आम का शेक – Mango Shake Recipe – How To Make Mango Shake

आम का मौसम आये और आप आम का शेक (Mango Shake) न बनायें भला ये भी कोई बात हुई? आमों का स्वाद सभी को बहुत भाता है. आमों से बना हुआ शेक (Mangpo Shake) तो उससे भी अधिक स्वादिष्ट होता है, बच्चों को दूध पीना अच्छा नही लगता, लेकिन इस शेक के लिये वे मना नहीं करेंगे. तो आइये आज हम आम का शेक बनायें.
Read - Mango Shake Recipe – How To Make Mango Shake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Shake Recipe
चार गिलास शेक बनाने के लिये
- पका आम- 1
- दूध - 1 कप
- चीनी -2 से 3 छोटी चम्मच
- बर्फ के क्यूब्स - 1 छोटी ट्रे
विधि - How to make Mango Shake Recipe
दूध को उबाल कर ठंडा कर लीजिये.
आम धोकर छील लीजिये, आम के गूदे को टुकड़े में काट लीजिये.
आम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये. साथ ही चीनी और थोड़ा सा दूध डाल कर गूदे को अच्छी तरह ग्राइंड कर लीजिए.
मिक्सर जार में बचा हुआ दूध और बर्फ क्य़ूब्स डाल दीजिए और एक बार फिर से फैंट दीजिये.
आम का स्वादिष्ट शेक तैयार है. आम के शेक को गिलास में डालिये और ठंडा ठंडा आम का शेक (Mango Shake) बच्चों को दीजिये और आप भी पीजिये. आम के शेक में एक स्कूप मैन्गो आइस क्रीम या वनीला आइसक्रीम का डालकर पीजिये, मैन्गो शेक और भी स्वादिष्ट लगता है.
सुझाव
आम के लिए ऎसे आम ले जिसमें रेशे ना हो. हमने सफेदा आम लिया है.
अगर आम ज्यादा हैं, अभी प्रयोग नहीं हो पा रहे हैं, तब आप आमों को छील कर, गूदे के टुकड़े कीजिये, 2 टेबल स्पून चीनी मिला लीजिये, मिक्सर के जार में डालिये और पीस लीजिये. पल्प को एअर टाइट कन्टेनर में भरिये और फ्रीजर में रख दीजिये, 2-3 महिने तक कभी भी फ्रीजर से पल्प निकालिये और फ्रोजन पल्प से शेक या शरबत तैयार कीजिये.
कमेंट (77)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aapki sari reciepe hum bahut pasand karte hain ... aapka sikhane ka tarika to bahut achcha hai hi .. sath hi aap in cheejo ko preserve karna bhi batate hain .. Aapki website mein roz ke khane ke alawa juice, achar, Papad, sweets aur vo sab kuch hai jo hum indian log khate hain ...
aapke karan bahut sare log tasty aur healthy khana banana bhi seekh rahe hain ... aur apne family aur frnds ko khila bhi rahe hain ....
i am a big fan of yours ...
Thanks a lot ..
निशा: रंजना, धन्यवाद.
निशा: प्रभात, बादाम मिल्क रैसिपी तो हम पहले ही बता चुके हैं, आप देखिये आपको पसन्द आयेगी.
निशा: स्वेता, जी हां छोटी इलाइची पाउडर डाला जा सकता है, शेक में बनीला आइसक्रीम डाल कर के पिया जा सकता है.
निशा: T.K. जो आपके पास हों कांच या प्लास्टिक कोई भी एअर टाइट कन्टेनर लिये जा सकते हैं.
निशा: अयूश, सर्च बटन पर मेन्गो शेक लिखकर रैसिपी खोजी जा सकती है, वेवसाइट पर रैसिपी पहले से दी गई है.
निशा: नेहा, आपको पसंद हो तो अवश्य डालिये.
shake me vanila ice cream b add karte h. ager shake me vanila nhi dalenge to ye to juice ban jaega