नवरात्रि के लिये कुछ और रेसीपीज (Recipes for Navratri)

व्रत के लिये फ्राई आलू (Fried Potato for Navratri Vrat)
किसी भी फलाहारी व्रत के लिये आलू फ्राई कर के खाइये अच्छे लगते हैं. छोटे आलू हों तो आलू साबुत ही फ्राई किये जा सकते हैं, यदि आलू बड़े बड़े हैं तो उनके 4 या 6 टुकड़े कर के फ्राई किये जा सकते हैं. आइये व्रत के लिये आलू फ्राई करें.
बड़े 6-7 मीडियम आकार के आलू अच्छी तरह धोकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छील लीजिये.

तेल कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में आलू डाल कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिये.
एक टेबल स्पून तेल बचाकर,अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये. गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद आलू, नमक और आधा छोटी चम्मच काली मिर्च डाल कर आलू 2-3 मिनिट तक भूनिये, गैस बन्द कर दीजिये, हरा धनियां और एक नीबू का रस डाल कर मिलाइये. लीजिये व्रत के लिये आलू तैयार हैं. स्वादिष्ट आलू परोसिये और खाइये.
यदि आप तेल ज्यादा नहीं खाना पसन्द करते तब आलू को तले बिना ही बनाइये. कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद आलू, नमक और काली मिर्च डाल कर आलू 2-3 मिनिट तक भूनिये, गैस बन्द कर दीजिये, हरा धनियां और नीबू का रस डाल कर मिलाइये. लीजिये व्रत के लिये आलू तैयार हैं. स्वादिष्ट आलू परोसिये और खाइये.
कूटू के आटे का चीला (Kuttu Atta Dosa for Navratri Vrat)
कूटू के आटे से व्रत के लिये तरह तरह के व्यंजन बनाये जाते हैं. कूटू के आटे के चीला बहुत अच्छे बन जाते हैं. आइये बनायें कूटू के आटे के चीला.

100 ग्राम (आधा कप) कूटू का आटा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, 200 - ग्राम अरबी धोकर उबाल लीजिये. अरबी को छील कर, कद्दूकस करके, मैस कर लीजिये. कूटू के आटे में मिलाइये, थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर, आटे को घोलते जाइये, गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये.
घोल को अधिक गाड़ा और अधिक पतला मत कीजिये. घोल को 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
घोल में 1 छोटी चम्मच नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च और एक टेबल स्पून कतरा हुआ हरा धनियां मिला लीजिये.
तवा गैस पर रखिये, गरम कीजिये, एक बड़ा चमचा घोल तवे पर डालिये और चमचे से गोल गोल चलाते हुये पतला चीला फैलाइये. चीले की नीचली सतह ब्राउन होने तक सेक कर पलट दीजिये. दूसरी तरफ भी ब्राउन होने तक सेकिये. चीला तवे से उतार कर प्लेट में रखी कटोरी के ऊपर रखिये. सारे चीले इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
कूटू के चीले तैयार हैं इन्हैं आप गरम गरम फ्राई आलू या दही के साथ खाइये.
फलों का रायता (Fruit Raita for Navratri Vrat)
व्रत के समय फलों का रायता बनाइये, यह बड़ा ही स्वादिष्ट और तरोताजा करने वाला होता है. फलों का रायता अगर खाने के साथ है तो सच में खाने का स्वाद और पाचन दोनों ही बड़ जायेंगे.
फल
- केला - 1 (मोटे गोल टुकड़े में काट लीजिये)
- सेब - 1 ( छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये)
- अंगूर - 40-50 (डंठल तोड़ लीजिये)
- खरबूजा - 1 कप ( छोटे छोटे टुकड़े कटे हुये)

400 ग्राम (2 कप) दही को 100 ग्राम मलाई और 2 -3 टेबल स्पून चीनी मिला कर फैट लीजिये.
सारे तैयार फल दही में मिलाइये. 2 इलायची छील कर बारीक कूट लीजिये रायते में मिला दीजिये. रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
फलों का रायता तैयार है, ठंडा खुशबू दार रायता परोसिये और खाइये.
फलों का रायता बनाने के लिये आप अपने मन पसन्द कोई भी फल ले सकते हैं और कोई भी हटा सकते हैं
नवरात्रि व्रत के लिये अन्य रेसीपीज के लिये इस लिंक पर क्लिक कीजिये
कमेंट (103)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूर्णिमा जी, व्रत के लिये कोई भी रिफाइन्ड तेल यूज कर सकते हैं.
निशा: शिवानी, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन लगरहा है आप सही कह रही हैं.
mujhe aapki recipe bahut achi lagti hai.main janna chahti hu ki vrat mein tamatar or gaajar kha sakte hai ? main jab aalo banati hu to tamatar daalkar banati hu .maine dekha aapne nahi daale isliye confusion hai....tamatar ko lekar or gajar bhi kha sakte hai ?
निशा: गुन्जन ये खाये जा सकते हैं, लेकिन व्रत में कुछ लोग बहुत ही कम मसाले से बना भोजन करना पसन्द करते हैं इसलिये कम मसाले से आलू बनाये हैं.
निशा: पिया, मेरा सोचना है कि हल्दी डाली जा सकती है ,लेकिन व्रत के लिये खाना बहुत ही कम मसाले डालकर बनाया जाता है,इसीलिये ज्यादातर मसाले नहीं डाले जाते.
निशा: अरुना जी आप सही कह रही हैं, आप व्रत के लिये बना रही हैं तो ये चीजें मत डालिये और व्रत का सेंधा नमक ही यूज कीजिये, धन्यवाद.
i love your dishes i like it very much.
निशा: मोना, उपवास में ओनियन नहीं खाते.
Mujhe khana bnana bahut pasand hai aur aap meri bahut help karte ho in cooking.please aur bhi new recipes for fast kya aap mujhe bta sakti ho
निशा: शिखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुट्टू की जगह सिंघाडे का आटा भी प्रयोग किया जा सकता है,
निशा: जी हां नवरात्रि व्रत में लौकी का हलवा खाया जा सकता है.
.
निशा: प्रीति, ढोकला और दोसा दोंनो रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
thank you so much for these amazing recipes . bhai mein toh ye recipies hi banane vaali hun in navratro mein.
निशा: कनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वेब, साबूदाना खीर वेवसाइट पर उपलब्ध है, वेवसाइट के होम पेज पर साबूदाना खीर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: वन्दना, कूटू का कलर गहरा होता है, आप उसमें सिघाड़े का आटा मिला लीजिये, कलर हल्का हो जायेगा.
hahahahahahahahhaaaaaaaahhhhhaaaaaaaaaaa
निशा: ममता, साबूदाना खीर सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं, साबूदाना की खीर दी हुई है.
निशा: पूजा, व्रत में लाल मिर्च की जगह काली मिर्च खाई जाती है.
pls reply me
निशा: पूजा, बहुत लोग अरबी व्रत में खाते हैं.
निशा: समा के चावल को समवात चावल और परसाई के चावल भी कहा जाता है.
निशा: प्रीति, आलू को कद्दूकस कर मिला सकती हैं.