पूरन पोली - Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli

📅 22 जनवरी 2009 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 93 कमेंट ★ 3.1 (6501)


यह महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली पारम्परिक स्वीट डिश है. पूरन पोली कई प्रकार की बनाई जाती हैं, लेकिन मुख्यत: चने की दाल की पूरन पोली ही अधिक प्रचलित है. खाने में ये बहुत ही लाजबाव होती है.  पूरन पोली को आप 2-3 दिन तक रख कर खा सकते हैं.  बनाना भी बड़ा आसान है.  तो आइये आज हम पूरन पोली (puran poli recipe) बनायें.

Read - Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingreditents for puran pol

आटा लगाने के लिये

  • मैदा  - 1/2 कप
  • गेहूं का आटा - 1/2 कप
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार

फिलिंग के लिये

  • चने की दाल- 1/2 कप 
  • चीनी - 1/3 कप (65 ग्राम)
  • गुड़- 1/3 कप (65 ग्राम)
  • इलाइची- 4 (पीसकर पाउडर बना लें)
  • घी

विधि How to make Pooran Poli

pooran_357279831.jpgचने की दाल को 4 से 5 घन्टे पहले पानी में भिगो दीजिये और बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिए. 

आटे और मैदा को किसी भी डोंगे में डाल लीजिए. इसमें नमक और 2 छोटी चम्मच घी भी डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिये. आटे को गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर 15 से 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

फिलिंग तैयार करने के लिए कुकर में दाल और 2 से 3 टेबल स्पून पानी डाल कर उबालने रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने के बाद दाल को कुकर से निकालकर एक प्याले में डाल लीजिए.

दाल के ठंडा होने के बाद, इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए.  

दाल पीसने के बाद, पूरन पोली में भरने के लिए पूरन बना लीजिए. इसके लिए पैन गरम कर लीजिए. पैन में 2 चम्मच घी डाल दीजिए. घी में गुड़ तोड़कर डाल लीजिए और इसे पिघलने तक पका लीजिए.

गुड़ के पिघलने के बाद, इसमें पिसी हुई दाल डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए इसे पका लीजिए. पूरन भुन गया है. इसमें इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए. पूरन तैयार है.

आटा भी सैट हो गया है. आटे को थोड़ा सा मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे से लोई तोड़कर तैयार कर लीजिए. छोटी-छोटी नींबू के साइज की लोई बना लें और एक लोई को गोल करे. थोड़ा सा सूखा आटा ले लीजिए और इसे सूखे आटे में लपेटकर 3 से 4 इंच व्यास में बेल लीजिए. तवा गरम होने रख दीजिए.

जितना आटा है, उतना ही पूरन ले लीजिए या इसे सात भाग में बांट लें जितनी हमने आटे की लोई बनाई है. एक पूरन का भाग उठाइए और पूरी के बीच में रख लीजिए.  बेली हुई पूरी को चारों ओर से उठाकर पूरन को अच्छे से बंद कर दीजिए. यह बिल्कुल एक तरह का स्टफिंग परांठा ही है.  इसे थोड़ा सा हथेली से दबा दीजिए ताकि पूरन अच्छी तरह से एक जैसा फैल जाए और इसे फिर से सूखे आटे में लपेटिए और 7 से 8 इंच के व्यास में बेलकर तैयार कर लीजिए. इसे बिल्कुल हल्का दबाव देते हुए बेलें. अगर ज्यादा दबाव देते हुए बेलेंगे तो पूरी फट सकती है. 

तवे पर पहले थोड़ा सा घी लगाकर चारों ओर फैला लीजिए और गरम तवे पर पूरन पोली डाल दीजिए. जब पूरन पोली निचली सतह से सिक जाए, तब इसे पलट दीजिए. थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिए और फिर से पलट दीजिए. इस तरफ भी थोड़ा सा घी डालिए और मीडियम आग पर पूरन पोली को दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिए. इसी बीच, दूसरी पूरन पोली सेक लीजिए.

दोनों तरह ब्राउन होने के बाद पूरन पोली को तवे से उतारकर प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिए. इसी तरह दूसरी पूरन पोली सेक लीजिए. थोड़ा सा घी लगाकर हल्का सा दबाव देकर अच्छी तरह से ब्राउन होने तक पूरन पोली सेक कर तैयार कर लीजिए.

ये हमने ऊपर से क्रिस्प और अंदर से मुलायम पूरन पोली तैयार कर लिए हैं. एक कप आटे से सात पूरन पोली तैयार हुए हैं. ये पूरन पोली 2 से 3 दिन तक रख कर खा सकते हैं. पूरन पोली को आप चटनी, अचार या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिए. 

सुझाव

  • पूरन पोली सिर्फ गेहूं के आटे से भी बना सकते हैं.
  • पूरन पोली अरहर की दाल से भी बनाई जा सकती है. 
  • हमने 1/3 कप गुड़ लिया है. अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करे, तो 1/2 कप गुड़ ले सकते हैं.
  • पारंपरिक तौर पर पूरन पोली में गुड़ ही डाला जाता है. अगर आपको गुड़ नापसंद हो, तो चीनी से भी पूरन पोली बना सकते हैं. पाउडर चीनी को दाल में डालकर के बिल्कुल इसी तरह पका लीजिए.

Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6501 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (93)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

heeramani
so taste and yummy thank you mam
ashwini
Nisha ji plz kya aap bta sakti hai ki pooran adhik patla hojaye to kya krna chahiye
निशा: अश्विनी जी, पूरन को थोड़ा पका लेने से वह गाढ़ा हो जाता है.
shilpa
isme jaifal bhi daal sakte hai...
निशा: शिल्पा जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
seema sane
puran kadak ho jaye to kya karna chahiye
निशा: सीमा जी, पूरन में थोड़ा पानी मिलाकर पका लीजिये.
seema sane
puran kadak ho jaye to kya karna chahiye
निशा: सीमा जी, आप उसमें थोड़ा दूध या पानी डाल दीजिये.
sandip
agar gehu ka aata or teyar kiya huva puran ghehu aate me hi mix kar liya jaye to chalega k nay ??
निशा: संदीप जी, पुरन पोली को पूरन भर कर ही बनाया जाता है.
Amita Jadhav
Hi Nishaji,
Your websites is very useful for me, for any recipe me and my another sister she is in USA we r using this site only,with perfect ingredients. Thank you.
निशा: अमीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shallu
Thank Nishaji.i tried it today .i tried it first time.it was so nice ,easy and yummy.i learned so many things from ur site.thnx again.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha
Hii mam...the recepie is so easy nd I tried it today...my first experience. ..and it was so yummy ...thanks alot mam...
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
arpita
Hi mam meri puran thodi si gilli rah gai jab sugar milaya tab
निशा: अर्पिता जी, पूरन को थोड़ा सा पका लिया जाय तो तो वह गाढ़ा (सूखा) हो जाता है.
Jyoti shigwan
Nisha madam ji u r so sweet apki recipe padkar use usi tarike se dhayan me banakar maine bhi bahut kuch banaya hai jo bhi kuch difficult lagata hai bahut hi esily kar pate so thanku very much nisha madam ji agar aap etni achi recipe ki advice deti hai to apke haatho me kitna acha swad hoga apke ghar me to roj roj kitne recipe banti rahegi aur apke pati bhi apko kitna pasand karte rahage na
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mona
thanx for the recipies. i always do consult ur recipie methods whenever i try something new. i was illiterate about kitchen work but today i am doing well . thanx

निशा: मोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Milan
thanks mam this is really awesome recipe
thank you very very much
for this traditional recipe........

निशा: मिलन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jai

निशा: जय, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manisha
I like your site and try many dishes thank u mam ,Can us please suggest the quantity of dal and ata for 25-30 pooran poli
jagrati pal
nisha ji me ye janna chati hu ki medy ko kese gunty h
निशा: जाग्रति जी, अगर आप इसके लिये वीडियो देख लेंगे तो इसे आसानी से समझ सकेंगी.
Tridib Mukherjee
श्‍ुाक्रिया। आप पूरन पोली श्रीखण्‍ड के साथ भी खा सकते हैं।
madhuri thakur
mem meri abhi abhi hi shadi hui hai mene sasural me sabse phle apki padi hui recipe se puran poli banai or wo sabhi ko bhut hi testy lagi thanku nisha ji
निशा: माधुरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

Ritu sarawgi
namkin puran puri kaise banau
निशा: रितु, नमकीन पूरन पूरी बनाने के लिये नमकीन पूरन बनाकर, बिलकुल इसी तरह भर कर नमकीन पूरन पूरी बनाइये.
Shruti
Nice website, very helpful. Thanks Nisha ji.
निशा: श्रुति, बहुत बहुत धन्यवाद.
rashmi daware
My puran poli is always break when I start to prepare
mrs.sonak
nisha ji,recipe wali matra mein gud aur daal dale to geela sa ghol ban gya.do guna daal daal kar hi sukha ho paya,is se meetha thoda kam reh gya.kya karun nisha ji?
निशा: सोनक जी, गुड़ पिघलने के बाद उसे थोड़ी देर पका लीजिये, वह ठंडा होने पर गाढ़ा हो जायेगा.
smita lohia
aap ki recipe ko jab bhi banaya bahut sahi banati hai.maja ata hai cooking me.aapka sath pake hamne jaha pa liya hai.

निशा: स्मिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
vivek
u recipes so good and esay................thanks
surbhi tripatji
Hello Nishs ji,
I realy thnkful to u for sach a lovely site.Basically M from North ( Delhi) bt livd in mumbai n i love maharashtran food specially PORAN POLI. Apki site se maine recipe deakh k first time maine poran poli bnai nd it was
amezing n so easy to cook.method is superb....Thank you so much for this.
निशा: सुर्भी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
abha
nishaji....kya isme chane k dal ki jagah par moong dal le sakte hain...pls tell me....
निशा: आभा जी हां मूंग की दाल भी ली जा सकती है.
aarti
Ur receipe is so easy n tasty. I m surly going to make it. Thanks nisha ji.
vedansh bansal
grandddddddddddddddddddd!!!!
mrs veena naithani
mem good morning.puran poli recipe is very good ,is it compulsory to add salt in flour?
निशा: वीना जी, आटे में डाला गया नमक आटे के स्वाद को बढ़ाता है, अगर आप नहीं चाहें तो बिना नमक के आटा गूथ सकती हैं, और पूरनपोली बना सकती हैं.
punam
nice recipes
thanks