करोंदे की चटनी – Karonda Chutney, Cranberry Chutney Recipe

करोंदे की चटनी उत्तर भारत में खाई जाती हैं. यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. कचौड़ी, समोसे, पकोड़े किसी के साथ खाइये. खाने के साथ भी प्रयोग करे, खाने के स्वाद को बढ़ाती है.

Read - Karonda Chutney, Cranberry Chutney Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cranberry Chutney

  • करोंदे - 100 ग्राम
  • हरी मिर्च - 4 से 5
  • हरा धनियाँ - 1 कप (धुले हुए पत्ते)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हींग - 1-पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Cranberry Chutney

हरे धनिये को चाकू से थोड़ा बड़ा बड़ा काट लीजिए. हरी मिर्च के भी दो- दो टुकड़े कर लीजिए. 

चटनी को पीसने के लिए मिक्सर जार में कटे हुए हरे धनिये, मिर्च और करोन्दे डाल दीजिए.  साथ ही नमक, जीरा, हींग और 1/2 कप पानी डाल दीजिए और एकदम बारीक पीस लीजिए. 

चटनी को जार से निकालकर एक प्याले में डाल दीजिए.

करोंदे की चटनी चटनी तैयार है. इस ज़ायकेदार चटनी को खाने के साथ भी परोस सकते हैं या सैन्डविच, पकौड़ों आदि के साथ भी खा सकते हैं. चटनी को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. 

सुझाव

धनिया को काट जरूर ले वरना यह बारीक नही पिस पाता. 

 

Karonda Chutney Recipe video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 23 April, 2018 08:12:28 PM Dshyampillay

    Wallah kya Baat hai keep it up

    • 24 April, 2018 05:12:29 AM NishaMadhulika

      Dshyampillay जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 19 July, 2017 10:43:06 PM Usha agarwal

    कृपया बिना मीठा डाले करौदे की खटास खत्म करने का उपाय बताए.

  3. 31 May, 2017 03:50:48 AM Janardhan

    I want to karavandha seeds address thanks

  4. 15 November, 2015 08:11:40 PM annu

    how to prepare desi lal Ber ki chutney. ??

  5. 04 August, 2015 12:24:27 AM shuchi

    nisha ji kya ye chatni green  karonde se bna sakte hai. 

     

  6. 08 January, 2014 07:39:17 PM sheenu bansal

    Kronde ka achar or chatni iske beez ke sath bnati h plz btaye
    निशा: शीनू जी हा करोंदे के बीज के साथ ही ये बनाये जाते हैं.

  7. 09 July, 2013 11:20:50 AM Vasudev Rai

    how make karonde ki sabzi pl. send recipe
    निशा: वासुदेव, करोंदे फ्राई रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर करोंदे फ्राइ लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.

  8. 25 June, 2013 12:07:03 AM abhay mishra

    can we replace dhania patta with pudina leaves?Thanks.
    निशा: अभय ले सकते हैं.

  9. 12 January, 2013 12:52:22 PM Girish Kala

    kya aap mujhe pata sakti hai ki karonda mujhe kaha se milega. mai delhi chandni chowk mai rehta hu par maine aaj tak apne aas pas kabi nahi dekha.
    निशा: सब्जी वालों के पास जो नीबू अदरक मिर्च रखते हैं उनके पास करोंदे भी मिल जाते हैं, लेकिन करोंदे साल में कुछ ही समय के लिये आते हैं, करोंदे फरबरी और मार्च के महिने में मिल जाते हैं.