अंकुरित चने या दालें – How to Sprout Lentils

चने या दालें या किसी भी प्रकार के अनाज के दाने हमारा रोजाना का आहार है, इन अनाज के दानों में प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट विटेमिन्स A और B पाया जाता है, लेकिन अंकुरित होने (Lentil Sprouts) के बाद इनकी पोषक वैल्यू कई गुनी बढ़ जाती है, इन दानो में विटामिन C भी उत्पन्न हो जाता है. विटामिन C हमारे शरीर की एक बहुत बड़ी आवश्यकता है. अंकुरित (Sprouted Lentils) हो कर ये दाने फाइबर से भरपूर, पाचक और पोषक हो जाते है.
अनाज के दाने बीज ही तो होते है जो अनुकूल परिस्थियों में अंकुर निकाल (Lentil Sprouts) लेते हैं, तथा दानों के आकार को भी बड़ा कर देते हैं.
Read - How to Sprout Lentils In English
दानों को अंकुरित कैसे करें -How to Sprout Lentils
हम अधिकतर इन बीजों को अंकुरित करके प्रयोग में लाते हैं, काले चने, काबुली चना, सोया, साबूत मूंग, मौठ या लोबिया बीन्स.
इन दानों को आप बदल बदल कर अंकुरित करके प्रयोग में ला सकते हैं. जो दाने अंकुरित करने हो उन्हैं साफ करके पानी से 2 बार धोइये और पानी में डुबा (दानों से पानी 2-3 सेमी. ऊपर होना चाहिये) कर रात भर या 10 -12 घंटे के लिये भीगने दीजिये. (दानों को अंकुरित करने के लिये हमेशा पीने के पानी का ही प्रयोग कीजिये)
दानों को पानी से निकालिये, चलनी में ढककर या मोटे सूती कपड़े में लपेट कर किसी डलिया में गरम जगह पर कमरे के अन्दर ही रख दीजिये. 24- 36 घंटे में ये दाने अंकुरित हो जाते हैं.
दूसरे दिन आप देख सकेंगे कि इन दानों में सफेद कलर के धागे जैसे निकल आये हैं. यदि यह अंकुर 1-2 मिमी. के हो गये हैं, तब वे दाने खाने के लिये तैयार हैं, यदि अंकुर बहुत छोटे है तो आप इन दानों में हल्का सा पानी छिड़किये और इन्है 12 घंटे के लिये एसे ही रहने दीजिये, अब यह अंकुर पर्याप्त लम्बे हो गये हैं ( अंकुरण के लिये दानों में नमी का हमेशा बने रहना आवश्यक है). अंकुरण सर्दियों के दिनों की अपेक्षा गर्मी के दिनों में जल्दी होता है, एक दम ज्यादा या एकदम कम तापमान पर अंकुरण नहीं होता, बीजों में नमी न हो या पानी भरा हो तो भी अंकुरण नहीं होता है.
इन अंकुरित दानों में अंकुरण के 7 दिन बाद तक मिनरल्स और विटेमिन्स भर पूर मात्रा में रहते हैं, इन्हैं 7 दिनों के अन्दर ही खा लेना अच्छा है. अंकुरित दाने सलाद के रूप में कच्चे या उबाले हुये दोनों तरीके से खाये जा सकते हैं, या आप इनसे अपनी मन पसन्द कोई डिश भी बनाकर खा सकते हैं.
अंकुरित दानों (Lentil Sprouts) को कैसे उबाले
दाने अंकुरित होने के बाद पानी से धोइये, कुकर में डालिये 2-3 टेबिल स्पून पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर मिलाइये.
कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस तुरन्त बन्द कर दीजिये. कुकर का आधा प्रेशर भी निकाल दीजिये, ( अंकुरित दानों को अधिक मत उबालिये, इनके पोषक तत्व खतम हो जाते हैं). कुकर का ढक्क्न खुलने पर अंकुरित दाने कुकर से निकालिये तथा आधा नीबू का रस डाल कर दानों को स्वादिष्ट बनाइये, ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां कटा हुआ डाल दीजिये. लीजिये अंकुरित दानों का विटेमिन्स से भरा हुआ सलाद तैयार है, परोसिये और खाइये. आप इस सलाद को रोजाना के खाने में प्रयोग कर सकते हैं
उबाले हुये दानों में यदि पानी की मात्रा अधिक है, आप उसे फैकिये मत सूप की तरह आप उसे पी सकते हैं, इसमें बहुत ही पोषक तत्व हैं.
How to Sprout pulses at home ? - Sprouting Seeds, Grain and Pulses
कमेंट (101)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
ThanX Nisha Ji, It very needfull for us,
Hello Nisha ji
Mere bhigoye hue chano k paani me aksar jhaag bn jaati hai. Kya ye kharab ho rhe hain??
निशा: हरीश जी, चनों को रात को भिगोयें और सुबह बना लें, अधिक समय तक भीगें रहें तो झाग बन जाते हैं, और अधिक समय तक भीगे रहें तो खराब हो सकते हैं.
Can increase weight to this?
Nisha ji,
Your site is very nice...feels like getting recipes from home only...
its very easy .. Thanks alot
how can possible ankuran after boil
निशा: कमलेश जी, अंकुरण बोइल होने से पहले होता है, बाद में नहीं.
Very healthy receipe
Kya kisi chemical ka prayog kiya jaa sakta hai?
निशा: गोचर जी, स्प्राउट को हल्का सा उबाल कर, हल्का नमक, नीबू का रस, हरा धनियां और ओलिव ओइल डाल कर खाइये बहुत अच्छे लगते हैं.
निशा: गोचर जी, प्याज, टमाटर डालने के बाद तो सुबह से शाम तक भी स्वाद बदल जाता है, चने उबाले हुये रखें प्याज टमाटर थोड़े थोड़े या तुरन्त मिलाकर दीजिये.
निशा: गोचर जी, अंकुरित दालों को पैक करके फ्रिज में रखें, 1 सप्ताह तक रख कर खाये जा सकते हैं.
निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, कपड़े में बदबू नहीं आती, अंकुरित करने के लिये भीगे चने या मूंग को छलनी में रख कर गीले कपड़े से ढक दीजिये, दाने दूसरे दिन ही अंकुरित हो कर तैयार हो जायेंगे, इसके लिये आप इसका वीडियो देख लेंगी त इन्हैं बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विश्व जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapne bola one week tak isse rakh sakte hai. Boil karke bhi one week rakh sakte hai kya freeze mein ya raw mein rakhna padega.
Thanks
Mayank
निशा: मयंक, बोइल करके फ्रिज में रख कर 2 दिन खाये जा सकते हैं, ताजा बोइल करे तो ज्यादा अच्छा रहेगा.
kaise???????
निशा: सविता जी हां मिक्स दालें अंकुरित की जा सकती है, सारी दालें बिलकुल इसी तरह से अंकुरित की जा सकती है.
Thanks mam
निशा: गीता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: गीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
We often refer to your website for dishes. It has increased our appetite, self prestige and surely prestige of my wife among her friends and relatives. Your website is as useful as facebook, wikipedia etc.
Many, many thanks.
निशा: तरुन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू स्प्राउट्स को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाय जा सकता है.