सत्तू की कचौरी - Sattu ki Kachori

Sattu ki Kachori

सप्ताहांत में बनने वाला नाश्ता रोजाना बनने वाले नाश्ते से कुछ अलग अलग ही होता है, कुछ अच्छा सा स्वादिष्ट हो तो कितना अच्छा है, तो आइये इस सप्ताहांत में हम सत्तू की कचौरी बनायें

सत्तू की कचौरी (Sattu Ki Kachouri) बनाना बड़ा ही आसान है और समय भी कम ही लगता है. आजकल सत्तू लगभग सभी शहरों में किराने की दुकानों में तैयार मिल जाता है. खासियत इन सत्तू की कचौरियों (Kachori- stuffed with Sattu)  को 4-5 दिन तक रख कर खा सकते हैं.

Read - Sattu ki Kachori Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sattu ki Kachori

आटा लगाने के लिये:

  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • तेल -4 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

पिट्ठी के लिये:

  • सत्तू - 150 ग्राम या 1 कप से थोड़ा कम )
  • घी या तेल - 3-4  टेबिल स्पून (पिठ्ठी बनाने के लिये)
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • लाल मिर्च -  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • तेल - कचौरियां तलने के लिये

Sattu ki kachauri

विधि - How to make Sattu ki Kachori

किसी बर्तन में आटा छान कर निकाल लीजिये, आटे में तेल और नमक डाल कर मिलाइये, ठंडे पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये, आटे को सिर्फ इकठ्ठा होने तक गूथना है,  आटे को ढककर सैट होने के लिये 15 -20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

पिट्ठी बनाने के लिये, सत्तू को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, कढ़ाई में घी या तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये. सत्तू, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डाल कर, चमचे से चलाते हुये ब्राउन होने तक  भूनिये (सत्तू बहुत जल्दी भुन जाता है क्यों कि यह पहले से रोस्ट किया होता है). इस भुने हुये सत्तू में लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक और हरा धनियां डाल कर मिलाइये. कचौरी में पिट्ठी भरने के लिये तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, कचौरी के आटे से एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये, अंगुलियों की सहायता से बड़ाइये, एक छोटी चम्मच पिट्ठी उसके ऊपर रखिये, आटे को चारों तरफ से उठा कर कचौरी को बन्द कीजिये, हथेली पर रख कर दूसरे हाथ की सहायता से थोड़ा सा दबा कर बड़ा कर लीजिये, और अब इसे चकले पर रख कर, बेलन की सहायता से हल्का दबाब डालते हुये, 2 1/2 - 3 इंच के ब्यास में मोटा ही  बेल लीजिये. चार - पांच कचौरी बेलिये, गरम तेल में डालिये और मीडियम एवं धीमी गैस फ्लेम पर, पलट पलट कर कचौरिया ब्राउन होने तक तलिये.  सारी कचौरी इसी तरह बनाकर तैयार लीजिये.

सत्तू की कचौरी तैयार है.  गरमा गरम सत्तू की कचौरियां, धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

चार सदस्यों के लिये, समय 40 मिनिट

Sattu ki Kachori video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 07 September, 2017 11:56:56 PM Sharmishtha

    Main jab bhi kuch naya or alag bnane ka sochti hu, aapki site zaroor dekhti hu. Aap bahot sahajta se vidhi samjhati hain.Maine sattu ki kachoriyan bnayi or vo bahott swadisht bani.Dhanyawaad !
    निशा: शर्मिष्ठा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 24 June, 2017 10:49:11 PM An

    This recipe was awesome like many of your other recipes..thankyou! :)
    निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 30 December, 2016 09:33:26 PM Neha jain

    Thank u for your replyKya main thoda aur aata Bina Moyan laga kar usme mix kar Sakti hoon kya ?
    निशा: नेहा जी, आप कचौरियों को धीमी आंच पर ही गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए, ये कुरकुरी हो जाएंगी.

  4. 30 December, 2016 09:20:31 PM Neha jain

    Nisha Ji agar kachori Khasta nahi bani...agar aate me tel jyada ho gaya ho toh kachori soft ho jati hai kya? koi solution bataye
    निशा: नेहा जी, हां आटे में तेल (मोयन) थोड़ा ज्यादा होने से कचौरी खस्ता बनेंगी और तेल बहुत अधिक होने से कचौरी तेल में जाकर बिखरने लगेंगी या बहुत ज्यादा नरम बनेंगी. आटे में थोड़ा और सूखा आटा मिलाने से आटा ठीक हो जायेगा और कचौरी भी अच्छी बन जायेंगी, कचौरी धीमी और मीडियम आग पर तलें.

  5. 30 January, 2016 01:23:27 AM poornima

    Nisha ji, kya littion ko fry bhi kiya ja sakta hai. agar oven ya tandoor na ho agar to. plz batenyen.
    निशा: पूर्णिमा जी, जी हां लिट्टी को फ्राई किया जा सकता है.

  6. 19 November, 2015 03:16:03 AM Ruchi

    Hello Nisha ji thanks for lovely nd easy recipe.
    निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 19 October, 2015 09:34:29 AM pooja

    ye kitne din tak kharab nhi hoga,,,safar me chal jayegi
    निशा: पूजा जी, ये कचौरी 2-3 दिन तक रख कर खायी जा सकती है.

  8. 15 October, 2015 05:46:24 PM raaj

    Nisha ji kya me ise maida k sath bana sakta hu
    निशा: राज जी हां अवश्य बना सकते हैं.

  9. 29 September, 2015 10:20:20 PM kajal Anand

    Gud morning mam,

    Mam mai jo kachori ke liye stafing bhuni to suji jaisa stafing ho gaya ..

    Mam please btaiye aisa kyn ho gaya?


    निशा: काजल जी, कचौरी अगर सूखी लग रही है, तब उसमें नीबू का रस या थोड़ा दही डालकर हल्का सा नरम किया जा सकता है.

  10. 17 August, 2015 01:12:03 PM vandana

    nice recipi