काले चने के छोले (Kala Chana Chole – Black Chickpeas Chole Recipe)

काबुली चने के छोले तो हम बनाते हैं, लेकिन देशी काले चने (Black Chickpeas) का स्वाद काबुली चने के छोले से हटकर होता है. देशी चने (Kala Chana) के छोले काले चने में प्रोटीन्स और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, इसमें फाइबर भी काफी मात्रा मे होता है. चने आलू की सूखी सब्जी भी बहुत अच्छी बनती है, आज हम काले चने छोले बनायें.
Read - Kala Chana Chole – Black Chickpeas Chole Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kala Chana - Black Chickpeas Chole Recipe
- काले चने (देशी चने) - 150 ग्राम(3/4 कप)
- खाना सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1-2 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून
विधि - How to makec Black Chickpeas Chole
चनों को साफ करके, धोइये और रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चनों से पानी निकालिये, चने कुकर में भरिये, 300 ग्राम (1 1/2 कप) पानी, खाना सोडा और नमक डाल कर उबालने रखिये. एक सीटी आने के बाद लगभग 5-6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर उबालिये, गैस बन्द कर दीजिये. चने उबल गये हैं, कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरीमिर्च और अदरक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, 2-3 बार चमचे से चलाइये, अब इस मसाले में पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डालिये, मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भूनिये.
कुकर खोलिये, आप चने को जितना गाड़ा या पतला रखना चाह्ते हैं उसके हिसाब से पानी और भुना हुआ मसाला मिलाइये, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये नमक भी एडजस्ट कर लीजिये, आधा हरा धनियां मिला दीजिये. काले चने के छोले तैयार हैं.
काले चने के छोले प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम काले चने के छोले, चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय 35 मिनिट
Kala Chana Chole – Black Chickpeas Chole Recipe video in Hindi
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मारिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सन्नी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mere husband khane k sawkin h aur mujhe khana bnana nhi aata tha but thanx to u aapki wajah se mujhe ab sb aata h...unki jo v ichcha hoti h khane ko mai turant google me dalkr aapki receipe dekh kr bna leti hun...so thank u sooo much.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राम जी, काला चना किसी किराना स्टोर से ले सकते हैं.
Mai apki site me kuch dino se intrest le raha hu bcz i like to make curries...kbhi kbhi muje kuch sabji banane ka tarika thik se ni pata hota to google me recipes search krta hu to first apki site hi open hoti h aur ek simple n tasty gravy ki recipes mil jati h. Hum sb kbhi bhi bina pyaj ya lahsun ki sbji ni khate bcz gravy me taste aata h aur gravy achi banti h.to plz ap har recipes me pyaj use krne k bare me jarur batayiga .bhale hi ap recipes k last me pyaj use krne ka thoda sa hind de dena. Thanku u so much
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishaji, aapki sari recipe bahut achi hai.. maine observe kia haia aapki jyadatar recipe me aap Tamatar, hari mirch aur adark ke hi paste ka upyog kia hai.. joki hum lehsoon aur pyaaz k sath banate hai.. koi khas wazah aap pyaaz nahi dalati paste banane k liye?
kya yahi wazah hai aapki aur humara tarika different hone se sabji nahi utni achi ban pati..
निशा: नेहा जी, मेरे परिवार में प्याज नहीं खाई जाती है, इसलिये मैं सब्जियों को बिना इसके ही बनाती हूँ, सब्जियां प्याज और लहसन के साथ अच्छी बनती हैं, लेकिन सब का अपना अपना स्वाद है, जो आप पसन्द करें, प्यार से बनायें, बहुत अच्छी सब्जी बनकर तैयार होती है.
Desi chana recipe mai pyaj aur lasun ka priyog kyo nahi hai pyaj ke bina tarri gaadi kaise hogi
निशा: संजय जी, बिना प्याज और लहसन के भी चने अच्छे बनते हैं, और ग्रेवी भी गाढ़ी बन जाती है.
It was wonderful experience,I adde little black salt along with normal,it was good .Your tips r very useful.Thanks
निशा: इमरोज जी, सब्जियों और दालों में हींग अगर कम मात्रा में डाली जाती है तो इसका स्वाद बहुत अच्छा आता है. आपको यदि हींग न पसन्द हो तो आप बिना हींग के बनायें, इसे डालना आवश्यक नहीं है.
Waise kal maine aapki website dhekhkar jo rajma banaya tha..woh bada tasty bana tha..
Mere husband bahot khush hue
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Can we use chana recipe in vrata kanya bhoj
निशा: पाठक जी, ये चने व्रत खतम करने के बाद बनाकर खाये जाते हैं, प्रसाद में बनाये जाते हैं.
Kya esme dahi bhi daal skte h kya
निशा: धार्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: सुभाष, एसा कररे से खराबी कुछ भी नहीं होगी, आप एसा कर सकते हैं, अच्छे चने बनेंगे, लेकिन चने अच्छे तरह उबल जाय और ग्रेवी के लिये टमाटर का मसाला अच्छे से भून कर डाले तो भी अच्छी ग्रेवी लगती हैं, धन्यवाद.
regards
payal
निशा: पायल चना मसाला को काले चने में यूज किया जा सकता है, चना मसाला और गरम मसाला में अन्तर तो है लेकिन आप गरम मसाला नहीं डालेंगी तो कोइ बात नहीं, धन्यवाद.
निशा: आरती, मुझे चने उबालते समय सोडा डालना आसान लगता है.
निशा: इशिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता,छोले में ओनियन डालने से उसमें ओनियन टेस्ट आ जायेगा, स्वाद अभी भी अच्छा है और तब भी अच्छा ही होगा.
mere paas shabd nahi hy aapka sukriya ada karne k liye
निशा: इंद्रजीत, बहुत बहुत धन्यवाद.