काले चने के छोले (Kala Chana Chole – Black Chickpeas Chole Recipe)

काबुली चने के छोले तो हम बनाते हैं, लेकिन देशी काले चने (Black Chickpeas) का स्वाद काबुली चने के छोले से हटकर होता है. देशी चने (Kala Chana) के छोले काले चने में प्रोटीन्स और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, इसमें फाइबर भी काफी मात्रा मे होता है. चने आलू की सूखी सब्जी भी बहुत अच्छी बनती है, आज हम काले चने छोले बनायें.
Read - Kala Chana Chole – Black Chickpeas Chole Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kala Chana - Black Chickpeas Chole Recipe
- काले चने (देशी चने) - 150 ग्राम(3/4 कप)
- खाना सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1-2 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून
विधि - How to makec Black Chickpeas Chole
चनों को साफ करके, धोइये और रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चनों से पानी निकालिये, चने कुकर में भरिये, 300 ग्राम (1 1/2 कप) पानी, खाना सोडा और नमक डाल कर उबालने रखिये. एक सीटी आने के बाद लगभग 5-6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर उबालिये, गैस बन्द कर दीजिये. चने उबल गये हैं, कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरीमिर्च और अदरक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, 2-3 बार चमचे से चलाइये, अब इस मसाले में पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डालिये, मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भूनिये.
कुकर खोलिये, आप चने को जितना गाड़ा या पतला रखना चाह्ते हैं उसके हिसाब से पानी और भुना हुआ मसाला मिलाइये, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये नमक भी एडजस्ट कर लीजिये, आधा हरा धनियां मिला दीजिये. काले चने के छोले तैयार हैं.
काले चने के छोले प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम काले चने के छोले, चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय 35 मिनिट
Kala Chana Chole – Black Chickpeas Chole Recipe video in Hindi
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विनीता, बिना सोड़ा डाले उबालने में लगभग दुगुना समय लग जाता है.
निशा: भिगोये हुये चने बहुत जल्दी बन जाते है, आकार में बडे और स्वाद में भी अधिक अच्छे होते हैं .
निशा: रेखा, धन्यवाद.
निशा: मंजू, 1 -2 प्याज, बारीक काटिये और जीरा डालने के बाद तेल में डालकर गुलाबी होने तक भून लीजिये और बिलकुल इसी तरह छोले बना लीजिये.
Can you please tell how to make white butter at home.
Thanks
निशा: शोभना, चनों को रात भर पानी में भिगोइये, और छोटी आधा चम्मच खाने का सोडा मिला कर उबालिये.