पूरन पोली - Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli

यह महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली पारम्परिक स्वीट डिश है. पूरन पोली कई प्रकार की बनाई जाती हैं, लेकिन मुख्यत: चने की दाल की पूरन पोली ही अधिक प्रचलित है. खाने में ये बहुत ही लाजबाव होती है. पूरन पोली को आप 2-3 दिन तक रख कर खा सकते हैं. बनाना भी बड़ा आसान है. तो आइये आज हम पूरन पोली (puran poli recipe) बनायें.
Read - Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingreditents for puran pol
आटा लगाने के लिये
- मैदा - 1/2 कप
- गेहूं का आटा - 1/2 कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
फिलिंग के लिये
- चने की दाल- 1/2 कप
- चीनी - 1/3 कप (65 ग्राम)
- गुड़- 1/3 कप (65 ग्राम)
- इलाइची- 4 (पीसकर पाउडर बना लें)
- घी
विधि How to make Pooran Poli
चने की दाल को 4 से 5 घन्टे पहले पानी में भिगो दीजिये और बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिए.
आटे और मैदा को किसी भी डोंगे में डाल लीजिए. इसमें नमक और 2 छोटी चम्मच घी भी डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिये. आटे को गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर 15 से 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
फिलिंग तैयार करने के लिए कुकर में दाल और 2 से 3 टेबल स्पून पानी डाल कर उबालने रख दीजिये. एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने के बाद दाल को कुकर से निकालकर एक प्याले में डाल लीजिए.
दाल के ठंडा होने के बाद, इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए.
दाल पीसने के बाद, पूरन पोली में भरने के लिए पूरन बना लीजिए. इसके लिए पैन गरम कर लीजिए. पैन में 2 चम्मच घी डाल दीजिए. घी में गुड़ तोड़कर डाल लीजिए और इसे पिघलने तक पका लीजिए.
गुड़ के पिघलने के बाद, इसमें पिसी हुई दाल डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए इसे पका लीजिए. पूरन भुन गया है. इसमें इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए. पूरन तैयार है.
आटा भी सैट हो गया है. आटे को थोड़ा सा मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे से लोई तोड़कर तैयार कर लीजिए. छोटी-छोटी नींबू के साइज की लोई बना लें और एक लोई को गोल करे. थोड़ा सा सूखा आटा ले लीजिए और इसे सूखे आटे में लपेटकर 3 से 4 इंच व्यास में बेल लीजिए. तवा गरम होने रख दीजिए.
जितना आटा है, उतना ही पूरन ले लीजिए या इसे सात भाग में बांट लें जितनी हमने आटे की लोई बनाई है. एक पूरन का भाग उठाइए और पूरी के बीच में रख लीजिए. बेली हुई पूरी को चारों ओर से उठाकर पूरन को अच्छे से बंद कर दीजिए. यह बिल्कुल एक तरह का स्टफिंग परांठा ही है. इसे थोड़ा सा हथेली से दबा दीजिए ताकि पूरन अच्छी तरह से एक जैसा फैल जाए और इसे फिर से सूखे आटे में लपेटिए और 7 से 8 इंच के व्यास में बेलकर तैयार कर लीजिए. इसे बिल्कुल हल्का दबाव देते हुए बेलें. अगर ज्यादा दबाव देते हुए बेलेंगे तो पूरी फट सकती है.
तवे पर पहले थोड़ा सा घी लगाकर चारों ओर फैला लीजिए और गरम तवे पर पूरन पोली डाल दीजिए. जब पूरन पोली निचली सतह से सिक जाए, तब इसे पलट दीजिए. थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिए और फिर से पलट दीजिए. इस तरफ भी थोड़ा सा घी डालिए और मीडियम आग पर पूरन पोली को दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिए. इसी बीच, दूसरी पूरन पोली सेक लीजिए.
दोनों तरह ब्राउन होने के बाद पूरन पोली को तवे से उतारकर प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिए. इसी तरह दूसरी पूरन पोली सेक लीजिए. थोड़ा सा घी लगाकर हल्का सा दबाव देकर अच्छी तरह से ब्राउन होने तक पूरन पोली सेक कर तैयार कर लीजिए.
ये हमने ऊपर से क्रिस्प और अंदर से मुलायम पूरन पोली तैयार कर लिए हैं. एक कप आटे से सात पूरन पोली तैयार हुए हैं. ये पूरन पोली 2 से 3 दिन तक रख कर खा सकते हैं. पूरन पोली को आप चटनी, अचार या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिए.
सुझाव
- पूरन पोली सिर्फ गेहूं के आटे से भी बना सकते हैं.
- पूरन पोली अरहर की दाल से भी बनाई जा सकती है.
- हमने 1/3 कप गुड़ लिया है. अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करे, तो 1/2 कप गुड़ ले सकते हैं.
- पारंपरिक तौर पर पूरन पोली में गुड़ ही डाला जाता है. अगर आपको गुड़ नापसंद हो, तो चीनी से भी पूरन पोली बना सकते हैं. पाउडर चीनी को दाल में डालकर के बिल्कुल इसी तरह पका लीजिए.
कमेंट (93)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सीमा जी, हाँ अवश्य बना सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, पूरन को थोड़ा सा पका लिया जाय तो तो वह गाढ़ा (सूखा) हो जाता है.
निशा: विपुल जी. दाल को चमचे से मैश करते हुये पूरन बनाया जा सकता है.
निशा: अंजलि जी, पूरन को थोड़ा सा पका लिया जाय तो तो वह गाढ़ा (सूखा) हो जाता है.
निशा: प्रतिभा जी, धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, स्नेह और सम्मान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आपको मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: सद्दाम जी, धन्यवाद.
निशा: कामिनी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Thanks
निशा: सुनैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, मक्के के आटे से पूरन पोली नहीं बनाते.
निशा: ऊषा जी, पूरन पोली को राखी के त्योहार पर बनाया जाता है और जब भी आपका मन हो इसे बनाईये और खाईये.
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, पूरन को थोड़ा सा पका लिया जाय तो तो वह गाढ़ा (सूखा) हो जाता है.
निशा: मिनाज जी, आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड फैसिलिटी नहीं है, अगर आप दूसरा माइक्रोवेव लेना चाहती हैं तब उसमें कन्वेक्सन मोड होना चाहिये और अधिक तापमान 230 डि.से. तक होना चाहिये, आप किसी भी अच्छी कम्पनी का माइक्रोवेव ले सकती हैं<.
Very nice.. recipe..
Thnx 4 nice recipes. i'll try.
meri puran poli fat jati kya karu pls help me mam
Nice puran poli I like it.
Wah recipie to pata thi but tarika apka accha hai .thank u
Thanq for nice recepies
kya namkeen pooran poli bhe banti he
Aaaj manay aapki puran poli receipe try ki.
mere hasband ki fav dishes m s ek h.
unhe bahut pasand aai, l realy thanks to you.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.