नारियल की चटनी – Coconut Chutney Recipe, Nariyal Chutney


दोसा, इडली, सांबर बड़ा खाने के साथ अगर नारियल की चटनी न हो तो स्वाद अधूरा ही लगता है.  तो फिर बनाते हैं आज नारियल चटनी (Coconut Chutney)

Read - Coconut Chutney Recipe,  Nariyal Chutney Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Chutney  Nariyal Chutney

  • कच्चा नारियल - आधा (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • हरा धनिया - आधा कप (मोटा कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2
  • दही - 1/2 कप
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच से कम

तड़के के लिये

  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • राई - 1/4 छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 6-7

विधि - How to make Coconut Chutney  Nariyal Chutney

nariyal_chatni_2_131906078.jpgमिक्सर जार में कच्चा नारियल, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, दही और 1/4 कप पानी डालकर सभी को बारीक पीस लीजिये.

चटनी को प्याली में निकालिये, जितना गाढ़ा रखना हो उसके हिसाब से पानी और मिलाया जा सकता है.

तड़का लगाइए

छोटी कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये.  तेल में राई डालिये. राई कड़कने के बाद, करी पत्ते डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. इस राई के तड़के को चटनी में डालकर मिला दीजिये.

नारियल की चटनी (Coconut Chutney) तैयार है.  स्वादिष्ट नारियल की चटनी को इडली, दोसा, वड़ा किसी के साथ भी खाइए.

Coconut Chutney Recipe video

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 02 January, 2019 03:21:54 AM Sanjay Kumar Mishra

    Mam Bina kadhi patta ke tadka laga sakte hai

    • 03 January, 2019 02:59:41 AM NishaMadhulika

      Sanjay Kumar Mishra जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.

  2. 12 December, 2018 12:14:06 AM Sangeeta Tandon

    Bhahut lajabab

    • 13 December, 2018 03:02:43 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद Sangeeta Tandon

  3. 08 August, 2018 09:57:33 AM himanshu sharma

    mam aapki recipe k jariye koi b dish bnana bahot easy ho jata h mai kbhi kbhi shokiyana dish try krta hu jo apki recipe k bina adhuri h thanks

    • 09 August, 2018 12:20:16 AM NishaMadhulika

      himanshu sharma जी, आपके इस प्यार और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 24 July, 2018 04:59:09 PM Ishita

    Nisha mam kya ham nariyal ki chutney ko bina dhaniya ke bana sakte hain.

    • 25 July, 2018 05:48:34 AM NishaMadhulika

      Ishita , बिलकुल बना सकते हैं.

  5. 06 July, 2018 12:31:51 AM

    Coconut