आम का शेक – Mango Shake Recipe – How To Make Mango Shake

📅 31 जुलाई 2008 👁 5.1 लाख बार देखी गई 💬 77 कमेंट ★ 2.8 (8259)

How to make Mango Shake

आम का मौसम आये और आप आम का शेक (Mango Shake) न बनायें भला ये भी कोई बात हुई? आमों का स्वाद सभी को बहुत भाता है. आमों से बना हुआ शेक (Mangpo Shake) तो उससे भी अधिक स्वादिष्ट होता है, बच्चों को दूध पीना अच्छा नही लगता, लेकिन इस शेक के लिये वे मना नहीं करेंगे. तो आइये आज हम आम का शेक बनायें.

Read - Mango Shake Recipe – How To Make Mango Shake Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Shake Recipe

चार गिलास शेक बनाने के लिये

  • पका आम- 1 
  • दूध - 1 कप
  • चीनी -2 से 3 छोटी चम्मच
  • बर्फ के क्यूब्स - 1 छोटी ट्रे

विधि - How to make Mango Shake Recipe

mango_shake_2_880339776.jpgदूध को उबाल कर ठंडा कर लीजिये.

आम धोकर छील लीजिये, आम के गूदे को टुकड़े में काट लीजिये.

आम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये. साथ ही चीनी और थोड़ा सा दूध डाल कर गूदे को अच्छी तरह ग्राइंड कर लीजिए. 

मिक्सर जार में बचा हुआ दूध और बर्फ क्य़ूब्स डाल दीजिए और एक बार फिर से फैंट दीजिये.

आम का स्वादिष्ट शेक तैयार है. आम के शेक को गिलास में डालिये और ठंडा ठंडा आम का शेक (Mango Shake) बच्चों को दीजिये और आप भी पीजिये. आम के शेक में एक स्कूप मैन्गो आइस क्रीम या वनीला आइसक्रीम का डालकर पीजिये, मैन्गो शेक और भी स्वादिष्ट लगता है.

सुझाव

आम के लिए ऎसे आम ले जिसमें रेशे ना हो. हमने सफेदा आम लिया है. 

अगर आम ज्यादा हैं, अभी प्रयोग नहीं हो पा रहे हैं, तब आप आमों को छील कर, गूदे के टुकड़े कीजिये, 2 टेबल स्पून चीनी मिला लीजिये, मिक्सर के जार में डालिये और पीस लीजिये. पल्प को एअर टाइट कन्टेनर में भरिये और फ्रीजर में रख दीजिये,  2-3  महिने तक कभी भी फ्रीजर से पल्प निकालिये और फ्रोजन पल्प से शेक या शरबत तैयार कीजिये.

Mango Shake Recipe – How To Make Mango Shake Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (8259 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (77)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rinkesh kumar
Madhulika mam aap ki saree recipe main ghar pe try karta Rehta Hoon... Bengali rasgulla chole bhature, pani puri ,mango shake etc. Weekly off ke din toh Jarur Matric Na Koi Na Koi recipe try karta Rehta Hoon

निशा: रिंकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह नई-नई रेसिपी बनाते रहें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
deepak sharma
kese bnayan

निशा: दीपक जी, रेसिपी में दी हुई विधि द्वारा इसे बनाएं और अधिक सुविधा के लिए विडियो भी देखें आप बहुत अच्छे से इसे बना सकेंगे.
komal kumari
Very nice recipe

निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Moid Nasri
Aam ka pulp 2-3 Maheene tak kharab nhi hoga ?

निशा: नासिर जी, अगर ये पल्प फ्रीजर में रखा हो तो खराब नहीं होगा.
Seema
Thank you man for giving us lots of recipes.

निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kuldeep singh
दूध को गर्म करने की क्या जरूरत है???

निशा: कुलदीप जी, आप चाहें तो कच्चे दूध का उपयोग भी कर सकते हैं.
nisha
Kya mango shake garam hota h .pregnent lady ise peh sakte h kya ???ans jaldi send kr

निशा: निशा जी, आम की तासिर गरम कही गई है इसलिए गर्भवती महिला को इसे नही पीने की सलाह दी जाती है. अधिक जानकारी के लिए डाक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए.
Suraj kumar
Mango shake ko banane me bina ubla hua milk use kar sakte je

निशा: सूरज जी, आप कर सकते हैं.
Umesh hemne
How to make thick mango shake

निशा: उमेश जी, गाढ़ा मेन्गो शेक बनाने के लिए, आम के पल्प की मात्रा ज्यादा रखिए.
भावना जोशी पाण्डेय
निशा जी क्या हम इस शेक में मेवे भी डाल सकते हैं

निशा: भवना जी, डाल सकते हैं.
Sunil kr
is site se bahut kuch sikhne ko mila, kyonki ladies ka kuch kam mard bhi kar lenge . thank u, aise air site bhejte rahiye. BEST OF LUCK

निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
GEETA VERMA
ras wale aamo ka mango sek ban sata hai kya

निशा: गीता जी, बना सकती हैं.
meena
kya mango shake banate time jaar mai ice pice sath me daal de

निशा: मीना जी, डाल सकते हैं.
Arjun
Maingo sek bnane ka tips

निशा: अर्जुन जी, आम के शेक में एक स्कूप मैन्गो आइस क्रीम या वनीला आइसक्रीम का डालकर पीजिये, मैन्गो शेक और भी स्वादिष्ट लगता है. अगर आम ज्यादा हैं, अभी प्रयोग नहीं हो पा रहे हैं, तब आप आमों को छील कर, गूदे के टुकड़े कीजिये, 2 टेबल स्पून चीनी मिला लीजिये, मिक्सर के जार में डालिये और पीस लीजिये. पल्प को एअर टाइट कन्टेनर में भरिये और फ्रीजर में रख दीजिये, 2-3 महिने तक कभी भी फ्रीजर से पल्प निकालिये और फ्रोजन पल्प से शेक या शरबत तैयार कीजिये.
Ragib jatuka,KISHANPUR,MANIGACHHI,DARBHANGA
aapke zariye mujhe yeh banane ka tariqa maloom hukriyaa....shu

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Dilkhush jat
क्या आम खाने से खिँल व मुहासे होते है
Praveen kashyap
निशा जी आम के साथ दुध का प्रयोग किया नही जाता ताे शेक कैसे बनाये
निशा: प्रवीन जी, आम के साथ दूध का प्रयोग किया जा सकता है.
jaya gidwani
Thanks for this amazing recipe

निशा: जया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swati katkar
wow,,,,very nice recipe,yummyyyy delitious

निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bharti
Nishaji mall m jo sweet corn milte h unki recipe btaiye n pls
निशा: भारती जी, में इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
viky
Thank you mam for your this idea...I want to confirm that what type of milk we can use for shak it is bioled milk or raw milk..

निशा: विक्की जी, आप उबला हुआ या कच्चा जैसे चाहें दूध उपयोग कर सकते हैं
Jiya patel
Muje bahot achha laga is racipes ko badhakar aur me jaroor banavungi ye mango milk shak aapki ye racipe internet par rakhi vo bahot achhi bat he aur is bahne hambhi bahot kuch sikhlete he banakar

निशा: जिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shyam chetry
oh so tasty try it

निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rekha patel
Thank you mam .ap ki recipes bahut achi hai .

निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sneha

awesome ...................sooooooooooooooooonice


 

jannat

Nisha ji aam se koi or  recipes keise banti h btye jo 10 min m bann bye


 

hitendra rawat

Nisha ji aap great ho apki recipe pakar hum dhanya ho gaye apka bahut bahut dhanyavad me apka bahut bada fan hu..


 

hitendra rawat

Nisha ji aap great ho apki recipe pakar hum dhanya ho gaye apka bahut bahut dhanyavad me apka bahut bada fan hu..


 

Akshay

Meri icecream parlour or juice corner ki shop h kuch new advice btaiye shakes ke bare me ki kese me shakes or juice ke test or quality ko increase kr sku

armaan deep singh
Whatup no 8427086894