कचनार की कली की सब्जी (Kachnar Kali Recipe)

Kachnar Kali Recipe

इस मौसम में कचनार की कली (Kachnar Ki Kali) बाजार में उपलब्ध है. जब भी आप बाजार जायें तो कचनार की कली (Kachanar Buds) लायें और इसकी सब्जी बनाकर अवश्य देखें. कचनार की कली की सब्जी बेहद स्वादिष्ट बनती है. कचनार (Varigated Bauhinia Buds) की सब्जी बनाने के लिये एकदम बन्द कली का प्रयोग करते हैं. आइये आज हम कचनार की कली की सब्जी बनायें.

Read - Kachnar Kali Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kachnar Kali Recipe

  • कचनार की कली (Bauhinia Variegata Buds) - 200 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून कतरा हुआ

विधि - How to make  Kachnar Kali Recipe

कचनार की कली साफ कीजिये, मोटी डंडिया तोड़ कर अलग कर दीजिये, इन कलियों को अच्छी तरह 2-3 बार साफ पानी से धो लीजिये.
Kachnar Ki Kali
एक बरतन में 2 गिलास या इतना पानी डालकर उबलने रखिये कि ये कलियां आसानी से डुब सके, पानी में आधा छोटी चम्मच नमक भी डाल दीजिये.  पानी में उबाल आने के बाद कचनार की कली पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 3 -4 मिनिट तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. पानी छान कर अलग कर दीजिये और कलियों को ठंडा होने दीजिये.

हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और बारीक कतर लीजिये.  अदरक को छीलिये, धोइये और कद्दूकस करके पेस्ट बना लीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद हल्दी पाउडर , धनियां पाउडर, कतरे हुये हरे मिर्च और अदरक का पेस्ट डालिये, हल्का सा भूनिये और 2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक और गरम मसाला भी डालिये, मसाले को भूनिये, जब मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखाई देने लगे या मसाला दाने दार दिखने लगे तब उबाली हुई कचनार की कलियां और हरा धनिया मिला दीजिये, 3- 4 मिनिट तक चमचे चलाते हुये पकाइये, आग बन्द कर दीजिये.  सब्जी को 4 -5 मिनिट के लिये ढककर ही रख दीजिये.

लीजिये कचनार की कली की स्वादिष्ट सब्जी (Kachnar Kali Recipe) तैयार है.  कचनार की कली की सब्जी आप पूरी, परांठे या चपाती किसी के साथ परोसिये और खाइये.

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 20 मिनिट

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 03 January, 2018 11:02:02 AM Ajay Kumar

    Mere Pet Main Fat Ganth Ya Pta nhi Par Ganth Hai 3 year Ho chukke Hai Plzz Help Me Ye Kanha Mill Sakta Hai Mai Is Time Nainital Uttarakhand Mai Hu Koi Idea De Sakte ho kanha milega ye plzzzz
    निशा: अजय जी, आप सबसे पहले अपनी हेल्थ के लिए डाक्टरी सलाह अवश्य लीजिए. आप इस सब्जी को किसी बडी़ सब्जी मार्किट से ले सकते हैं.

  2. 11 April, 2017 03:01:50 PM Your name...

    mem iske aachar ki recipi b dal do nt m
    निशा: कनिका जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.

  3. 05 April, 2017 12:35:22 AM Promila Sharma

    please Kachnar ka aachar kise bantha he. eski recipe bathana
    निशा: प्रोमिला जी,में इसे बनाने की कोशिश करूंगी.

  4. 12 March, 2017 04:11:26 PM sanjivkimar

    Pesab me jalan he hoti he pesab pila at a he.
    निशा: संजीव जी, डा. से तुरन्त मिलें.

  5. 08 March, 2017 02:16:24 AM hema

    ye kachaar is time market main available hai east delhi area main ye rs 200/kg hai ...ye ochid bud hoti hai.. khane main jitni swaad utni hi health ke liye b achi hoti hai..
    निशा: हेमा जी, महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 29 August, 2016 09:28:10 AM Darshana Pandya

    I don't about this wonderful recipe. I know this flower but never listen. Now, I want to know is there any other flower.? ....that can use in kitchen. I listen about Jasmine Pulao. But don't know more.Thank you very much for such a nice information.

  7. 19 March, 2016 07:59:54 PM Giriraj Singh

    Please let me know recepie of Kachnaar ka Achaar

  8. 12 March, 2016 06:59:33 AM Amit Kumar

    Kachnari Pickles

  9. 18 April, 2015 05:19:44 AM अरुण पठानियां

    नमस्ते दीदीजीबहुत ही मज़ेदार सब्जी बनती है। क्या हम इसमें दही प्रयोग कर सकते हैं और प्रयोग कब, कितना और कैसे करें.......धन्यबाद जी !
    निशा: अरुण जी, हमने इसे दही डालकर बनाया जा सकता है, तेल में हींग, जीरा,हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भूनें इसके बाद 3-4 टेबल स्पून दही डालकर उसे मसाले पर तेल तैरने तक भून लीजिये, अब कचनार कि कली और मसाले डालते हुये बिलकुल इसी प्रकार से सब्जी बनायें और बतायें कि कैसी बनी, दही डाल रहे हैं तब सब्जी में अमचूर पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.

  10. 15 January, 2014 11:09:17 PM ALKA

    kachnaar ki kali ko phle ubaal lo uske baad refined garam karke pyaaz bhun lijiye usme tamatar ki piyuri bhi daal sakty hai ache se bhunne ke baad usme namak haldi garm masala lal mirch daalkar baad main usme dahi daalkar bhun lijiye thoda sa paani daaliliye aap agar chahe to usme matar bhi daal saktey hai uske sath kachnaar daal dijiye aur thodi der baad bhaap main pakne dijiye apki sabji tyaar ek naye tarike se...