करेले का अचार | Bitter Gourd Pickle Recipe – Karela Pickle Recipe

करेले का भरवां (Stuffed Karela Pickle) और कटे हुये करेले दोनों तरह के अचार बनाये जाते हैं.
भरवा करेले का अचार बनाने के लिये छोटी किस्म के करेले लेने होंगे और कटे हुये करेले बनाने के लिये छोटे या लम्बे किस्म कोई भी करेले लिये जा सकते हैं. . आज हम लम्बे करेले से पतले पतले टुकड़े काट कर अचार बनायेंगे, क्यों कि इसे खाने में बड़ी आसानी होती है, कम अचार खाने वालों के लिये एक या दो टुकड़े करेले के लेकर अचार खाया जा सकता है, तो आइये शुरू करते हैं करेले का अचार (Bittergourd Pickle) बनाना.
Read - Bitter Gourd Pickle Recipe – Karela Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bittergourd Pickle
- करेले - 500 ग्राम
- सरसों का तेल -1/2 कप (100 ग्राम)
- राई या पीली सरसों - 4 छोटी चम्मच
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- मैथी दाना - 2 छोटी चम्मच
- हींग पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- सिरका - 1/4 कप
विधि - How to make Bittergourd Pickle
करेलों को साफ पानी से 2 बार धोकर पानी को सुखाइये. इसके बाद, इनके दोनों ओर से डंठल काटकर अलग कर दीजिये. करेलों को पतले पतले गोल 1/2 से.मी. के टुकड़ों में काट लीजिए.
इन गोल कतरे करेलों में 1 छोटी चम्मच नमक मिला दीजिए और 1/2 घंटे के लिये रख दीजिये. इस तरह करेले से कड़वा पानी निकल कर अलग हो जाता है.
आधा घंटे बाद, करेलों को अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये और सूती कपड़े पर रखकर धूप में 1 घंटे के लिए सूखने दीजिये. बाद में, इन्हें कपड़े से ही अच्छे से पौंछ लीजिए.
अचार के लिए मसाला भूनने के लिए कढ़ाही गरम कीजिए. इसमें जीरा, मैथी दाने और अजवायन डालकर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिए. इन्हें थोड़ा ठंडा होने दीजिए. इसके बाद, इन्हें सरसों के साथ मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिये.
अचार बनाने के लिए कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल में हींग और करेले डाल दीजिए. इसके बाद, हल्दी पाउडर डालकर मिलाइए और करेलों को 3 से 4 मिनिट थोड़ा सा नरम होने तक भून लीजिए.
4 मिनिट बाद, गैस बंद करके सारे भुने मसाले, सौंफ पाउडर, नमक, काला नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर करेलों में डालकर अच्छे से मिला दीजिए. इसके बाद, करेलों को 5 मिनिट ढककर रख दीजिए ताकि सारे मसाले इसमें ज़ज़्ब हो जाएं. बाद में, अचार में सिरका डालकर मिला दीजिए.
करेले का अचार तैयार है. आप इसे अभी भी खा सकते हैं लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन बाद आता है जब सारे मसाले अचार में अच्छे से ज़ज़्ब हो जाते हैं. अचार को प्लास्टिक या कांच के साफ और सूखे कन्टेनर में भरकर धूप में भी रख सकते हैं, 3 दिन तक रोजाना अचार को सूखे चम्मच से चला कर ऊपर नीचे कीजिये, करेले के अचार को अपने लन्च या डिनर के साथ या नाश्ते में गरमागरम परांठे, पूरी, चावल के साथ खाइये और परोसिये.
यह करेले का अचार 1 महीने तक खाया जा सकता है, अधिक दिन तक अचार खाने के लिये इस अचार में इतना सरसों का तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.
सुझाव
- अगर धूप ना हो तो करेलों को सुखाने के लिए हवा में ही रखें और 2 से 3 घंटे बाद, अचार बना लें.
- अचार को धूप में रखने से अचार के स्वाद के साथ उसकी लाइफ भी बढ़ जाती है.
- अचार बनाते समय सावधानी बरतें. अचार में किसी भी प्रकार की गंदगी नही जानी चाहिए. अचार में गीले प्याले या गीले चमचे का प्रयोग ना करें. जिस कंटेनर में आप अचार डालना चाहते हैं उसे पानी में उबालकर, धूप में सूखा लीजिए अगर धूप नहीं है तो कंटेनर को ओवन या माइक्रोवेव में भी सुखा सकते हैं. जब भी अचार को खाने के लिए निकालें तो चम्मच साफ और सूखा होना चाहिए. अचार बहुत दिन तक चलते हैं.
कमेंट (55)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विनोद जी, इस अचार में 100 ग्राम (1/2 कप) तेल डाल कर मिक्स कर लीजिए.
Thannks
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अवतार जी, ये उबालने का पानी तो हटाना ही पड़ता है, और अगर आप करेले को बिना पानी में डाले अचार बनायें तो आप कच्चे करेले से भी ये अचार बना सकते हैं.
निशा: रूची जी, आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकती हैं.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji kya aap diabetic patients ke liye kuch recipes bata sakti hai?
Maine aapki jo bhi recipe try ki ghar me sabko bahut pasand aayi. Hume itna kuch sikhane ke liye bahut bahut dhanyawad.
निशा: नेहा जी, डायबेटिक लोंगों को करेले बहुत फायदेमन्द है, हल्के मसाले के साथ फ्राइड करेले, रोटी के लिये गेहुं, चना और सोयाबीन का मिक्स आटा यूज करें ये अच्छा होता है, और सादा खाना घर का बना हुआ ताजा खाना खायें, मैं आपके लिये रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नाजि़श जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मै जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
nisha ji aachar bhot testy bna aap ka bhot dhanayabaad
How to make kathehal & karela & mango
Pickckel together
निशा: डा. सत्या जी कटहर को हल्का सा उबालकर, कपड़े पर रखकर धूप में सुखा कर ले लीजिये, करेला और आम को काटिये मिक्स कीजिये, अचार के मसाले डालकर मिक्स अचार बना लीजिये.
Nisha ji thanx aapne itni achi recipie share krne k liya.kya aap bharwa karele k achar ki recipie bhi share karenge plz... :)
Can you forward it Bitter Gourd plckle process in Hindi on my above mail pl.
Regards
Sudesh
2. Can Bitter gourds be used raw also or is it necessary to lightly fry them? Which method has longer shelf life and which is more tasty?
3. Which pickle is best and hamless for allergic patients?
निशा: सचिन जी, करेले के अचार में प्याज नहीं डाली जाती, आप बिलकुल सही कह रहे कि इससे उसकी सेल्फ लाइफ कम हो जायेगी. करेले कच्चे डाले जाते है, ये खाने में क्रिस्पी लगते हैं, उबलते पानी में डाल कर बनाये गये करेले हल्के नरम हो जाते हैं, दोंनो का अचार बराबर ही चलता है.
निशा: मुस्कान जी, करेले में आम के टुकड़े डाले जा सकते हैं. अचार को फ्रिज में रखा जा सकता है. सिरका इसको विनेगर कहा जाता है, ये खट्टा पतला पानी जैसा पतला कैमिकल है, जो अचार में डालने से उसके स्वाद को बढ़ाता है और उसे खराब होने से बचाता है.
निशा: किरन, अचार में नीबू का रस नहीं सिरका डालिये जिससे अचार स्वादिष्ट भी बनेगा और बहुत दिन तक चलेगा भी.
निशा: किरन जी, अचार में तेल थोड़ा अधिक ले लीजिये, और 1/4 कप सिरका डाल दीजिये, अचार साल भर तक खाया जा सकेगा.
It's so easy.....
Today I have made it...and it's taste is..ummmmm
Yam Yam
.
Thanks..to this site....
.निशा: जैदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना, आप व्हाइट विनेगर यूज कर सकती है. आलू के चिप्स डार्क होने का कारण है उनकी वैराइटी है, मीठा आलू इसके लिये यूज मत कीजिये.
Mam agar hum karele ko haldi namak lagakar ek ghante ke liye rakh den fir wash karke inko dip fry karlen aur uske bad baki ke sab masale, oil milayen to kaisa rahega?
निशा: विकास, करेले को डीप फ्राई करने की आवश्यकता नहीं है.