आम का शेक – Mango Shake Recipe – How To Make Mango Shake

आम का मौसम आये और आप आम का शेक (Mango Shake) न बनायें भला ये भी कोई बात हुई? आमों का स्वाद सभी को बहुत भाता है. आमों से बना हुआ शेक (Mangpo Shake) तो उससे भी अधिक स्वादिष्ट होता है, बच्चों को दूध पीना अच्छा नही लगता, लेकिन इस शेक के लिये वे मना नहीं करेंगे. तो आइये आज हम आम का शेक बनायें.
Read - Mango Shake Recipe – How To Make Mango Shake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Shake Recipe
चार गिलास शेक बनाने के लिये
- पका आम- 1
- दूध - 1 कप
- चीनी -2 से 3 छोटी चम्मच
- बर्फ के क्यूब्स - 1 छोटी ट्रे
विधि - How to make Mango Shake Recipe
दूध को उबाल कर ठंडा कर लीजिये.
आम धोकर छील लीजिये, आम के गूदे को टुकड़े में काट लीजिये.
आम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये. साथ ही चीनी और थोड़ा सा दूध डाल कर गूदे को अच्छी तरह ग्राइंड कर लीजिए.
मिक्सर जार में बचा हुआ दूध और बर्फ क्य़ूब्स डाल दीजिए और एक बार फिर से फैंट दीजिये.
आम का स्वादिष्ट शेक तैयार है. आम के शेक को गिलास में डालिये और ठंडा ठंडा आम का शेक (Mango Shake) बच्चों को दीजिये और आप भी पीजिये. आम के शेक में एक स्कूप मैन्गो आइस क्रीम या वनीला आइसक्रीम का डालकर पीजिये, मैन्गो शेक और भी स्वादिष्ट लगता है.
सुझाव
आम के लिए ऎसे आम ले जिसमें रेशे ना हो. हमने सफेदा आम लिया है.
अगर आम ज्यादा हैं, अभी प्रयोग नहीं हो पा रहे हैं, तब आप आमों को छील कर, गूदे के टुकड़े कीजिये, 2 टेबल स्पून चीनी मिला लीजिये, मिक्सर के जार में डालिये और पीस लीजिये. पल्प को एअर टाइट कन्टेनर में भरिये और फ्रीजर में रख दीजिये, 2-3 महिने तक कभी भी फ्रीजर से पल्प निकालिये और फ्रोजन पल्प से शेक या शरबत तैयार कीजिये.
कमेंट (77)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya hum Mango shek me lemon juice daal sakte h...jaisa ki aapne mango sharbat me likha h...or kya hum mango shek me choti elaychi or coconut ka chura bi daal sakte h...pls jaldi bataye mujhe...ghr me bahut saare mangos rkhe h...aaaj he shek banungi
Aapka recipe sa mane gull gala aur bahut
Sekhno ko mila many many thanks
निशा: अमन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देविका जी, आप बिलकुल सही कह रही हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आर्ची जी मैं पाइन एपल केक बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: ममता, आप सासु मां के कहने पर डिसेज सीख कर बना रही है, आप उन्हैं खुश कर रही है और आप भी खुश हो रही है, मैं भी बहुत खुश हो रही हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पलका, आप मेन्गो शेक के ऊपर वनीला आइस क्रीम डालकर सर्व कर सकती हैं.
निशा: पूजा, मेन्गो पिकल कई तरह से बनाने बताये गये हैं, वेबसाइट के सर्च बटन पर पिकल लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
yum! I’m lovin...
What a refreshing drink!
Making mango shakes is almost everyone's favorite thing to do when it is mango season. It is best made with original mangoes.
it is looking so ugly like haldi is mixed in milk:(
निशा: अथर्व, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सतीश, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती, फालूदा की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर फालूदा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.