मखाने का पाग – Makhana Chikki

📅 23 सितंबर 2008 👁 2.4 लाख बार देखी गई 💬 27 कमेंट ★ 4.0 (3890)

मखाने का पाग बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है. उत्तर प्रदेश में यह पाग पारम्परिक रूप से जन्मष्टमी के त्योहार पर बनाया जाता है. बच्चे के जन्म के बाद, बच्चे की मां को भी ये पाग बनाकर खिलाये जाते हैं, तो आइये आज हम मखाने का पाग बनायें.

Read - Makhana Chikki Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makhane ka Pag

  • मखाने - 100 ग्राम (5 कप)
  • घी  - 200 ग्राम (1 कप)
  • चीनी - 500 ग्राम (2 कप)
  • दूध  - 1 टेबल स्पून

विधि - How to Make Makhana ka Pag

makhana_pag2_321086236.jpg

मखाने को एक मखाने के चार चार टुकड़े करते हुये सारे मखाने काट लीजिये.

भारे तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये.  थोड़े थोड़े मखाने डालकर हल्के गुलाबी होने तक तल कर निकाल लीजिये.  सारे मखाने इसी तरह तल कर रख लीजिये.

थाली में घी लगा कर चिकना कर लीजिये.

चाशनी बनाने के लिये, कढ़ाई में चीनी, और चीनी की मात्रा का 1/3 पानी डाल कर गरम कीजिये. चीनी घुलने के बाद, दूध डाल दीजिये, भूरे रंग के झाग चाशनी पर ऊपर की ओर दिखने लगेंगे, चमचे की सहायता से इन झागों को निकाल दीजिये.  तीन तार की चाशनी तैयार कीजिये.  (तीन तार की चाशनी अधिक गाड़ी होती है जो तुरन्त जम जाती है)

चाशनी में तले हुये मखाने डाल कर कलछी से जल्दी जल्दी चलाते हुये मिलाइये.  मिश्रण को घी लगी थाली में निकाल कर फैलाइये.  आधा घंटे के अन्दर यह पाग जम जाता है.

मखाने का पाग तैयार है.  पाग को टुकड़ों में तोड़कर किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये.  जब भी आपका मन हो पाग को कन्टेनर से निकालिये और खाइये.  मखाने के पाग को 20 दिन तक आप रख कर खा सकते हैं, अगर फ्रिज में रखें तो और भी अधिक दिनों तक आप इस स्वादिष्ट पाग को खा सकेंगे.

Makhana Chikki Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (3890 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (27)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Swati
Namaskar mam
Kya chashni 3 tar ki banane se ye jyada miti nahi hogi actually mere ghar me sab light mitha khana pasand karte h kyapya margdarshan kare light mithi aur tasty makhana Chikki kaise banegi
prachi
Thank you mam
I asked for mewa paag jisme sari mewa ho. Kya m ABI harira kha skti hu. M pregnant.
निशा: प्राची जी, अभी आपके लिये हरीरा खाना ठीक नहीं है आप इसे आफ्टर डिलीबरी खायें, और ड्राई फ्रूट खजूर बर्फी मेरे वेबसाइट और चैनल पर इसे आप बना लें और थोड़ा थोड़ा खाती रहें, ये बर्फी फ्रिज में रखकर 6-8 महिने तक खाई जा सकती है.
prachi
Mam m 2 months pregnant wat should I cook for myself which is healthy.....I like sweets. Pls tell me all dry fruits mix Chikki.
My mamma made it at the time of Janmashtami.
निशा: प्राची जी, आप दाल - चावल, सब्जी जिसमें हरे पत्तो का यूज हुआ हो, आप हर सब्जी खा सकती , अपनी पसन्द के अनुसार परांठा, चपाती बनायें. दूध और फल भी खायें, अब गर्मी आ रही हैं, नारियल का पानी यदि उपलब्ध हो तो रोजाना लीजिये, और एकिटब रहें, खुश रहें, मेरी ओर से ढेरों शुभकामनायें.
seema
kya hum isme magaj ( kherbooj ke beej ) bhe add ker sakte hai ????????

निशा: सीमा जी, कर सकते हैं.
Renu singh
Nisha ji bhot hi acchi recipe h .mene try kiya or sabko psnd ayi .Thank you so much And apki explanation bhot acchi hoti h .
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
usha
Mam kya hm en mkhano ko pis kr ye pag bna skte h ka please tell me mem. Thank you.....

निशा: उषा जी, आप इसे बना सकते हैं.
manish dawre
makhane kya hain....

निशा: मखाने lotus seeds होते हैं.
Asha Yadav
Nisha ji sabse pahale hame makhane banane ki vidhi and kisase se banate hai
निशा: आशा जी, मखाने lotus seeds होते हैं, इन्हैं भून कर ऊपर का हार्ड छिलका हटा दिया जाता है, ये ड्राई फ्रूट है, ये बाजार से मखाने के इस रूप में ही मिलते हैं .
Asha Yadav
Nisha ji sabse pahale hame makhane banane ki vidhi and kisase se banate hai
Laxman Yadav
Makhane banane ki vidhi batao
निशा: लक्ष्मन जी, मखाने lotus seeds होते हैं.
varsha
mam, cup ke hisab se 100gm. makhane, ghee ,aur sugar batayen.
निशा: वर्षा जी, आपके लिये कप से नाप रेसिपी पर लिख दी गई है.
Neitu Gupta
its likely to lai ka laddu :)
pradnya kulkarni
vvery nice recipe.........i like it mam
shruti
makhana is called fox nut or euryale ferox.....
vandana palli
mere banaye makhane ka pag thoda naram pad gaya.pl.tell me why?
निशा: वंदना, चाशनी थोड़ी पतली होने पर एसा होता है.
Rachna
Kya hum gud use kar sakte hai.
निशा: रचना जी हां गुड़ भी यूज कर सकते हैं.
PINTU RAJAK
HALAKI BAHUT ACHHA BATATE HAIN AAP LEKIN JARA RECIPE KO SAJANE KA KUCH BATA DEN TO AUR BHI MAZA AAE. BAKI SAB THIK HAI.........
mona sahu
i like it...........
bharti tiwari
mere chasni thali me dalne ke baad fir shakarjaise ho gayee. kahan galti hui
Deepa
plz load the Cake ki recipes.
zainab
nice recipe it is very good sweet dish for health.
praneeta
dear nisha
makhana kya hai agar dusara kuch nam hai
preeti.prasad
Nishaji, can u please tell me the English word for makhana, and what is it made of?
Rashmi
bahut acchi recipe hai Thankyou very much Nisha ji maza aa gaya khakar , my mom use to make it, very nice......
anu gupta
Nisha ji humare yaha janmasthmi par panjiri bnai jati hai jiski recipe kuch kuch same hai apki recipe se but hum usme makhane ke sath kharbuje ki giri,gond,gola or khoya bi dalte hai or wo kafi achi lagti hai
Seema Sarkar
I like this recipe
समीर लाल
भाभी, क्या क्या कहूँ..मगर यह जरुर खिलाना अगली बार!! :) आप भी सोचती होगी कि कैसा भुख्खड है ये आदमी. :)