अंकुरित चने या दालें – How to Sprout Lentils

चने या दालें या किसी भी प्रकार के अनाज के दाने हमारा रोजाना का आहार है, इन अनाज के दानों में प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट विटेमिन्स A और B पाया जाता है, लेकिन अंकुरित होने (Lentil Sprouts) के बाद इनकी पोषक वैल्यू कई गुनी बढ़ जाती है, इन दानो में विटामिन C भी उत्पन्न हो जाता है. विटामिन C हमारे शरीर की एक बहुत बड़ी आवश्यकता है. अंकुरित (Sprouted Lentils) हो कर ये दाने फाइबर से भरपूर, पाचक और पोषक हो जाते है.
अनाज के दाने बीज ही तो होते है जो अनुकूल परिस्थियों में अंकुर निकाल (Lentil Sprouts) लेते हैं, तथा दानों के आकार को भी बड़ा कर देते हैं.
Read - How to Sprout Lentils In English
दानों को अंकुरित कैसे करें -How to Sprout Lentils
हम अधिकतर इन बीजों को अंकुरित करके प्रयोग में लाते हैं, काले चने, काबुली चना, सोया, साबूत मूंग, मौठ या लोबिया बीन्स.
इन दानों को आप बदल बदल कर अंकुरित करके प्रयोग में ला सकते हैं. जो दाने अंकुरित करने हो उन्हैं साफ करके पानी से 2 बार धोइये और पानी में डुबा (दानों से पानी 2-3 सेमी. ऊपर होना चाहिये) कर रात भर या 10 -12 घंटे के लिये भीगने दीजिये. (दानों को अंकुरित करने के लिये हमेशा पीने के पानी का ही प्रयोग कीजिये)
दानों को पानी से निकालिये, चलनी में ढककर या मोटे सूती कपड़े में लपेट कर किसी डलिया में गरम जगह पर कमरे के अन्दर ही रख दीजिये. 24- 36 घंटे में ये दाने अंकुरित हो जाते हैं.
दूसरे दिन आप देख सकेंगे कि इन दानों में सफेद कलर के धागे जैसे निकल आये हैं. यदि यह अंकुर 1-2 मिमी. के हो गये हैं, तब वे दाने खाने के लिये तैयार हैं, यदि अंकुर बहुत छोटे है तो आप इन दानों में हल्का सा पानी छिड़किये और इन्है 12 घंटे के लिये एसे ही रहने दीजिये, अब यह अंकुर पर्याप्त लम्बे हो गये हैं ( अंकुरण के लिये दानों में नमी का हमेशा बने रहना आवश्यक है). अंकुरण सर्दियों के दिनों की अपेक्षा गर्मी के दिनों में जल्दी होता है, एक दम ज्यादा या एकदम कम तापमान पर अंकुरण नहीं होता, बीजों में नमी न हो या पानी भरा हो तो भी अंकुरण नहीं होता है.
इन अंकुरित दानों में अंकुरण के 7 दिन बाद तक मिनरल्स और विटेमिन्स भर पूर मात्रा में रहते हैं, इन्हैं 7 दिनों के अन्दर ही खा लेना अच्छा है. अंकुरित दाने सलाद के रूप में कच्चे या उबाले हुये दोनों तरीके से खाये जा सकते हैं, या आप इनसे अपनी मन पसन्द कोई डिश भी बनाकर खा सकते हैं.
अंकुरित दानों (Lentil Sprouts) को कैसे उबाले
दाने अंकुरित होने के बाद पानी से धोइये, कुकर में डालिये 2-3 टेबिल स्पून पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर मिलाइये.
कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस तुरन्त बन्द कर दीजिये. कुकर का आधा प्रेशर भी निकाल दीजिये, ( अंकुरित दानों को अधिक मत उबालिये, इनके पोषक तत्व खतम हो जाते हैं). कुकर का ढक्क्न खुलने पर अंकुरित दाने कुकर से निकालिये तथा आधा नीबू का रस डाल कर दानों को स्वादिष्ट बनाइये, ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां कटा हुआ डाल दीजिये. लीजिये अंकुरित दानों का विटेमिन्स से भरा हुआ सलाद तैयार है, परोसिये और खाइये. आप इस सलाद को रोजाना के खाने में प्रयोग कर सकते हैं
उबाले हुये दानों में यदि पानी की मात्रा अधिक है, आप उसे फैकिये मत सूप की तरह आप उसे पी सकते हैं, इसमें बहुत ही पोषक तत्व हैं.
How to Sprout pulses at home ? - Sprouting Seeds, Grain and Pulses
कमेंट (101)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनू जी, आप दाल का सेवन किसी भी प्रकार करें ये आपके लिए लाभदायक रहती हैं.
निशा: योगेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तमन्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. अंकुरित दालों को 1 हफ्ते तक फ्रिज में रखकर खा सकते हैं, लेकिन उबाली हुई अंकुरित दालों को 1 से 2 दिन तक ही फ्रिज में रख सकते हैं.
निशा: ग्यान जी, भीगे हुये मूंग चने को छलनी में रखकर, सूती भीगे कपडे से ढककर, उसे किसी छोटी कटोरी पर रखें, ताकि नी़चे से और ऊपर से हवा और नमी रहे., ये 20-24 घंटे में अंकुरित हो जाते हैं, प्लीज आप इसके लिये वीडियो देख लीजिये, आप बड़ी आसानी से इन्हैं अंकुरित कर सकेंगे.
Kya hum ankurit daal ko warmlook water mai bhi soak kar sakte hai jisase ye jaldi soak ho jaye
निशा: राजेन्द्र जी, अंकुरित दालें वेट को वैलेन्स करने में मदद करते हैं, और इनसे मिनरन्स और विटेमिन्स भी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं, आप इन्हैं अवश्य खायें. अंकुरित करने के लिये दालों को नार्मल पीने के पानी में भिगायें. गरम पानी का यूज न करें.
निशा: संदीप जी, सभी दालें अंकुरित हो जाती हैं. लेकिन ज्यादातर लोग, मौंठ, साबुत मूंग, चने को अंकुरित करते हैं.
निशा: दीपिका जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. उबली हरी मूंग फ्रिज में 1 से 2 दिन तक रख सकते हैं.
निशा: ज़ाला जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सृ्ष्टि जी, आप इनसे परांठे, नगेट्स, सलाद, चाट और दाल इत्यादि बना सकती हैं.
निशा: अंजलि जी, ब्रेकफस्ट में स्प्राउट लिये जा सकते हैं इससे वेट लूज नहीं होता.
निशा: जीत जी, स्प्राउट्स को उबालते समय पानी न डालें या बहुत कम डाले तब एसा हो सकता है, आप खाने में इन्हैं पसन्द कर रही हैं तब ठीक है, ये बिलकुल नुकसान देय नहीं हैं.
निशा: पुष्पेन्दर जी, विन्टर में भी स्प्राउट इसी प्रकार बनते हैं, लेकिन उसमें समय अधिक लगता है, 2 दिन में स्प्राउट तैय्रार हो जाते हैं.
निशा: धर्मवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आप इन्हें फ्रिज में ही रखें.
निशा: अभिनव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूबी जी, बोयल करके थोड़ा 1-2 चम्मच खिला सकते हैं.
Suna ha ki chana ka pani Bhi bhut phyde mnd hota hai!???
निशा: अफरोज जी, चने उबालते समय जो पानी उसमें होता है उसे सूप के रूप में पी सकते हैं.
निशा: तरुन जी, स्प्राउट्स हमेशा कभी भी प्रेगनेन्सी में खाये जा सकते हैं.
निशा: सरोज जी, दाल या चने अच्छी तरह धोकर पीने के पानी में भिगोये गये हैं, और उनसे बने स्प्राउट आप खायें उनमें कोई भी इन्फेक्सन नहीं होता.
sprouted wheat bhi aise ban sakte hai???
Or After Boiling , Fridge me rakhte hai aur thode din ke baad bad smell se kaise bacha sakte hai???
निशा: संगीता जी, इन्हैं अंकुरित करने के बाद, एक बार धोकर, पानी निकाल कर डिब्बे बन्द करके फ्रिज में रखें, इनैं एक सप्ताह तक यूज किया जा सकता है.
hi i am interested to open an health food outlet how u can help ? I'm in Delhi n this outlet aid be in different clubs please reply thank you