कांजी वड़ा -Kanji vada – Kanji Wada – How to make Kanji Vada

कांजी बड़ा बहुत स्वादिष्ट पेय है, यह पेय पाचन में भी सहायक है. त्योहारों पर मिठाइयां खा कर अगर ऎसा महसूस हो कि अब कुछ खाने को मन नहीं कर रहा और उस समय कांजी पीने को मिल जाय तो कांजी का स्वाद तो अच्छा लगता है, थोड़ी देर बाद कुछ और खाने की इच्छा भी होने लगती है. वैसे तो कांजी कभी भी बनाई जा सकती है, लेकिन त्योहारों पर कांजी बनायें तो बहुत अच्छा लगेगा. आइये शुरू करे कांजी बड़ा बनाना.
Read - Kanji vada – Kanji Wada – How to make Kanji Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Kanji Vada Recipe
- पानी - 2 लीटर (10 गिलास)
- नमक- 2 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल- 2 टेबल स्पून
- हींग – ¼ छोटी चम्मच से आधी
- हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- पीली या काली सरसों - 2 छोटी चम्मच (दरदरी पिसी हुई)
- नमक - 2 छोटी चम्मच
बड़े के लिए
- मूंग की दाल – आधा कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
विधि - How to make Kanji Wada
कांजी बनाइए
किसी बर्तन में पानी डालकर उबाल आने तक गरम कर लीजिए. फिर, पानी को ठंडा कीजिए. (आरो वाटर हो तो पानी को उबालने की आवश्यकता नहीं है).
एक कांच या प्लास्टिक का कन्टेनर लीजिए. इसे अच्छे से गरम पानी से धोकर धूप में सुखा लीजिए. फिर, इस साफ और सूखे कन्टेनर में सारे मसाले- नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, पीली सरसों और तेल डाल दीजिए. इन मसालों में उबालकर ठंडा किया हुआ पानी डालकर रख दीजिए.
कन्टेनर का ढक्कन बन्द करके 3 दिन तक के लिए रख दीजिए. रोजाना 1 बार सूखे और साफ चमचे से चलाना मत भूलिए. तीसरे दिन कांजी को चखिए, कांजी हल्की हल्की खट्टी हो जाती है, हल्की खट्टी कांजी आप पीना चाहें तो पी सकते हैं. चौथे दिन आप पानी को टेस्ट करेंगे तो पानी का स्वाद एकदम अच्छा खट्टा और बड़ा ही स्वादिष्ट हो गया है, यानी आपकी कांजी तैयार हो गई है.

बड़े बनाइए
मूंग की दाल को अच्छे से पानी से धोकर साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दीजिए. बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और दाल को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए. पिसी हुई दाल में नमक डालकर अच्छे से फूलने तक फैंट लीजिए.
बड़े तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में एक वड़ा डालकर तेल चैक कीजिए कि सही गरम है या नही. वड़ा फूलकर ऊपर आ रहा है, तो तेल पर्याप्त गरम है. गरम तेल में हाथ से छोटे-छोटे वड़े तोड़कर डाल दीजिए. वड़ों को पलट-पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए.
फ्राइड वड़ों को प्लेट में निकाल लीजिए. कांजी सर्व करने से आधा घंटे पहले इन वड़ों को थोड़े गरम पानी में डालकर भिगो दीजिए.
आधे घंटे बाद, गिलास में कांजी डालिए और 4 से 5 वड़े डाल दीजिए. स्वादिष्ट कांजी वड़ा तैयार है. खट्टे-खट्टे कांजी वड़ा को ऎसे ही सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए.
सूखे वड़े 3 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं और जब भी कांजी सर्व करनी हो, तभी ऊपर दिए गए तरीके से सर्व करिए.
सुझाव
अगर आप वड़े नहीं बना सके हैं, तो कांजी के गिलास में रायते वाली बूंदी डालकर भी सर्व कर सकते है.
पीली या काली सरसों उपलब्ध न हो तो राई का भी उपयोग किया जा सकता है.
Kanji vada – Kanji Wada – How to make Kanji Vada Video in Hindi
कमेंट (101)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aur yadi hme mitti k matke me kanji bnani ho to kaise bnayein... plz btayiyega zrur...
निशा: नीलम जी, पानी को फ्रिज में रखकर 20- 25 दिन यूज किया जा सकता है.
Kya kanji ko kanch ki bharni me rakhna jaruri hai ??
निशा: भूमिका जी, कांच या चीनी मिट्टी या प्लास्टि किसी भी बर्तन में रखी जा सकती है.
निशा: वैशाली,RO waterमीन्स प्यूरीफाई वाटर. पानी को उबाल कर लिया जा सकता है.
निशा: भूनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
क्या इसमें सरसो के तेल की जगह और कोई वनस्पती तेल प्रयोग किया जा सकता है ?
निशा: शुचि, काजी का पानी आप किचन में अन्दर रखकर भी बना सकती हैं.
निशा: अनु, आप ये मसाले डाल सकती हैं और अपनी पसन्द के शेप के बड़े भी बना सकती हैं, सांबर वड़े की शेप बनाने के लिये सांबर वड़े रैसिपी को देखा जा सकता है.
thanks
निशा: गुन्जन सारे मसाले के साथ ही सरसों का तेल मिलाया है, धन्यवाद.
निशा: निधि, जी बिलकुल आप सही कह रही हैं, गर्मी के मौसम में चोथे दिन खराब होने लगती है, आपको हमने पूरा रिप्लाई नीचे सवाल में दिया हैं, धन्यवाद.
mujhe apki is site k baare mai abhi kuch din pahle hi pata chala.. tab se maine apki kai dishes try ki h.. sab bot achi bani. thanx..
lekin kanji wada jo ki mujhe bot pasand hai, maine try kiya lekin 3rd day ko mujhe to pani swad bilkul change laga jaise kharab ho gya ho... maine pahle bhi 1 baar ye banaye the tb bhi yahi problem thi..
ye kaise thik banege
reply me..
thanx..
निशा: निधि, कांजी को सर्दी के मौसम में बना कर पीते हैं, सर्दी के दिनों में कांजी 3-4 दिन में तैयार होती है और 8-10 दिन तक यूज कर सकते हैं, लेकिन अभी गर्मी बहुत तेज हो रही है, और गर्मी के मौसम में कांजी दूसरे दिन ही यानि कि 24 घंटे में बहुत अच्छी खट्टी होकर तैयार हो जाती है, खट्टी होने के बाद आप इसे फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक यूज कीजिये. कांजी में वड़े आप ताजे भिगो कर डालेंगी तो कांजी वड़ा बहुत अच्छे लगेगें, प्लीज आप बनाइये, कांजी अच्छी बनेगी.
निशा: तुषार, कांजी 3 दिन में खट्टी हो जाती है. पानी उबाल कर लीजिये, और मसाले सरसो या राई कुछ भी अवश्य डालिए, कांजी अवश्य खट्टी होगी.
निशा: तुषार, उसमें अभी आप पिसी हुई राई और डाल दीजिये.
निशा: तुषार, राई या सरसों पीस कर डाली जाती है.
निशा: सन्तोष, जी हां कर सकते हैं.
निशा: वीना, दही में पानी डालकर मथ लीजिये, छाछ तैयार है.
thanks a lot.