सुनहरी कुरकुरी अरबी (Kurkuri Arbi Recipe)

Kurkuri Arbi Recipe

अरबी आप अधिकतर कैसे बनाते हैं. आज सुनहरी कुरकुरी अरबी बनाकर देखिये

हम अधिकतर अरबी दही रसा और  मसालेदार अरबी फ्राइ बनाते हैं लेकिन यदि घर में कुछ विशेष बनाने का मन हो और तले हुये से भी परेहज न हो तो सुनहरी कुरकुरी अरबी को बनाकर देखिये.  ये खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट होती है,

 Read - Kurkuri Arbi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kurkuri Arbi Recipe

  • अरबी - 250 ग्राम
  • तेल - अरबी तलने के लिये और सब्जी को फ्राई करने के लिये
  • हींग - 1-2 पिंच
  • अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 - छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक या स्वादानुसार
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

arbi_fried_702132728.jpg

विधि - How to make Kurkuri Arbi Recipe

अरबी उबालिए

अरबी को धोकर कुकर में 1 कप पानी डालकर इसे उबलने रख दीजिए. अरबी को 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी करके 2 मिनिट तक और उबलने दीजिए. गैस बंद करके कुकर का प्रैशर खत्म होने तक अरबी को कुकर में ही रहने दीजिए. इसके बाद, अरबी को चैक कर लीजिए. अरबी नरम हो गई है. इसे प्याले में निकाल लीजिए और  ठंडा होने दीजिए. बाद में, इन्हें छील लीजिये. छिली हुई अरबी को हथेली से दबाकर चपटा कर लीजिये.

अरबी फ्राय कीजिए

कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल अच्छी तरह गरम होने पर 4-5 अरबी गरम तेल में डालिये. अरबी को गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों ओर पलट कर तलिये.  सारी अरबी तलकर निकाल लीजिये. 

सब्जी बनाइए

कढ़ाही में 1 या 2 टेबल स्पून तेल ही रखिए. गरम तेल में जीरा, अजवायन और  हींग डालकर तड़काइये. फिर, इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मिलाइये. इस मसाले में तली हुई अरबी डालिये और मसाले में हल्का सा मिक्स कर दीजिए. इसके बाद,  लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अरबी को मसाले की परत चढ़ने तक चलाते हुए मसाले में मिक्स कीजिए. इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अरबी  को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए. 

स्वादिष्ट सुनहरी कुरकुरी अरबी तैयार है.  अरबी को प्याले में निकालिये और हरा धनिया ऊपर से डाल कर सजाइये.  करारी सुनहरी कुरकुरी अरबी परांठे,पूरी, चपाती या नान किसी के साथ भी खाइये.

साइड डिश के रूप में 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

अदरक ना डालना चाहे तो मत डालें. 

अरबी की अन्य रेसिपीज

Kurkuri Arbi Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 26 October, 2017 07:16:23 AM Pooja

    Nisha ji maine arbi arbi bhot bar bnanae ki kodhish ki but ye tel mai dalte hi kharb ho jaati toot jaati h
    निशा: पूजा जी, अरबी अधिक पक जाने के कारण ज्यादा नरम हो जाती है इस कारण बनाते करते समय टूट सकती है. अरबी को आप 4-5 घंटे पहले से उबाल कर रखें, फ्रिज में भी रख सकते हैं और अब सब्जी बनायें, अरबी साबुत रहेंगी.

  2. 22 October, 2017 09:58:28 AM Mite shri

    Very nice recipe .Nisa ji
    निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 22 June, 2017 06:48:22 PM Pooja

    Nisha ji kya arbi m onion or tamato b daal skte h plzz btaye?
    निशा: पूजा जी, बिलकुल डाल सकते हैं.

  4. 03 April, 2017 01:46:01 AM Sandeep

    Nisha ji ladko ke lie khana banana waise hi ek bada challenge hai, arbi to aur bhi bada .mai yaha se padh ke try kar raha Hun...Tasty bana paya to bataunga.ThanksSandeep/actor/bhabhi ji ghar par hain as sabziwala (character)
    निशा: संदीप जी बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 05 March, 2017 04:12:02 AM APARNA

    thanks mam treating us and teaching us as mother...thanks again
    निशा: अपर्णा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 26 July, 2016 11:30:53 PM Swati

    Bahut acchi reciepe hai
    निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 23 July, 2016 08:25:13 AM Raman chahal

    Nisha ji jaker arbi cut ke chhote piece krke bnoni hove

  8. 02 July, 2016 09:04:49 PM pooja

    Nisha ji plz ap ghuiyan ki biryani ki recipe bhi btaiye.. mere ghr pr sbhi ghuiyan ki sbji bht psnd h to plz ap uski biryani bhi btaye....
    निशा: पूजा जी हां मैं कोशिश करूंगी.

  9. 17 May, 2016 04:01:58 AM Afreen khan

    Thanx a ton nasha ji.. Apke videos dekh dekh k mai bahut Achchi veg cooking karne lagi hu.YouTube pe b subscribe kiya h apko.apka video dekh k bhandare wale aalu banaye the.superb bane the. Doing great job ma'am.
    निशा: अफरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  10. 09 May, 2016 12:03:07 AM shalini

    Nishaji meri arbi tel mein ja kar phat gayi aisa kyun hua woh sunehri nahin hui
    निशा: शालिनी जी, अरबी ज्यादा उबलने से ज्यादा नरम हो जाती हैं और वे आपस में चिपक जाती है, अरबी को थोड़ा कम उबालें या उबाल कर 4-5 घंटे के लिये फ्रिज में रख लें, रात को उबाल कर अरबी को फ्रिज में रख लीजिये और सुबह अरबी को फ्रिज से निकालिये और सब्जी बना लीजिये, और उन्हैं धीमी आग पर सुनहरी कीजिये, और बताइये कि अरबी कैसी बनी.