आमड़ा अचार - Ambra Pickle Recipe - Hog Plum Pickle Recipe


भारतीय खाने में अचार और चटनी का विशेष स्थान है, अगर अचार खाने के साथ परोसे गये हैं, तो खाने वालों की भूख बढ़ जाती है. इसलिये हम तरह तरह के अचार बना कर रख लेते हैं.

आमरा (Amra, Ambarella or Hogplum) एक खट्टा फल है, जिसकी चटनी और अचार बनाया जाता है, यह फल गर्मियों में बाजार में मिलता है, तो आइये आमरा का अचार बनायें.

Read - Ambra Pickle Recipe - Hog Plum Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amra Pickle - Hogplum Pickle

  • आमरा (kedondong or Ambra) फल - 500 ग्राम
  • सरसों का तेल - आधा कप
  • नमक -  4 टेबल स्पून
  • पीली या काली सरसों का पाउडर - 4 छोटी चम्मच
  • सोंफ - 4 छोटी चम्मच
  • मेथी दाने - 2 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Amra achar - Hogplum Pickle

amra_achar_2_274960882.jpgआमरा  को अच्छी तरह धोइये और पानी सूखने तक सुखा लीजिये,  दोनों तरफ से डंठल हटाते हुये, गोल गोल पतले टुकड़े में काट लीजिये.

कढ़ाई में सरसों का तेल डाल कर गरम कीजिये.  गैस धीमी कर दीजिये,  तेल में मेथी के दाने, अजवायन और हींग डालिये, और हल्का सा भून लीजिये, अब आमरा के टुकड़े  डाल कर 2 मिनिट धीमी गैस पर चमचे से चलाते हुये आमड़ों को भून लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, सारे मसाले, सरसों पाउडर, सोंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक  डाल कर चमचे से चलाकर अच्छी तरह मिला दीजिये, आमड़ों के टुकड़ों पर सारे मसाले की कोटिंग आ जाय. आमड़ा का अचार बन कर तैयार है.

अचार को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर दीजिये, 3-4 दिन तक अचार को दिन में एक बार, साफ और सूखे चमचे से अवश्य चलाइये.

आपका आमरा (Ambarella) का अचार बन कर तैयार हो गया है.  आमरा का खट्टा और स्वादिष्ट अचार अपने मन पसन्द खाने के साथ निकालिये और खाइये.

अचार को अधिक दिनों तक अच्छा रखने के लिये, अचार को तेल में डुबा कर रखिये.

Ambra Pickle Recipe video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 06 August, 2017 06:21:00 PM Deepti Kumar

    Kya amra k achaar ko dhoop me rakhna jaruri hai. If yes, then pls tell kitna din rakhna hoga
    निशा: दीप्ती जी, 3-4 दिनों तक धूप लगवा लीजिए.

  2. 29 July, 2016 07:40:43 PM Namisha

    White bale ka kese banta h aamra h

  3. 22 July, 2015 02:06:46 AM abhishek

    i can use vinegar in this pickle like we use it on mango pickle??

     


    निशा: अभिशेक जी हां अवश्य कर सकते हैं.

  4. 30 November, 2013 04:26:28 AM sonika garg

    punjab me ise chibarh khte hai

  5. 27 August, 2013 01:48:25 AM keshav

    Ammra ke bare me bahut sare log ka sawal hai ki ye kis mausam me milta hai ye july aur august me milta hai

  6. 07 August, 2013 11:09:51 PM Neelam

    The english name is Hogplum sorry but i don`t know the place from where you are able to buy

  7. 14 July, 2013 11:14:21 PM ekta

    ambaar,ambala

  8. 04 March, 2013 10:31:29 AM Robert Prasad

    I want to buy Amra tree or plant Please tell me what is the name in English and where can I buy the plantThank youRob

  9. 30 September, 2011 02:47:29 PM sunita

    Nish g,I live in PUNJAB. Kdly tell me another name of AAMRA.Kdly rply.

  10. 29 December, 2009 03:05:54 AM preeti.prasad

    Nishaji, aamra ka koi aur naam bata sakte hain? ye kis mausam main milte hain aur inse aur kya kya banta hain?