAYYAR KAR SAKTE HAIN BATAYEN AUR AAP MERE EMAIL PAR BHEJE TO AUR AASAN RAHEGA THANK YOU
apki recipe sa mujhe bhut labh hua
निशा: दीक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना दूध उबाला हुआ ही होना चाहिये और दूध को हल्का गरम या रूम के तापमान पर आने पर डाल सकते हैं.
Nisha ji we never eat onion &garlic but when we saw your recipes we don't have much problem than first.please send more recipes
like these.thank you a lot.
निशा: निर्मला, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रावन्थी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, जी हां पानी भी डाला जा सकता है.
I am a working woman and very fond of cooking or can say cooking is my passion but whenever i needed any query I got it from from your site and gather praise from various parties.The credit goes to you for varient dishes.
I would like to congratulate you .
Thanks
निशा: आभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरन्नुम, हलवा को थोड़ा और पका लीजिये.