कांजी वड़ा -Kanji vada – Kanji Wada – How to make Kanji Vada

कांजी बड़ा बहुत स्वादिष्ट पेय है, यह पेय पाचन में भी सहायक है. त्योहारों पर मिठाइयां खा कर अगर ऎसा महसूस हो कि अब कुछ खाने को मन नहीं कर रहा और उस समय कांजी पीने को मिल जाय तो कांजी का स्वाद तो अच्छा लगता है, थोड़ी देर बाद कुछ और खाने की इच्छा भी होने लगती है. वैसे तो कांजी कभी भी बनाई जा सकती है, लेकिन त्योहारों पर कांजी बनायें तो बहुत अच्छा लगेगा. आइये शुरू करे कांजी बड़ा बनाना.
Read - Kanji vada – Kanji Wada – How to make Kanji Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Kanji Vada Recipe
- पानी - 2 लीटर (10 गिलास)
- नमक- 2 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल- 2 टेबल स्पून
- हींग – ¼ छोटी चम्मच से आधी
- हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- पीली या काली सरसों - 2 छोटी चम्मच (दरदरी पिसी हुई)
- नमक - 2 छोटी चम्मच
बड़े के लिए
- मूंग की दाल – आधा कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
विधि - How to make Kanji Wada
कांजी बनाइए
किसी बर्तन में पानी डालकर उबाल आने तक गरम कर लीजिए. फिर, पानी को ठंडा कीजिए. (आरो वाटर हो तो पानी को उबालने की आवश्यकता नहीं है).
एक कांच या प्लास्टिक का कन्टेनर लीजिए. इसे अच्छे से गरम पानी से धोकर धूप में सुखा लीजिए. फिर, इस साफ और सूखे कन्टेनर में सारे मसाले- नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, पीली सरसों और तेल डाल दीजिए. इन मसालों में उबालकर ठंडा किया हुआ पानी डालकर रख दीजिए.
कन्टेनर का ढक्कन बन्द करके 3 दिन तक के लिए रख दीजिए. रोजाना 1 बार सूखे और साफ चमचे से चलाना मत भूलिए. तीसरे दिन कांजी को चखिए, कांजी हल्की हल्की खट्टी हो जाती है, हल्की खट्टी कांजी आप पीना चाहें तो पी सकते हैं. चौथे दिन आप पानी को टेस्ट करेंगे तो पानी का स्वाद एकदम अच्छा खट्टा और बड़ा ही स्वादिष्ट हो गया है, यानी आपकी कांजी तैयार हो गई है.

बड़े बनाइए
मूंग की दाल को अच्छे से पानी से धोकर साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दीजिए. बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और दाल को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए. पिसी हुई दाल में नमक डालकर अच्छे से फूलने तक फैंट लीजिए.
बड़े तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में एक वड़ा डालकर तेल चैक कीजिए कि सही गरम है या नही. वड़ा फूलकर ऊपर आ रहा है, तो तेल पर्याप्त गरम है. गरम तेल में हाथ से छोटे-छोटे वड़े तोड़कर डाल दीजिए. वड़ों को पलट-पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए.
फ्राइड वड़ों को प्लेट में निकाल लीजिए. कांजी सर्व करने से आधा घंटे पहले इन वड़ों को थोड़े गरम पानी में डालकर भिगो दीजिए.
आधे घंटे बाद, गिलास में कांजी डालिए और 4 से 5 वड़े डाल दीजिए. स्वादिष्ट कांजी वड़ा तैयार है. खट्टे-खट्टे कांजी वड़ा को ऎसे ही सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए.
सूखे वड़े 3 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं और जब भी कांजी सर्व करनी हो, तभी ऊपर दिए गए तरीके से सर्व करिए.
सुझाव
अगर आप वड़े नहीं बना सके हैं, तो कांजी के गिलास में रायते वाली बूंदी डालकर भी सर्व कर सकते है.
पीली या काली सरसों उपलब्ध न हो तो राई का भी उपयोग किया जा सकता है.
Kanji vada – Kanji Wada – How to make Kanji Vada Video in Hindi
कमेंट (101)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i am very big fan of you. my cooking is very good and delicious because of you. i follow you very seriously. my husband , my son also very big fan of you. when i make anything my son says mom first you read nisha mam,
निशा:लता जी, मेरे लिये इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती हैं, आपको मेरा काम पसन्द आ रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद और बेटे को बहुत बहुत प्यार.
निशा: शशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, सर्दी के दिनों में कांजी 3-4 दिन में तैयार होती है, लेकिन अभी गर्मी बहुत तेज हो रही है, और गर्मी के मौसम में कांजी दूसरे दिन ही यानि कि 24 घंटे में बहुत अच्छी खट्टी होकर तैयार हो जाती है, खट्टी होने के बाद आप इसे फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक यूज कर सकती हैं. और आप इस पानी हल्दी और थोड़ी सी लाल मिर्च भी अवश्य डालें.
निशा: कौमी जी, कांजी में थोड़ा पानी और नमक मिलाकर एडजैस्ट करें और उसे फ्रिज में रखें तो वह अच्छी रहेगी, और अधिक खट्टी नहीं होगी.
निशा: पूनम जी, वड़ों का बैटर पतला हो या इन्हें कम गरम तेल में तलने के लिए डाल दिया जाए, तब ऎसा हो सकता है. बैटर को न ज्यादा पतला और न ही ज्यादा गाढ़ा रखें और पर्याप्त गरम तेल में मध्यम आंच पर वड़े तलिए.
निशा: श्वेता जी, 4 दिन में कांजी के पानी में बदबू नहीं आती, अधिक दिन तक सही रखने के लिये इसे फ्रिज में रखा जा सकता है.
निशा: अनु जी, पीली सरसों से भी खट्टापन आ जाता है. इसकी जगह काली सरसों या राई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. कांजी का अच्छा खट्टा स्वाद चौथे दिन ही आता है. इस बीच कांजी को दिन में एक बार सूखे और साफ चम्मच से चलाना भी ज़रूरी होता है.
निशा: किरण जी, जानकारी साझा करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, इसके लिये मूंग की धुली दाल लेते हैं.
निशा: मंजू जी, बर्तन को अच्छी तरह सुखा कर लीजिये और पानी उबाल कर ले लीजिये, कांजी वड़ा अच्छा बनना चाहिये, और अगर नहीं हो पा रहा और पड़ोसी के यहा अच्छा बन रहा है, तो उनसे इसके बारे में बात कर सकते हैं या हैल्प भी ले सकते हैं.
Pani banaya woh taste me kadwa lag raha h ab kya karu me usko kaise sudharu
निशा: रेनुका जी, पानी दूसरे दिन स्वाद नहीं आता है, पानी तीसरे दिन या 3 दिन बाद खट्टा होता है, पानी खट्टा होने के बाद उसे आप पीये बहुत अच्छा लगता है और इसे 4-5 दिन में खतम करना होता है, यदि आप इसे लम्बे समय तक रखना चाहें तब आप इसे फ्रिज में रखकर यूज कर सकती है.
निशा: अनामिका जी, आपके व्दारा डाला गया कोई मसाला ही होना चाहिये.
Jab ham date masale ek containers mai rakty hai..to Kay humko wo container dup mai rakha hoga..??, ya fir room temperature mai..plz answer me.
निशा: प्रियंका जी, कंटेनर को अच्छे से धोकर सुखाकर ही उपयोग करें.
निशा: कांजी में अलग से खटाई डालने की आवश्यकता नहीं होती है.
Nisha ji pani banane k liye sare masale pis kr for exampal-pili sarson aur hing aur sarson ka tel kachcha hi dalna he kya? Aur pani ko dhoop mein rakhna he kya?
निशा: सोनू जी हां पिसे मसाले और थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर रख दीजिये, धूप में रखने की आवश्यकता नहीं है, कमरे के अन्दर ही दिन में ही कांजी खट्टी होकर तैयार हो जायेगी.
Dear nisha ji, hello and hope for your good health, ao many recepies i have tried and got success. Now in RAMADAN I WILL TRY KANJI VADA IN COUPLE OF DAYS in sha allah... So nice of you... Thanks alot and may allah fulfill all your needs and deeds.
Jazakallah khair
NAUSHAD AHMA ANSAR
LECTURER FINE ARTS
MINISTRY. OF HIGHER EDUCATION
IBRI COLLEGE OF APPLIED SCIENCES
SULTANATE OF OMAN
निशा: नौशाद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Ji aap jo kanji bata rahe ho vo to tin din ka samy leti he par jo bech te he veh roj kese banate he jara batayen dhaney vad
Hello nisha Ji kya Jo market me kanji beach the he veh har char din me kanji ko tayar karte he jara batana
Actually kya hai na I LOVE ur receipes very much But i have 1 question
Nishaji apne kaha ki vade ko pani mae 15 min ke liye bhigo de kya hum pani mai namak daal sakte hai.
निशा: वंशिका जी, पानी में नमक डाला जा सकता है, और वड़े डायरेक्ट कांजी में डाले जा सकते हैं.