करेला चाट – Karela Chaat Recipe

image

करेला चाट में करेला सब्जी का इस्तेमाल नहीं होता. इस चाट में करेला के आकार में मैदा के नमकीन बनाकर प्रयोग किये जाते हैं. ब्रज और इसके आस पास चाट करेला बहुत पसंद की जाती है.

इन नमकीन करेलों को आप चाट ही नहीं बल्कि सामान्य नमकीन की तरह चाय नाश्ते में उपयोग भी कर सकते हैं. तो आइये फिर हम जल्दी से करेला चाट बनायें.

Read - Karela Chaat Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Karela Chaat Recipe

करेला (Karela Namkeen) बनाने के लिये

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • अजवायन - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच (दरदरी की हुई)
  • तेल- 60 ग्राम (1/4 कप)
  • तेल - तलने के लिये

chat_karela_01_531301404.jpg

चाट (Chaat) बनाने के लिये

  • आलू - 2 (उबले हुये)
  • दही - एक कप
  • मीटी चटनी - आधा कप
  • हरी चटनी - आधा कप
  • भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च - स्वादानुसार
  • बेसन के छोटे सेव - एक कप
  • हरा धनियां  - एक टेबल स्पून( कतरा हुआ)
  • अनार के दाने - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)

विधि - How to make Karela Chaat Recipe

करेला कैसे तलें

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, तेल, नमक, अजवायन और काली मिर्च डाल कर मिलाइये और पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये.  गुथे हुये आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

गुथे हुये आटे से नींबू के आकार जितना  आटा निकालिये, गोल कीजिये और 5-6 इंच के व्यास में गोल पतली पूरी की तरह बेल लीजिये, चाकू से चित्र में दिखाये अनुसार कट लगाइये, दोनों ओर से उठाते हुये रोल कीजिये, सारे करेले इसी तरह तैयार कीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में करेले डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, तले हुये करेले प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, सारे करेले इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. चाट बनाने के लिये करेले तैयार हैं.

इन करेलों की चाट बनायें

दही को छान कर पानी निकाल दीजिये, दही को फैट लीजिये.

प्लेट में 2 करेले रखिये, दही डालिये, सोंठ डालिये, हरी चटनी डालिये, उबले हुये आलू मैश करके ऊपर डाल दीजिये.  थोड़ा सा दही और डालिये, काला नमक, सेव, भुना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालिये, चाट को हरा धनियां और अनार दाने डाल कर सजाइये. लीजिये करेला चाट तैयार है. ये चाट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी.

करेला चाट ही नहीं करेला नमकीन भी आपको बहुत पसंद आयेगी.

आप बचे हुये करेले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये और  चाय के साथ नाश्ते या स्नेक्स के रूप में कभी भी खाइये, आपको चाय करेले बहुत पसन्द आयेंगे. इन्हें सामान्य नमकीन की तरह चार पांच हफ्ते तक रखा जा सकता है.

Karela Chaat Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 30 March, 2015 03:15:30 AM shakreen

    Nisha mam humne first time apki recipe padhi hai aur hume bahout achi lagi h hm ise zarur try karenge thank u so much.

  2. 31 October, 2014 04:29:17 AM Shalini

    Thanks Nisha ji for such delicious recipes.. m a big fan and student of yours.. plz let me know that whether we can use plain wheat flour (atta) instead of maida for this recipe and elo zello for health reasons
    निशा: शालिनी जी, गेहूं का आटा लिया जा सकता है, लेकिन टेक्सचर और स्वाद दोंनो में थोड़ा फरक हो जायेगा, लेकिन बहुत अच्छे बनेंगे.

  3. 08 August, 2014 02:59:06 AM JYOTI

    THANX MA'AM, THIS IS ONE OF MY FAV. SNACK RECIPE, I'LL DEFINATELY TRY THIS. WILL YOU PLEASE GIVE ME THE RECIEPE OF CHHENA MURKI????????????ONE THING MORE........ JAB MAIN RECEPIE PADHTI HU TO LIKHA HOTA HAI-"FRY ON A LOW MEDIUM FLAME" ISKA KYA MATLAB HAI? PLZ JAWAB ZAROOR DIJIYE
    निशा: ज्योति जी, मैं छेना मुर्की बनाने की कोशिश करूंगी, धीमी आग और मध्यम आग पर तलें.

  4. 27 April, 2014 03:00:28 AM preeti

    thanks didi aapki recipes kamal ki hain .aur aapka explanation bhi ek dam clear hota hai ise hme bahut asan rahta hai sheekhne me.
    निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 01 July, 2013 05:42:23 AM archana

    i made this recipe .....it was turned out awesome.....Thanks for sharing us this recipe..............
    निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद

  6. 15 January, 2013 04:35:30 PM parul jain

    namaskar madam,me husband ko ye bahut pasand hai,lekin mujhe banane nahi aati thi.thanx a lot aapne mujhe sikhae.plzzz mam mujhe apni studnt bana lijiye.mein aapse milna chahti hoon.aapse baat karna chahti hoon.koi numbr mil sakta hai kya.thanks.
    निशा: पारुल, आप के लिये हमने रैसिपी लिखी हुई हैं, आप ये सब बनाना सीख रही हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 22 August, 2012 03:06:20 PM Divya

    Hi Nishaji,really your website is great,jabbhi koi recipe try karti hu,bahut hi tasty banti hai,kabhi koi problem nai hui,Iam in china or mene first time kalakand try kiya tha or wo itna tasty tha ki India hoti tho koi nai manta ki ghar ka bana hai.Thanks a lot......Regards
    निशा:
    दिव्या, बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 16 December, 2011 08:28:07 PM neha

    nisha ji aapka site to uttar pradesh waalo ke liye vardan saabit huaa hai...aap kitni traditional dishes bataati hain..yai aapke site ki khoobi hai...aap traditional dishes hi sikhaiye..pasta ,piza ki recipe to har jagah milti hai par traditional recipes nahi...thnx so mucchh

  9. 27 August, 2011 01:41:55 PM parmanand maurya

    purane din yaad a gaye

  10. 06 September, 2010 07:17:29 PM mrs suman pandey

    nisha ji apko kaise thanks kahu aur kitni bar kahu samajh nhi aata.....maine bahut bar paper ,magin se recipe banayi ...pahle to samajh hi nahi aata hai fir jaise -taise bana v lo to khane lyk nhi hoti hai...sidha dustbeen mai jati hai..aur apka way etna accha hai ki jo v banaya yummiiiiiiiiii and pahli bar banati hu fir v aisa lgta hai ki ye sb mai jane kb se banati aa rahi hu....thank you..........
    निशा: सुमन जी मुझे यह सुनकर बहुत खुशी हुई और मेरा यही प्रयास रहेगा कि जो भी लिखू आप सब बना पायें.