दाल पकवान – Dal Pakwan Recipe – Sindhi Dal Pakwan

दाल पकवान (Dal Pakwan) की दाल चने की दाल से बनाई जाती है, और पकवान मैदा की करारी पूरी की तरह होते है. दाल पकवान (Dal Pakwan) आप किसी भी छुट्टी के दिन सुबह के नाश्ते में बनाइये सभी को बहुत पसन्द आयेंगे,
दाल पकवान हमने पहली बार अपने भोपाल प्रवास के दौरान सिन्धी परिचित परिवार में खाये थे. उस दौरान हमारे घर में दाल पकवान ही नहीं मूंगफली की पट्टी, चने की दाल की पट्टी बनने लगे थे. दाल पकवान बनाना बड़ा आसान है, इसको बनाने में समय भी कम ही लगता है. आइये दाल पकवान बनायें.
Read this recipe in English - Dal Pakwan Recipe – Sindhi Dal Pakwan
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sindhi Dal Pakwan Recipe
पकवान बनाने के लिये आटा लगाने के लिये
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
- तेल - 50 ग्राम (1/4 कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- जीरा या अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
दाल बनाने के लिये
- चने की दाल - 200 ग्राम ( 1 कप )
- तेल या घी - 2 - 4 टेबल स्पून
- टमाटर - 2 - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1- 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउदर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Sindhi Dal Pakwan

दाल बना लीजिये
चने की दाल साफ कीजिये, धोइये और 2 घंटे के लिये पानी में भिगा दीजिये.
कुकर में भिगी हुई दाल, 1 1/2 - 2 कप पानी, आधा नमक और आधी हल्दी पाउडर डालिये, कुकर बन्द कीजिये और एक सीटी आने के बाद 3-4 मिनिट तक दाल को पकने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये. कुकर खुलने तक दाल के लिये मसाला तैयार कर लीजिये.
टमाटर धोइये बड़ा बड़ा काट लीजिये, हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये, अदरक छीलिये और धो लीजिये. टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक पीस लीजिये, बचे हुये अदरक को पतला पतला काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालकर तड़काइये, क्रमश: हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, टमाटर, मिर्च का पेस्ट और कटे हुये अदरक डालिये, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दानेदार न हो जाय या मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.
कुकर खोलिये, भुने मसाले में दाल मिला दीजिये, अगर आवश्यकता हो तो पानी और लाल मिर्च डाल कर मिलाइये, दाल को 2 मिनिट ढककर, धीमी आग पर पकाइये, उबाल आने पर देखिये दाल एक सार हो गई है फ्लेम बन्द कर दीजिये दाल में गरम मसाला और हरा धनियां मिला दीजिये. दाल तैयार हो गई है, और अब पकवान तैयार कर लेते हैं
पकवान बनाइये
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, मैदा में तेल, जीरा और नमक डाल कर हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी से पूरी के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथिये ( आटा ज्यादा सख्त और ज्यादा नरम नहीं होना चाहिये). गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
आटे को तोड़कर छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. एक लोई उठाइये, गोल 6 - 7 इंच के आकार में पूरी बेलिये, चाकू से इस पूरी में 8 -10 जगह दबा कर निशान डाल दीजिये ताकि यह पूरी फूले नही और खस्ता भी बने.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, पूरी गरम तेल में डालिये और मीडियम आग पर हल्का ब्राउन खस्ता होने तक तलिये, एक एक करके सारी पूरी तल कर निकालिये और किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, लीजिये ये पकवान तैयार हैं, गरमा गरमा दाल और ये खस्ता पकवान परोसिये और खाइये.
दाल को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिये, दाल में चाट मसाला और हरा धनियां डाल कर पकवान के साथ परोसिये.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनीष जी, इतनी रेसिपी परिवार के 3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Main aapki bahut saari recipes follow karti hoon.
Kal maine daal pakwaan banaya tha.
Pakwaan ko isi tarike se banaya.lekin patla belne par bhi pakwan to maida ki papdi jaise bani .
Maine bar bar patli karke tali lekin aisi nahi bani.
Aap jaan sake to please meri galti bataye.
Thanku
निशा: रिचा जी, अगर पकवान अधिक पतला बन रहा है तो बेलते समय उसे थोड़ा मोटा बेल सकते हैं, और आटा यदि अधिक सख्त है तो अगली बार थोड़ा सा आटा सोफ्ट तैयार करें.
निशा: नारद जी, ये रेसिपी हिन्दी में ही दी हुई है आप इसे देख सकते हैं.
मैं और मेरे पति जब भी कुछ स्पेशियल व्यंजन बनाना हो तब हमेशा आपकी इस साइट से ही व्यंजन देखकर बनाते है,
इसके लिए आपका धन्यवाद,
साथ ही दाल पकवान की रेसिपी के लिए भी धन्यवाद,
निशा: जसोदा जी, मेरी रेसिपी को पसंद करने और उसे बनाने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: करण जी, धन्यवाद.
निशा: समृ्ति जी, पकवान जो घी या तेल किसी में भी तल सकते हैं.
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप चाहें तो ये दाल बिना गरम मसाले के भी बना सकते हैं.
Nisha ji mere yaha ek get to gather hai .....mujhe apse puchna tha ki agr 60 logo ke liye dal pakwan bnana ho to mujhe kitni dal aur maide ki jarorat hogi...
Plz try to rep me fast...
Thanks
निशा: गरिमा जी, 5 कि.ग्राम मैदा और और 4 कि,ग्राम दाल लगभग बना सकते हैं, और आप अपने अन्दाज से बना लें ज्यादा लोंगो के खाने में थोड़ा खाना बचता ही है.
निशा: मोमिता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजिथा जी, आप ऎसे ही रैसिपीज बनाते रहिए. आप अच्छा बनाने लगेंगी.
निशा: पूजीथा जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नींबू पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, चाकू से इस पूरी में दबा कर निशान इसलिए डाले जाते हैं ताकि यह पूरी फूले नही और खस्ता भी बने.
निशा: देवांग जी, 4-5 सदस्यों के लिए पर्याप्त होगी.
निशा: लक्ष्मीधर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very tasty
Nisha didi