अंकुरित चने या दालें – How to Sprout Lentils

📅 30 जुलाई 2008 👁 4.6 लाख बार देखी गई 💬 101 कमेंट ★ 3.0 (5819)

How to Sprout Lentils

चने या दालें या किसी भी प्रकार के अनाज के दाने हमारा रोजाना का आहार है, इन अनाज के दानों में प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट विटेमिन्स A और B पाया जाता है, लेकिन अंकुरित होने (Lentil Sprouts) के बाद इनकी पोषक वैल्यू कई गुनी बढ़ जाती है, इन दानो में विटामिन C भी उत्पन्न हो जाता है. विटामिन C हमारे शरीर की एक बहुत बड़ी आवश्यकता है. अंकुरित (Sprouted Lentils) हो कर ये दाने फाइबर से भरपूर, पाचक और पोषक हो जाते है.

अनाज के दाने बीज ही तो होते है जो अनुकूल परिस्थियों में अंकुर निकाल (Lentil Sprouts) लेते हैं, तथा दानों के आकार को भी बड़ा कर देते हैं.

Read - How to Sprout Lentils In English 

दानों को अंकुरित कैसे करें -How to Sprout Lentils

हम अधिकतर इन बीजों को अंकुरित करके प्रयोग में लाते हैं, काले चने, काबुली चना, सोया,  साबूत मूंग, मौठ या लोबिया बीन्स.

इन दानों को आप बदल बदल कर अंकुरित करके प्रयोग में ला सकते हैं.  जो दाने अंकुरित करने हो उन्हैं साफ करके पानी से 2 बार धोइये और पानी में डुबा (दानों से पानी 2-3 सेमी. ऊपर होना चाहिये) कर रात भर या 10 -12 घंटे के लिये भीगने दीजिये. (दानों को अंकुरित करने के लिये हमेशा पीने के पानी का ही प्रयोग कीजिये)

दानों को पानी से निकालिये,  चलनी में ढककर या मोटे सूती कपड़े में लपेट कर किसी डलिया में गरम जगह पर कमरे के अन्दर ही रख दीजिये.  24- 36 घंटे में ये दाने अंकुरित हो जाते हैं.

sprouts_999817762.jpgदूसरे दिन आप देख सकेंगे कि इन दानों में सफेद कलर के धागे जैसे निकल आये हैं. यदि यह अंकुर 1-2 मिमी. के हो गये हैं, तब वे दाने खाने के लिये तैयार हैं, यदि अंकुर बहुत छोटे है तो आप इन दानों में हल्का सा पानी छिड़किये और इन्है 12 घंटे के लिये एसे ही रहने दीजिये, अब यह अंकुर पर्याप्त लम्बे हो गये हैं ( अंकुरण के लिये दानों में नमी का हमेशा बने रहना आवश्यक है).  अंकुरण सर्दियों के दिनों की अपेक्षा गर्मी के दिनों में जल्दी होता है, एक दम ज्यादा या एकदम कम तापमान पर अंकुरण नहीं होता, बीजों में नमी न हो या पानी भरा हो तो भी अंकुरण नहीं होता है.

इन अंकुरित दानों में अंकुरण के 7 दिन बाद तक मिनरल्स और विटेमिन्स भर पूर मात्रा में रहते हैं, इन्हैं 7 दिनों के अन्दर ही खा लेना अच्छा है. अंकुरित दाने सलाद के रूप में कच्चे या उबाले हुये दोनों तरीके से खाये जा सकते हैं, या आप इनसे अपनी मन पसन्द कोई डिश भी बनाकर खा सकते हैं.

अंकुरित दानों (Lentil Sprouts)  को कैसे उबाले

chana_boiled_206844258.jpgदाने अंकुरित होने के बाद पानी से धोइये, कुकर में डालिये 2-3 टेबिल स्पून पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर मिलाइये.

कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस तुरन्त बन्द कर दीजिये.  कुकर का आधा प्रेशर भी निकाल दीजिये, ( अंकुरित दानों को अधिक मत उबालिये, इनके पोषक तत्व खतम हो जाते हैं). कुकर का ढक्क्न खुलने पर अंकुरित दाने कुकर से निकालिये तथा आधा नीबू का रस डाल कर दानों को स्वादिष्ट बनाइये,  ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां कटा हुआ डाल दीजिये. लीजिये अंकुरित दानों का विटेमिन्स से भरा हुआ सलाद तैयार है, परोसिये और खाइये. आप इस सलाद को रोजाना के खाने में प्रयोग कर सकते हैं

उबाले हुये दानों में यदि पानी की मात्रा अधिक है, आप उसे फैकिये मत सूप की तरह आप उसे पी सकते हैं, इसमें बहुत ही पोषक तत्व हैं.

How to Sprout pulses at home ? - Sprouting Seeds, Grain and Pulses

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (5819 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (101)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

परमानन्द मोतीरामानी
धन्यवाद। सेहत में होने वाले लाभ के बारे में बताने की भी चेष्टा करें।
NishaMadhulika
परमानन्द मोतीरामानी यू आर मोस्ट वेलकम
Ravi Mundera
very good
NishaMadhulika
रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
monu kumar
Lentiks ko kaise khana chahiye..jisse hame protens milega...

निशा: मोनू जी, आप दाल का सेवन किसी भी प्रकार करें ये आपके लिए लाभदायक रहती हैं.
yogesh chouhan
very useful for me

निशा: योगेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanjay perkande
This chanal verry good rachipi program

निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tamanna
dear mem i really like ur blog aapne kaafi discription se btaya h all process achche se btaya h mem m janna chahti thi ki sprouts ko ek wik tk rakh sakte h naa....qki m daiting pr hu or usme sprouts essential h or ise prepare krne m bhut time lgta h or mujhe sprout daily khana h gap nhi kr sakti to plzz btaye one wik me ye kharab to nhi hoga na

निशा: तमन्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. अंकुरित दालों को 1 हफ्ते तक फ्रिज में रखकर खा सकते हैं, लेकिन उबाली हुई अंकुरित दालों को 1 से 2 दिन तक ही फ्रिज में रख सकते हैं.
Gyan Prakash
मैंने मुंग और चना को एक साथ पानी में भिगोकर रातभर रखा था और दुसरे दिन पानी से निकाल कर दुसरे बर्तन में मुंग और चना रख कर उनको सूती कपडे से ढक कर दिन रात रख दिया लेकिन मुंग और चना अंकुरित नहीं हुआ है कृपया करके यह बताये की मुंग और चना को किस विधि से अंकुरित करे .......
निशा: ग्यान जी, भीगे हुये मूंग चने को छलनी में रखकर, सूती भीगे कपडे से ढककर, उसे किसी छोटी कटोरी पर रखें, ताकि नी़चे से और ऊपर से हवा और नमी रहे., ये 20-24 घंटे में अंकुरित हो जाते हैं, प्लीज आप इसके लिये वीडियो देख लीजिये, आप बड़ी आसानी से इन्हैं अंकुरित कर सकेंगे.
Rajendra Singh mehra
Sir kya ankurit mung ki daal khane se fat bada sakte hai because mai wait gain karna chahata hyun
Kya hum ankurit daal ko warmlook water mai bhi soak kar sakte hai jisase ye jaldi soak ho jaye
निशा: राजेन्द्र जी, अंकुरित दालें वेट को वैलेन्स करने में मदद करते हैं, और इनसे मिनरन्स और विटेमिन्स भी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं, आप इन्हैं अवश्य खायें. अंकुरित करने के लिये दालों को नार्मल पीने के पानी में भिगायें. गरम पानी का यूज न करें.
Sandeep
Apka blog about achha laga . Kraypa ye bataye ki kon kon si dal aur anaj ko ankuri karke khaya ja Sakta he.

निशा: संदीप जी, सभी दालें अंकुरित हो जाती हैं. लेकिन ज्यादातर लोग, मौंठ, साबुत मूंग, चने को अंकुरित करते हैं.
DEEPIKA
Hello nisha ji..main apki cooking ki fan hu. Nisha ji btaiye ki boiled hari moong ko kitne din tak rakhi ja sakti hai.. Pls answer

निशा: दीपिका जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. उबली हरी मूंग फ्रिज में 1 से 2 दिन तक रख सकते हैं.
Zala Dvipal N
Thank you so much for your help

निशा: ज़ाला जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Amarjeet Singh
Good nice hamlet isse pata chlta h Ki Kya khane se hame labh hoga Thanks to Saport
Neeraj
Very usefull very thanksful to you sister

निशा: नीरज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
shristi
isse hum kon kon si dishes bana shakte h?

निशा: सृ्ष्टि जी, आप इनसे परांठे, नगेट्स, सलाद, चाट और दाल इत्यादि बना सकती हैं.
Anjali
Kya m sprouts breakfast m le skti hu I m underweight and I have a problem of low blood pressure.. Weight loose to nhi hoga??

निशा: अंजलि जी, ब्रेकफस्ट में स्प्राउट लिये जा सकते हैं इससे वेट लूज नहीं होता.
jeet deok
nisha ji ye seeti k baad thode sakht ho gye h koi peoblum baali baat to nai per khane me ache lagte test v vadia ho or khane me v mulaaym h
निशा: जीत जी, स्प्राउट्स को उबालते समय पानी न डालें या बहुत कम डाले तब एसा हो सकता है, आप खाने में इन्हैं पसन्द कर रही हैं तब ठीक है, ये बिलकुल नुकसान देय नहीं हैं.
pushpender tuli
how to make sprouts in winter
निशा: पुष्पेन्दर जी, विन्टर में भी स्प्राउट इसी प्रकार बनते हैं, लेकिन उसमें समय अधिक लगता है, 2 दिन में स्प्राउट तैय्रार हो जाते हैं.
kawell sing
Samusa ko catpata tact betana ka liya konsa macala upuog ma kitna laya gay hinde ma bajna ki krapa kara
Neha
Hi nisha ji ky kuch aisa healthy food bta skte ho jisse weight gain ho ske....1 month m ...
dharamveer
Mishaps ji yr receip is so good thanks

निशा: धर्मवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Divya
Sprouts boht saare ban jaate h to kaise rakhna h unko freez m ya bahr

निशा: दिव्या जी, आप इन्हें फ्रिज में ही रखें.
ankit
how to gain weight
Abhinav
Thanks for this kind of service.

निशा: अभिनव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
RUBY
can i give this dish my 2year old baby.
निशा: रूबी जी, बोयल करके थोड़ा 1-2 चम्मच खिला सकते हैं.
Raunaque afroz
Aur uske pani ka kya kre,
Suna ha ki chana ka pani Bhi bhut phyde mnd hota hai!???
निशा: अफरोज जी, चने उबालते समय जो पानी उसमें होता है उसे सूप के रूप में पी सकते हैं.
[email protected]
MEDUM 10 DAYS PRAGNENCY ME SPROUDE KHA SAKTE HA
निशा: तरुन जी, स्प्राउट्स हमेशा कभी भी प्रेगनेन्सी में खाये जा सकते हैं.
Preeti singh
Nisha g u r simply genius I try ur many receives vid simple way nd its easy very easy mam . thanks mam
saroj
recipe to achi legi per kya pregnant woman sprouted dalon ko kachaa kha sakti h? koi infection hone k chance to nahi?
निशा: सरोज जी, दाल या चने अच्छी तरह धोकर पीने के पानी में भिगोये गये हैं, और उनसे बने स्प्राउट आप खायें उनमें कोई भी इन्फेक्सन नहीं होता.
sangita

sprouted wheat bhi aise ban sakte hai???


Or After Boiling , Fridge me rakhte hai aur thode din ke baad bad smell se kaise bacha sakte hai??? 


निशा: संगीता जी, इन्हैं अंकुरित करने के बाद, एक बार धोकर, पानी निकाल कर डिब्बे बन्द करके फ्रिज में रखें, इनैं एक सप्ताह तक यूज किया जा सकता है.
surjit kohli

hi i am interested to open an health food outlet how u can help ? I'm in Delhi n this outlet aid be in different clubs please reply thank you