काले चने के छोले (Kala Chana Chole – Black Chickpeas Chole Recipe)

काबुली चने के छोले तो हम बनाते हैं, लेकिन देशी काले चने (Black Chickpeas) का स्वाद काबुली चने के छोले से हटकर होता है. देशी चने (Kala Chana) के छोले काले चने में प्रोटीन्स और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, इसमें फाइबर भी काफी मात्रा मे होता है. चने आलू की सूखी सब्जी भी बहुत अच्छी बनती है, आज हम काले चने छोले बनायें.
Read - Kala Chana Chole – Black Chickpeas Chole Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kala Chana - Black Chickpeas Chole Recipe
- काले चने (देशी चने) - 150 ग्राम(3/4 कप)
- खाना सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1-2 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून
विधि - How to makec Black Chickpeas Chole
चनों को साफ करके, धोइये और रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चनों से पानी निकालिये, चने कुकर में भरिये, 300 ग्राम (1 1/2 कप) पानी, खाना सोडा और नमक डाल कर उबालने रखिये. एक सीटी आने के बाद लगभग 5-6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर उबालिये, गैस बन्द कर दीजिये. चने उबल गये हैं, कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरीमिर्च और अदरक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, 2-3 बार चमचे से चलाइये, अब इस मसाले में पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डालिये, मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भूनिये.
कुकर खोलिये, आप चने को जितना गाड़ा या पतला रखना चाह्ते हैं उसके हिसाब से पानी और भुना हुआ मसाला मिलाइये, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये नमक भी एडजस्ट कर लीजिये, आधा हरा धनियां मिला दीजिये. काले चने के छोले तैयार हैं.
काले चने के छोले प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम काले चने के छोले, चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय 35 मिनिट
Kala Chana Chole – Black Chickpeas Chole Recipe video in Hindi
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नूर जी, दी गई रेसिपी चना छोले में कुछ एसा है कि समझ नहीं आ रहा है या फिर और किसी चना सब्जी के बारे में पूंछ रही हैं.
Nisha mam
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिश जी, खाना सोडा बहुत ही कम मात्रा में यूज होता है, और इतनी कम मात्रा तो डायजेशन के लिये अच्छी होती है.
mera name priya hi aaj fisrt time aap ki recipe pade hi
fisrt time banye ge dekhte hi kese bante hi padne me to achi lag rahe
he
निशा: प्रिया जी, आप हमें बताइयेगा की रेसिपी कैसी बनी धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, अगर आप इसमें प्याज डालना चाहते हैं तब आप 2 प्याज बारीक काट कर तेल में जीरा भूनने के बाद कटे प्याज डाले और प्याज हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये और बाद में सारे मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
Thanks for you
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, यदि आप प्याज-लहसुन पसन्द करते है, तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज लहसुन बारीक कतर कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और उपरोक्त विधि के अनुसार छोले बना लीजिए.
निशअ: हर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रदीप जी, हम इसे जल्दी बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: इंशा जी, धन्यवाद.
whenever I m in problem how to make this?
then ur recipes always helps me
thanx a lot.....miss
निशा: वंदना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अमिश जी, बोयल चने के पानी को पहले यूज कर लीजिये और कम हो तब आप नया पानी यूज कर सकते हैं.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, धन्यवाद.
निशा: अकांक्षा जी, इन्हैं बनाने में ज्यादा देर लगेगी. बनाइये और बताइये कि कैसे बने?
निशा: ज्योती जी, रेसिपी को देखें और बनायें आप अवश्य ही अच्छे काले चने बना लेंगी.
Chane ki sabji me oil kam hone ki wajah se maine oli thoda uper se use kar liya masala bhuane time
Jiski wajah se meri Chane ki sabji ka taste bigad gya
Please help ki mai use kaise thik karum
निशा: रागिनी जी, मसाला भूनते समय यदि थोड़ा तेल और डाल दें और उसे भूनें तो सब्जी का टेस्ट बिलकुल भी नहीं बिगड़ता, इसका कुछ और कारण हो सकता है, प्लीज आप इसे फिर से ट्राई कीजिये आप बहुत अच्छे काले चने के छोले बनायेंगी.
निशा: रंजीत जी, बिलकुल डाल सकते हैंं
निशा: राकेश जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर ये रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.