नवरात्रि के लिये कुछ और रेसीपीज (Recipes for Navratri)

व्रत के लिये फ्राई आलू (Fried Potato for Navratri Vrat)
किसी भी फलाहारी व्रत के लिये आलू फ्राई कर के खाइये अच्छे लगते हैं. छोटे आलू हों तो आलू साबुत ही फ्राई किये जा सकते हैं, यदि आलू बड़े बड़े हैं तो उनके 4 या 6 टुकड़े कर के फ्राई किये जा सकते हैं. आइये व्रत के लिये आलू फ्राई करें.
बड़े 6-7 मीडियम आकार के आलू अच्छी तरह धोकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छील लीजिये.

तेल कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में आलू डाल कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिये.
एक टेबल स्पून तेल बचाकर,अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये. गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद आलू, नमक और आधा छोटी चम्मच काली मिर्च डाल कर आलू 2-3 मिनिट तक भूनिये, गैस बन्द कर दीजिये, हरा धनियां और एक नीबू का रस डाल कर मिलाइये. लीजिये व्रत के लिये आलू तैयार हैं. स्वादिष्ट आलू परोसिये और खाइये.
यदि आप तेल ज्यादा नहीं खाना पसन्द करते तब आलू को तले बिना ही बनाइये. कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद आलू, नमक और काली मिर्च डाल कर आलू 2-3 मिनिट तक भूनिये, गैस बन्द कर दीजिये, हरा धनियां और नीबू का रस डाल कर मिलाइये. लीजिये व्रत के लिये आलू तैयार हैं. स्वादिष्ट आलू परोसिये और खाइये.
कूटू के आटे का चीला (Kuttu Atta Dosa for Navratri Vrat)
कूटू के आटे से व्रत के लिये तरह तरह के व्यंजन बनाये जाते हैं. कूटू के आटे के चीला बहुत अच्छे बन जाते हैं. आइये बनायें कूटू के आटे के चीला.

100 ग्राम (आधा कप) कूटू का आटा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, 200 - ग्राम अरबी धोकर उबाल लीजिये. अरबी को छील कर, कद्दूकस करके, मैस कर लीजिये. कूटू के आटे में मिलाइये, थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर, आटे को घोलते जाइये, गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये.
घोल को अधिक गाड़ा और अधिक पतला मत कीजिये. घोल को 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
घोल में 1 छोटी चम्मच नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च और एक टेबल स्पून कतरा हुआ हरा धनियां मिला लीजिये.
तवा गैस पर रखिये, गरम कीजिये, एक बड़ा चमचा घोल तवे पर डालिये और चमचे से गोल गोल चलाते हुये पतला चीला फैलाइये. चीले की नीचली सतह ब्राउन होने तक सेक कर पलट दीजिये. दूसरी तरफ भी ब्राउन होने तक सेकिये. चीला तवे से उतार कर प्लेट में रखी कटोरी के ऊपर रखिये. सारे चीले इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
कूटू के चीले तैयार हैं इन्हैं आप गरम गरम फ्राई आलू या दही के साथ खाइये.
फलों का रायता (Fruit Raita for Navratri Vrat)
व्रत के समय फलों का रायता बनाइये, यह बड़ा ही स्वादिष्ट और तरोताजा करने वाला होता है. फलों का रायता अगर खाने के साथ है तो सच में खाने का स्वाद और पाचन दोनों ही बड़ जायेंगे.
फल
- केला - 1 (मोटे गोल टुकड़े में काट लीजिये)
- सेब - 1 ( छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये)
- अंगूर - 40-50 (डंठल तोड़ लीजिये)
- खरबूजा - 1 कप ( छोटे छोटे टुकड़े कटे हुये)

400 ग्राम (2 कप) दही को 100 ग्राम मलाई और 2 -3 टेबल स्पून चीनी मिला कर फैट लीजिये.
सारे तैयार फल दही में मिलाइये. 2 इलायची छील कर बारीक कूट लीजिये रायते में मिला दीजिये. रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
फलों का रायता तैयार है, ठंडा खुशबू दार रायता परोसिये और खाइये.
फलों का रायता बनाने के लिये आप अपने मन पसन्द कोई भी फल ले सकते हैं और कोई भी हटा सकते हैं
नवरात्रि व्रत के लिये अन्य रेसीपीज के लिये इस लिंक पर क्लिक कीजिये
कमेंट (103)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विशाल जी, अवश्य खा सकते हैं, सब्जी में सेदा नमक और काली मिर्च का उपयोग कीजिये, व्रत के लिये सब्जी बन जायेगी.
Plz tell
निशा: पूजा जी, आपको हींग पसन्द है अवश्य खायें.
kripya ho ske to karan b spast kre kyu
निशा: आशिश जी, उपवास में चाय और शर्बत तो सभी पीते हैं, मैं मानती हूँ कि कोफी भी पी सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, व्रत में सोयाबीन ओयल स्तेमाल नहीं करते, तिल का ओयल, मूंगफ्ली ओयल और सूरजमुखी ओयल यूज कर सकते हैं.
निशा: शिवानी जी, नवरात्रि व्रत में फलाहार करते हैं, कोई भी फल और सब्जी खाई जा सकती है, शिमला मिर्च भी खाई जा सकती है. सादा नमक और अन्न नहीं खाया जाता है और तीखे मसाले भी व्रत में नहीं खाये जाते हैं.
thank you so much for these amazing recipes . bhai mein toh ye recipies hi banane vaali hun in navratro mein.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
क्या नवरात्री व्रत मे हल्दी का उपयोग किया जा सकता है।
निशा: अनुराग जी, हल्दी व्रत में खाई जा सकती है. व्रत के खाने में बहुत ही कम मसाले का यूज होता है.
navratri me 1 bar khate hain ya nahin? agar kha sakte hain to kya aur kitne bar?
निशा: गायत्री जी, नवरात्रि व्रत में 1 बार फलाहारी खाना लीजिये, वेबसाइट पर अनेक प्रकार के फलाहारी रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर व्रत के लिये रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Navratri may haldi or jeera ko use kary ya nhi
निशा: अतुल जी, हल्दी और जीरा यूज किया जा सकता है.
Kya hum navratro mai Honey ka use kr skte hai??????????
निशा: जिया जी, हनी को शुध्द माना गया है, आप इसे अवश्य यूज कीजिये.
Aur apki vrat ki receipes bahut achi hai.
निशा: प्रियंका जी, वेबसाइट पर समा के चावल से बनी खीर, पुलाव और चकली देख सकते हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सीमा जी, व्रत में लौकी यूज कर सकते हैं.
निशा: आरतो जी, व्रत में कम मसालों का यूज किया जाता है, कम तीखा खाना बनाया जाता है, अगर आप अदरक पसन्द करते हैं तो इसे डाल सकते हैं.
निशा: रिचा जी, समा के चावल की खीर या खिचड़ी, साबूदाना खिचड़ी या खीर, समा चावल की रोटी, दही के साथ. फ्रूट स्मूदी आदि जो भी आप पसन्द करती है वह ले सकती हैं.
or kon kon se masale nahi kha sakte ?
kripya muze bataiye
निशा: कमल जी, फलाहारी उपवास में हरी सब्जियां नही खाई जाती, आलू और अरबी मुख्य सब्जियां है जो खाई जाती है और मसाले में सेंदा नमक और काली मिर्च धनियां खाया जाता है.
निशा: दृष्टि जी हां डाला जा सकता है.
mujhe sweet bahut pasand h,jab bhi mera man karta h me nishamdhulika se dekh kar bana leti,sarre sweet recipes esay h.jo me aasani se bana leti hu.
निशा: सुलोचना जी, बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, पिज्जा बेस पर डायरेक्ट पिज्जा सास और सारी चीजें लगाकर बेक कीजिये, पिज्जा बेस उतना सख्त नहीं होगा.
निशा: स्वाति जी, राजकचौरी और फुलकी को फूलने के बाद धीमी आग करके एकदम कुरकुरी होने तक तलना है, और बास्केट या नैपकिन बिछी हुई प्लेट पर निकालिये, वे बिलकुल भी सोफ्ट नहीं होंगी.