मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)

मटर पनीर (Mutter Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. हर घर में यह पसन्द की जाती है. क्या आप भी मटर पनीर की सब्जी पसंद करते हैं? अगर हां तो चलिये हम और आप मिलकर आज मटर पनीर की सब्जी बनाते हैं.
Read - Matar Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- मटर -छिले दाने आधा कप
- टमाटर - 2 -3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या घर के दूध की मलाई - छोटी आधा कटोरी
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Matar Paneer
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.
पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.
मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये. मटर पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.
सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
विशेष
यदि आपको प्याज पसन्द है तो एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, और बाद में सारे मसाले उसी क्रम से डाल कर सब्जी तैयार कर लीजिये.
आप सब्जी की तरी को अलग अलग तरीके से बना कर एक ही सब्जी के कई स्वाद बना सकते हैं.
खसखस की तरी बनायें, 2 टेबिल स्पून खसखस धोकर पानी में भिगो दीजिये, एक घंटे बाद, बारीक पीस लीजिये, तेल में जीरा,हल्दी,धनियां पाउडर डालने के बाद खसखस का पेस्ट डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को फिर से भूनिये, और तरी जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तरी तैयार कर लीजिये.
काजू की तरी बनाने के लिये, 2 टेबिल स्पून काजू पानी में आधा घंटे के लिये भिगोइये, भीगे हुये काजू मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, तेल में मसाला डालने के बाद काजू का पेस्ट को डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, इसके बाद टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर दुबारा मसाले को भूनिये, और तरी को जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तैयार कर लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट
कमेंट (450)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गीता, पनीर की सब्जी बनाते समय पनीर को अधिक देर तक मत पकाइये, पनीर साफ्ट रहेगा.
निशा: अशोक जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: रेखा, वेबसाइट पर विभिन्न तरीज नाम से आर्टिकल दीया हुआ है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शेफाली, जी अवश्य कर सकते हैं.
thanku very much ji
Mam, agar green matar na ho or hard matar ho to use matar paneer me kaise use karna chahiye, bhigokar direct use kar sakte he ya bhigone ke bad ubalkar use karana chahiye? plz bataiega
निशा: मनीषा, मटर को भिगो कर उबाल कर यूज किया जा सकता है.
निशा: मिर्दुल, मटर फ्राई, आलू फ्राई, आलू मटर, मटर पनीर, भिन्डी बहुत जल्द बन जाती है, दाल में तो कुछ करना ही नहीं होता, आपको जो भी पसन्द हो वह बना लीजिये, धन्यवाद.
निशा: करमजोत, मुझे जानकर बहुत खुशी हुई कि में कहीं किसी की कुछ हैल्प कर पा रही हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित, टमाटो को छोटे छोटे काट कर यूज कर सकते हैं, कद्दूकस में कद्दूकस करके भी टमाटर लिया जा सकता है.
निशा: स्वेता, काजू पीसने के लिये थोड़े से पानी का यूज किया जा सकता है.
निशा: रजनी, मुझे भी ओनियन पसन्द नहीं है,तो सबसे अच्छा तरीका तो ये है कि बिना ओनियन के ही सब्जी बनाई जाय, लेकिन अगर आप सभी की वजह से डालती हैं तो ओनियन को अच्छी तरह भून कर डाला जाय तो उसकी स्मैल कम हो जाती है.
निशा: सोनाली, पनीर का टेस्ट फ्राई करने के बाद कुछ अलग होता है.
निशा: प्रदीप, बहुत बहुत् धन्यवाद.
निशा: अक्षय, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, मैं जानना चाहूंगी कि आपने कोन सी डिश यूज की, धन्यवाद.
Mujhe shuru se hi cooking ka bahut souk tha or aapki web site ne mujhe master bana diya....jab bhi ghar par kuch special hota h me kuch naya banata hu sab tarif.. karte h but mere wife ko aaj tak ye pata nhi h ye sab me knha se sikha... vo mujhe hamesha master manti h or dher sara pyar bhi deti h.....so thnx PRINCIPLE MAM(NISHAJI) to make me master....
निशा: पवन जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नमिता, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: रिधि, आप 2 कि. पनीर और 2 कि. मटर के दाने ले सकती हैं, आप दूसरी सब्जियां भी साथ में बना रही होंगी न, इतनी सब्जी काफी है.
Thanks nisha g ..!
U r d best.......!!