Hara Chana Paneer Curry - हरा चना पनीर मसाला Choliya Paneer Masala

image

चने से आप पकवान में हर तरह का खाना बना सकते हैं, नमकीन चीले से लेकर लड्डू मिठाईयां तक. हरे चने होली से पहले पहले बाजार में अधिक दिखाई देते हैं. इनसे बने खाद्य पदार्थ सामान्य चने की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट होते हैं.

Read this post in English - Grean Chana Paneer Masala Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Hara Chana Paneer Curry

  • हरा चना - 250 ग्राम 
  • पनीर -  250 ग्राम
  • टमाटर - 4 
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • तिल  - 2 टेबल स्पून
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर  - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया -2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून 

विधि - How to make Choliya Paneer Masala

हरे चना साफ करके, साफ पानी से धो लीजिये.

पनीर के चौकोर टुकड़े करके, गुनगुने पानी में नमक डाल कर डुबा कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये इससे पनीर मुलायम हो जाता है.   पानी से निकाल कर प्लेट में रखिये.  तवे या कढाई में थोड़ा सा तेल डालकर हल्का ब्राउन होने तक सैलो फ्राई कर लीजिये.

तिल को तवे पर डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने हुये तिल, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

hara_chana_paneer_2_919772040.jpg

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये,  जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और तिल, टमाटर मिर्च का पेस्ट डालिये, चमचे से चलाते हुये मसाले को तब तक भूनिये, जब तक कि मसाला तेल से अलग न होने लगे. मसाले में  हरे चने डालकर और थोड़ा सा आधा कप पानी डाल कर ढक कर धीमी गैस पर पकने रख दीजिये, चने नरम होने तक पका लीजिये.

चने नरम होने के बाद, हमें तरी जितनी गाड़ी रखनी हैं उसके अनुसार, पानी डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद,  पनीर के टुकड़े और गरम मसाला डालकर मिला दीजिये, सब्जी को ढककर 2 मिनिट तक धीमी आग पर पकाइये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, सब्जी में थोड़ा सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.

हरे चना पनीर मसाला सब्जी तैयार है.  हरे चना पनीर मसाला सब्जी को प्याले मे निकालिये, ऊपर से कतरे हुये हरे धनिये डाल कर सजाइये.  गरमा गरम हरे चने पनीर मसाला की सब्जी चपाती, परांठां नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

इसी तरह हम हरे चने के साथ उबले हुये आलू डाल कर भी चना आलू मसाला सब्जी बना सकते हैं.

अगर आप प्याज लहसुन पसन्द करते है तो टमाटर, अदरक, हरी मिर्च के साथ 4-5 लहसुन की कली और एक प्याज काट कर मिलाकर पेस्ट बना लीजिये.  मसाले को उसी तरह भून कर हरे चना मसाला पनीर या हरे चना आलू बनाइये.

चार सदस्यों के लिये

समय - 30 मिनिट

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 19 September, 2021 11:03:14 PM Sujit

    Bahut acchi sabzi bani thi madamji. MDH ha dhania powder se bahut accha taste aya tha madam https://mdhspices.com/

  2. 01 April, 2015 05:19:10 AM aarti mittal

    nishaji i have made this by using suji instead of till nd the taste was reall y gud my husband liked it so much thx a lot isi tarah hame apni new dishes ki recipices bazti rahe
    निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 16 February, 2015 12:37:29 PM neelam kesarkar

    nisha ji. aapli ye receipe mainr try ki...mere husband ko aur mujhe bahot lajawab lagi...thanks for such a wonderful receipe.kya hum isme til ki jagai kashew or kisi dusri cheez ka istamal kar sakte hai??
    निशा: नीलम जी हां तिल की जगह आप अपने पसन्द से ग्रेवी में काजू, नारियल कुछ भी यूज कर सकते हें.

  4. 29 January, 2015 12:43:47 AM Neha

    Aloo choliya ki sabji recipe video plz

  5. 15 June, 2014 08:18:40 AM santosh

    mam i can use dry chana?
    निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 16 April, 2013 02:49:35 PM priyam

    nisha jii kya hum packet wale hare chane ka use kar sakte hain kyunki bangalore mein taaze hare chane nahi milte hain. aur agar kar sakte hain to unhe pressure cooker mein kitni seeti tak galana hoga?

  7. 16 March, 2013 01:38:31 PM samiksha

    kal hamare ghar guest aaye the , hamne hara chana paneer curry bahut man se banayi vaise toh achi bani thi per gravi mein ek ajeeb si kadwahat lag rahi thi ,kya galti hui kuch samajh nahi aaya...hamne 100 grm. hare chane or 200 grm paneer liya tha 1.5 tbs. til liya tha, baki sab same method se banaya tha phir bhi pata nahi kyu kadwahat thi..hamne first time till ki gravi banayi thi..pls. kya galat hua bataiyega shayad til ki vajah se hua..

  8. 19 February, 2013 12:03:39 PM neelam jain

    nisha ji namaste.yadi til na dale to sabji theek ban jayegi.
    निशा: नीलम, तिल से ग्रेवी बनाई है, ग्रेवी आप अपने मन पसन्द चीजों से बना सकती हैं, मूंगफली के दाने, काजू, खसखस, क्रीम, बेसन, प्याज और टमाटर आप अपनी पसन्द की चीजें डालिये सब्जी अच्छी बनेंगी.

  9. 24 May, 2012 06:35:00 PM suruchi

    wow nishaji its so tasty mutter paneer se bhi achha.....thanx

  10. 29 February, 2012 05:45:50 PM Nikki

    I tried this recipe. Very delicious.....