दाल पकवान – Dal Pakwan Recipe – Sindhi Dal Pakwan

दाल पकवान (Dal Pakwan) की दाल चने की दाल से बनाई जाती है, और पकवान मैदा की करारी पूरी की तरह होते है. दाल पकवान (Dal Pakwan) आप किसी भी छुट्टी के दिन सुबह के नाश्ते में बनाइये सभी को बहुत पसन्द आयेंगे,
दाल पकवान हमने पहली बार अपने भोपाल प्रवास के दौरान सिन्धी परिचित परिवार में खाये थे. उस दौरान हमारे घर में दाल पकवान ही नहीं मूंगफली की पट्टी, चने की दाल की पट्टी बनने लगे थे. दाल पकवान बनाना बड़ा आसान है, इसको बनाने में समय भी कम ही लगता है. आइये दाल पकवान बनायें.
Read this recipe in English - Dal Pakwan Recipe – Sindhi Dal Pakwan
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sindhi Dal Pakwan Recipe
पकवान बनाने के लिये आटा लगाने के लिये
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
- तेल - 50 ग्राम (1/4 कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- जीरा या अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
दाल बनाने के लिये
- चने की दाल - 200 ग्राम ( 1 कप )
- तेल या घी - 2 - 4 टेबल स्पून
- टमाटर - 2 - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1- 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउदर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Sindhi Dal Pakwan

दाल बना लीजिये
चने की दाल साफ कीजिये, धोइये और 2 घंटे के लिये पानी में भिगा दीजिये.
कुकर में भिगी हुई दाल, 1 1/2 - 2 कप पानी, आधा नमक और आधी हल्दी पाउडर डालिये, कुकर बन्द कीजिये और एक सीटी आने के बाद 3-4 मिनिट तक दाल को पकने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये. कुकर खुलने तक दाल के लिये मसाला तैयार कर लीजिये.
टमाटर धोइये बड़ा बड़ा काट लीजिये, हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये, अदरक छीलिये और धो लीजिये. टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक पीस लीजिये, बचे हुये अदरक को पतला पतला काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालकर तड़काइये, क्रमश: हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, टमाटर, मिर्च का पेस्ट और कटे हुये अदरक डालिये, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दानेदार न हो जाय या मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.
कुकर खोलिये, भुने मसाले में दाल मिला दीजिये, अगर आवश्यकता हो तो पानी और लाल मिर्च डाल कर मिलाइये, दाल को 2 मिनिट ढककर, धीमी आग पर पकाइये, उबाल आने पर देखिये दाल एक सार हो गई है फ्लेम बन्द कर दीजिये दाल में गरम मसाला और हरा धनियां मिला दीजिये. दाल तैयार हो गई है, और अब पकवान तैयार कर लेते हैं
पकवान बनाइये
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, मैदा में तेल, जीरा और नमक डाल कर हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी से पूरी के आटे से थोड़ा सा सख्त आटा गूथिये ( आटा ज्यादा सख्त और ज्यादा नरम नहीं होना चाहिये). गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
आटे को तोड़कर छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. एक लोई उठाइये, गोल 6 - 7 इंच के आकार में पूरी बेलिये, चाकू से इस पूरी में 8 -10 जगह दबा कर निशान डाल दीजिये ताकि यह पूरी फूले नही और खस्ता भी बने.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, पूरी गरम तेल में डालिये और मीडियम आग पर हल्का ब्राउन खस्ता होने तक तलिये, एक एक करके सारी पूरी तल कर निकालिये और किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, लीजिये ये पकवान तैयार हैं, गरमा गरमा दाल और ये खस्ता पकवान परोसिये और खाइये.
दाल को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिये, दाल में चाट मसाला और हरा धनियां डाल कर पकवान के साथ परोसिये.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुरभी जी, वेबसाइट और चैनल पर सुबह के नाश्ते के लिये बहुत सी रेसिपी अच्छी रेसिपी उपलब्ध है सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
ya maida kay andr kuch add bi kr skty hai(ata >or any thing else)
निशा: जोशू जी, पकवान मैदा से ही बनाये जाते हैं.
निशा: इशिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शरद जी, अवश्य आते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद,
निशा: धीरज, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
your all recipes are very delicious not only dal pakwan, but I have tried your most of the recipes and all r superb ..., THANK U very much for sharing your recipes with us
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तुषार, पकवान एकदम क्रिस्पी हैं, चना दाल के साथ थोड़ी सी मूंग दाल भी ले सकते हैं आप सही कह रहे है. दाल में हमने अमचूर की जगह टमाटर यूज किये हैं, आप ये दाल बनाकर देखिये आपको दाल बहुत पसन्द आयेगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz kanjivada banane ki vidhi batayan
निशा: सुमन, कांजीवड़ा रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर कांजीवड़ा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: ममता, जी पकवान रखे जा सकते हैं, दाल तो ताजा ताजा ही अच्छी लगती है.
निशा: प्रीति, चिल्ली पोटेटो, गोभी मंचूरियन, वेज मंचूरियन और वेज नूडल्स ये रैसिपी वेवसाइट पर वीडियो सहित उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: डैक्स, कई प्रकार की मठरी बनाने की रैसिपी साइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर मठरी लिख कर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Apki sabhi recipe lazawaab hai...
Thanks once again....
निशा: समीरा, आटा सख्त गुथिये, पकवान धीमी आग पर तलिये, पकवान करारे बनेंगे.
निशा: प्रीती, आप गेहूं के आटे या दोनों को मिलाकर भी पकवान बना सकती है.