करेले का अचार | Bitter Gourd Pickle Recipe – Karela Pickle Recipe

करेले का भरवां (Stuffed Karela Pickle) और कटे हुये करेले दोनों तरह के अचार बनाये जाते हैं.
भरवा करेले का अचार बनाने के लिये छोटी किस्म के करेले लेने होंगे और कटे हुये करेले बनाने के लिये छोटे या लम्बे किस्म कोई भी करेले लिये जा सकते हैं. . आज हम लम्बे करेले से पतले पतले टुकड़े काट कर अचार बनायेंगे, क्यों कि इसे खाने में बड़ी आसानी होती है, कम अचार खाने वालों के लिये एक या दो टुकड़े करेले के लेकर अचार खाया जा सकता है, तो आइये शुरू करते हैं करेले का अचार (Bittergourd Pickle) बनाना.
Read - Bitter Gourd Pickle Recipe – Karela Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bittergourd Pickle
- करेले - 500 ग्राम
- सरसों का तेल -1/2 कप (100 ग्राम)
- राई या पीली सरसों - 4 छोटी चम्मच
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- मैथी दाना - 2 छोटी चम्मच
- हींग पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- सिरका - 1/4 कप
विधि - How to make Bittergourd Pickle
करेलों को साफ पानी से 2 बार धोकर पानी को सुखाइये. इसके बाद, इनके दोनों ओर से डंठल काटकर अलग कर दीजिये. करेलों को पतले पतले गोल 1/2 से.मी. के टुकड़ों में काट लीजिए.
इन गोल कतरे करेलों में 1 छोटी चम्मच नमक मिला दीजिए और 1/2 घंटे के लिये रख दीजिये. इस तरह करेले से कड़वा पानी निकल कर अलग हो जाता है.
आधा घंटे बाद, करेलों को अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये और सूती कपड़े पर रखकर धूप में 1 घंटे के लिए सूखने दीजिये. बाद में, इन्हें कपड़े से ही अच्छे से पौंछ लीजिए.
अचार के लिए मसाला भूनने के लिए कढ़ाही गरम कीजिए. इसमें जीरा, मैथी दाने और अजवायन डालकर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिए. इन्हें थोड़ा ठंडा होने दीजिए. इसके बाद, इन्हें सरसों के साथ मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिये.
अचार बनाने के लिए कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल में हींग और करेले डाल दीजिए. इसके बाद, हल्दी पाउडर डालकर मिलाइए और करेलों को 3 से 4 मिनिट थोड़ा सा नरम होने तक भून लीजिए.
4 मिनिट बाद, गैस बंद करके सारे भुने मसाले, सौंफ पाउडर, नमक, काला नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर करेलों में डालकर अच्छे से मिला दीजिए. इसके बाद, करेलों को 5 मिनिट ढककर रख दीजिए ताकि सारे मसाले इसमें ज़ज़्ब हो जाएं. बाद में, अचार में सिरका डालकर मिला दीजिए.
करेले का अचार तैयार है. आप इसे अभी भी खा सकते हैं लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन बाद आता है जब सारे मसाले अचार में अच्छे से ज़ज़्ब हो जाते हैं. अचार को प्लास्टिक या कांच के साफ और सूखे कन्टेनर में भरकर धूप में भी रख सकते हैं, 3 दिन तक रोजाना अचार को सूखे चम्मच से चला कर ऊपर नीचे कीजिये, करेले के अचार को अपने लन्च या डिनर के साथ या नाश्ते में गरमागरम परांठे, पूरी, चावल के साथ खाइये और परोसिये.
यह करेले का अचार 1 महीने तक खाया जा सकता है, अधिक दिन तक अचार खाने के लिये इस अचार में इतना सरसों का तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.
सुझाव
- अगर धूप ना हो तो करेलों को सुखाने के लिए हवा में ही रखें और 2 से 3 घंटे बाद, अचार बना लें.
- अचार को धूप में रखने से अचार के स्वाद के साथ उसकी लाइफ भी बढ़ जाती है.
- अचार बनाते समय सावधानी बरतें. अचार में किसी भी प्रकार की गंदगी नही जानी चाहिए. अचार में गीले प्याले या गीले चमचे का प्रयोग ना करें. जिस कंटेनर में आप अचार डालना चाहते हैं उसे पानी में उबालकर, धूप में सूखा लीजिए अगर धूप नहीं है तो कंटेनर को ओवन या माइक्रोवेव में भी सुखा सकते हैं. जब भी अचार को खाने के लिए निकालें तो चम्मच साफ और सूखा होना चाहिए. अचार बहुत दिन तक चलते हैं.
कमेंट (55)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मयंक जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
i can tell u bitter gourd achar recipe in microwave
take 250 gm of karela
cut in long slit 1cm broad and 3cm long
put namak place for 1 hour and wash with water after draining the water.
put all kerala into glass cover bowel and put microvwave on hi for 12 to 15 minutes. stir in between once.
after cooling it, sun dry the keralas.
put these keralas into the achari masala (take masala from ama ka achar which u have at ur home 0.
eat after 2nd day
it is healthy and useful as u know no oil is used in bitter gourd cooking.
निशा: हरप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद, हम इसे अवश्य बनाकर देखेंगे.
.
निशा: रश्मि, अचार में 2 टेबल स्पून सिरका मिला दीजिये, अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जायेगा, नमक कम हो तो वह भी एडजेस्ट कर लीजिये.
निशा: डा.सुनीता जी, तेल को गरम करना है, तेल को जब गरम करते हैं तो थोड़ी ऊंचाई पर हाथ रख देखें तो हाथ के ऊपर गरमाहट महसूस होनी चाहिये, देखने से भी पता लग जाता है कि तेल गरम हो गया है, उसे जलाना नहीं है, धन्यवाद.
DEVAA
निशा: देवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, अचार में प्रिजरवेटिव डाल दें तो अचार की लाइफ बड़ जाती है.
निशा: स्नेहल, अचार को कन्टेनर में भरने से पहले कन्टेनर को उबलते हुये पानी से धोया जाय, अचार में हमेशा साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग किया जाय, तो अचार लम्बे समय तक चलते हैं. अचार को बहुत अधिक लम्बे समय तक चलाने के लिये या तो प्रिजरवेटिव डाल कर मिलायें या इतना तेल डाल कर रखें कि अचार तेल में डूबा रहे. करेले का अचार 6 माह से भी अधिक चल जायेगा.
etni achi achi recipes batane ke liye thanks
please mujhe garlic picke ki recipe sujhayein
निशा: चेतना, यदि आपके करेले अधिक कड़वे नहीं हैं तो आप इन्हें काटने के बाद बिना धोये बना सकतीं है. (काटने से पहले तो अवश्य धोना ही है)
.
निशा: राफत, गरम तेल डालना अच्छा रहता है.
निशा: रेनू, अचार अलग तरीके से बनाया जाता है.
निशा: प्रियंका, तेल को ठंडा करके या हल्का गरम डाल दीजिये.
निशा: मीना आप ठीक कह रही हैं.
Bitter gourd Pickle can be made in either way: Stuffed bitter gourd or bitter gourd cut into pieces.
We need small sized bitter gourds to make stuffed bitter gourd pickle and for the pickle that is cut we can use small or long bitter gourds. Today we will make the pickle using long bitter gourds cut in thin strips as this is very easy to eat. For those who eat less pickle, we can use 1 or 2 pieces of bitter gourd. So let's prepare Bitter gourd pickle.
- Ingredients for Bitter gourd Pickle
Bitter gourd - 500 grams ( 7-8 medium sized)
Heeng (asafoetida) - equal to one pea
Jeera (cumin) - 2 tsp
Methi (fenugreek) - 2 tsp
Saunff (fennel) - 4 tsp
Rie/yellow mustard - 2 tsp (crushed)
Turmeric powder - 1 tsp
Red chilly powder - 1 tsp
Black salt - 1 tsp
Plain salt - 3 tsp
Garam masala - 1/2 tsp
Mustard oil - 200 grams (1 cup)
Vinegar -1 tbsp or juice of 2 lemons
- How to make Bittergourd Pickle
Get nice long shaped Bitter gourds from the market. Wash bitter gourds twice with clean water then place them in a strainer or plate to drain out remaining water. Cut off its stems. Cut the bitter gourds into thin round pieces.
Put 1 tsp salt to the pieces of bitter gourds and keep aside for 1 hour in a utensil. This releases the bitter water from them, put these salt coated bitter gourds in boiling water and cover for 5 minutes. Keep the bitter gourd pieces in a strainer and remove excess water, keep the pieces on a washed cloth for 2-3 hours in the open/sun to dry the water on them.
Roast Heeng, Jeera, Methi and Saunff till they turn light brown. Grind these reoasted spices with yellow mustard to a coarse powder.
Now keep the bitter gourd pieces in a dry utensil, also put the roasted spices and salt, mix all these ingredients properly. Squeeze the juice from the lemons on the bitter gourd pieces and mix with a spoon.
Fill a glass or plastic container with the bitter gourds mixed in spices, you can also keep this container in the sun. Stir the pickle everyday for the next 4 days with a clean and dry spoon. Sour bitter gourd pickle with a mouth watering smell is ready. Serve during breakfast or dinner with hot paranthas.
This pickle can be eaten for 15-20 days. To increase its shelf life keep the pickle in the fridge or add mustard oil enough to submerge the pickle completely.
thanks a lot.