कच्चे आम की लौंजी – Raw Mango Launji recipe- Kairi ki Launji recipe

Raw Mango Launji recipe

गरमी के मौसम में आम और कैरी की बहार आ जाती है. कच्चे आम से बनी खट्टी मीठी रेसीपीज सारे भारत में पसंद की जाती हैं .

गुजरात में कच्चे आम को कद्दूकस कर के आम का छुन्दा (Mango Chhunda) बनाते हैं जबकि राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कच्चे आम की लोंजी (Raw Mango Launji) बनायी जाती है.  आम की लौंजी (Kairi ki Launji) का खट्टा मीठा स्वाद आपको बहुत भायेगा.  बच्चों के टिफिन में परांठों के साथ आम की लौंजी (Aam ki Launji) को भी रखा जा सकता है. आईये आज आम की लौंजी बनाते हैं

Read this recipe in English - Raw Mango Launji recipe- Kairi ki Launji recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Launji

  • कच्चे आम - 2
  • चीनी - 1/4 कप
  • तेल - 1 से 2 टेबल स्पून
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
  • सौंफ - 1/4 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 से 2 पिंच
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 2 पिंच

 

Raw Mango Launji

विधि - How to make Raw Mango Launji

आम को धोइये. आम को छीलकर गूदा निकाल लीजिये और गुठली अलग कर दीजिए. गूदे को लंबे मोटे टुकड़ों में काट लीजिये.

पैन गरम कीजिए. इसमें तेल डाल दीजिये. गरम तेल में हींग, जीरा और सौंफ डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. फिर हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भूनने के बाद, कटे हुये आम, नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. सारे मसालों को मिलाते हुए थोड़ा सा भून लीजिए.

इसमें आधा कप पानी डालिये और ढककर आम के टुकड़े नरम होने तक पकने दीजिये. 3 से 4 मिनिट बाद, इन्हें चैक कीजिए. आम के टुकड़े नरम है, तो इसमें चीनी और गरम मसाला डालकर मिला दीजिये. लौंजी को धीमी गैस पर खुले ही गाड़ा होने तक पकने दीजिये. इसे गाढ़ा होने में तकरीबन 5 मिनिट लग जाते हैं.आम की लौंजी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.

कच्चे आम की खट्टी मीठी लौंजी को प्याले में निकालिये, अपने खाने में पूरी परांठो, नान के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

आपको गुड़ पसंद हैं, तो चीनी की जगह गुड़ का उपयोग कर सकते हैं. 

 

Raw Mango Launji Recipe in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 08 June, 2019 09:23:32 PM Khushi ram

    Very tested

    • 14 June, 2019 04:25:46 AM NishaMadhulika

      thanks you Khushi ram

  2. 01 June, 2018 04:56:31 AM Spandana sharma

    Dhanyawaad nishajii

    • 01 June, 2018 05:25:29 AM NishaMadhulika

      Spandana sharma बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 11 May, 2018 02:38:50 AM seema

    Nisha ji mein aap ki sari recipe padhti hu or unhe padh ke banati bhi hu.mujhe aap ki sari recipe pasnd hein or bahut tasty bhi banti hein Ilove your all recipe. Yummy.

    • 11 May, 2018 05:52:03 AM NishaMadhulika

      सीमा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.

  4. 04 May, 2018 03:44:22 AM

    Veri good recipe

    • 04 May, 2018 05:13:49 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद

  5. 22 March, 2018 05:15:59 AM Priyanka solanki

    Very nice thx so....yummyyyy...tasty y..i..love..it..thx..a.lot..to...giving...us...this... recipe

    • 23 March, 2018 05:31:26 AM NishaMadhulika

      प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.