कांजी वड़ा -Kanji vada – Kanji Wada – How to make Kanji Vada

कांजी बड़ा बहुत स्वादिष्ट पेय है, यह पेय पाचन में भी सहायक है. त्योहारों पर मिठाइयां खा कर अगर ऎसा महसूस हो कि अब कुछ खाने को मन नहीं कर रहा और उस समय कांजी पीने को मिल जाय तो कांजी का स्वाद तो अच्छा लगता है, थोड़ी देर बाद कुछ और खाने की इच्छा भी होने लगती है. वैसे तो कांजी कभी भी बनाई जा सकती है, लेकिन त्योहारों पर कांजी बनायें तो बहुत अच्छा लगेगा. आइये शुरू करे कांजी बड़ा बनाना.
Read - Kanji vada – Kanji Wada – How to make Kanji Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Kanji Vada Recipe
- पानी - 2 लीटर (10 गिलास)
- नमक- 2 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल- 2 टेबल स्पून
- हींग – ¼ छोटी चम्मच से आधी
- हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- पीली या काली सरसों - 2 छोटी चम्मच (दरदरी पिसी हुई)
- नमक - 2 छोटी चम्मच
बड़े के लिए
- मूंग की दाल – आधा कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
विधि - How to make Kanji Wada
कांजी बनाइए
किसी बर्तन में पानी डालकर उबाल आने तक गरम कर लीजिए. फिर, पानी को ठंडा कीजिए. (आरो वाटर हो तो पानी को उबालने की आवश्यकता नहीं है).
एक कांच या प्लास्टिक का कन्टेनर लीजिए. इसे अच्छे से गरम पानी से धोकर धूप में सुखा लीजिए. फिर, इस साफ और सूखे कन्टेनर में सारे मसाले- नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, पीली सरसों और तेल डाल दीजिए. इन मसालों में उबालकर ठंडा किया हुआ पानी डालकर रख दीजिए.
कन्टेनर का ढक्कन बन्द करके 3 दिन तक के लिए रख दीजिए. रोजाना 1 बार सूखे और साफ चमचे से चलाना मत भूलिए. तीसरे दिन कांजी को चखिए, कांजी हल्की हल्की खट्टी हो जाती है, हल्की खट्टी कांजी आप पीना चाहें तो पी सकते हैं. चौथे दिन आप पानी को टेस्ट करेंगे तो पानी का स्वाद एकदम अच्छा खट्टा और बड़ा ही स्वादिष्ट हो गया है, यानी आपकी कांजी तैयार हो गई है.

बड़े बनाइए
मूंग की दाल को अच्छे से पानी से धोकर साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दीजिए. बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और दाल को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए. पिसी हुई दाल में नमक डालकर अच्छे से फूलने तक फैंट लीजिए.
बड़े तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में एक वड़ा डालकर तेल चैक कीजिए कि सही गरम है या नही. वड़ा फूलकर ऊपर आ रहा है, तो तेल पर्याप्त गरम है. गरम तेल में हाथ से छोटे-छोटे वड़े तोड़कर डाल दीजिए. वड़ों को पलट-पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए.
फ्राइड वड़ों को प्लेट में निकाल लीजिए. कांजी सर्व करने से आधा घंटे पहले इन वड़ों को थोड़े गरम पानी में डालकर भिगो दीजिए.
आधे घंटे बाद, गिलास में कांजी डालिए और 4 से 5 वड़े डाल दीजिए. स्वादिष्ट कांजी वड़ा तैयार है. खट्टे-खट्टे कांजी वड़ा को ऎसे ही सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए.
सूखे वड़े 3 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं और जब भी कांजी सर्व करनी हो, तभी ऊपर दिए गए तरीके से सर्व करिए.
सुझाव
अगर आप वड़े नहीं बना सके हैं, तो कांजी के गिलास में रायते वाली बूंदी डालकर भी सर्व कर सकते है.
पीली या काली सरसों उपलब्ध न हो तो राई का भी उपयोग किया जा सकता है.
Kanji vada – Kanji Wada – How to make Kanji Vada Video in Hindi
कमेंट (101)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चिया, राई किसी भी तरह की प्रयोग में लाइ जा सकती है, आप फिर से कम मात्रा में बना कर देखिये, आप अच्छा बना पायेंगी.
निशा: विधु, जी हां बना सकते हैं.
निशा: सोनिया, छोटी चम्मच मीन्स दाल चावल खाने वाली चम्मच होती है.
निशा: दीपिका, इसके लिये एयरटाइट कन्टेनर की जरूरत नहीं है. कांजी के लिये कोई भी बडे मुंह बाला कन्टेनर ले लीजिये. पहले तो इसे मिट्टी के मटके में बनाया करते थे. कांच का कन्टेनर ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: दीपिका, पानी को उबाल कर प्रयोग में लाइये. कांजी को चलाते समय सूखा चमचा स्तेमाल कीजिये. इस तरह के पेय और अचार को बहुत सफाइ से स्तेमाल करना होता है. थोड़ा ध्यान रखते हुये आप फिर से कांजी बनाइये, आप अच्छी कांजी बना लेंगी.
zaroor batayega.
निशा: अरुना, आप पीलीसरसों की जगह काली सरसों भी प्रयोग कर सकतीं हैं
निशा: कावेरी आप सरसों की जगह राई भी प्रयोग कर सकतीं हैं.
thanx
kala bhargava
I mean unko chota chota kat ke ume kala namak, white namak aur रायी ko bade sare pani mein dal kar 3 se 4 din ke liye rakh dete hai woh jyada aachi banti hai
HAPPY HOLI TO YOU AND YOUR WEBSITE VISITORS
निशा: अम्रता, राई डाली जा सकती है.
, फर्क सिर्फ इतना था की उसमे वडा की जगह उबली हुई सब्जिया (फूल गोभी ,गाजर, मूली, सेम की फली ) आदि पड़ती थी.
क्या आप हमें अपने अचार section में "पानी वाला अचार बतायेंगी"? आपकी अति आभारी रहूंगी .
निशा; पूजा, आप कोई भी सरसों प्रयोग कर सकती हैं.
one suggestion, by using sarson ka tel in kanji wada, paani mein azeeb see mehak ho gayee, bina tel ke jyada achchha bana tha, tel jarooree hai kyaa?
निशा: प्रेरणा, अगर आपको कांजी बिना तेल डाले अच्छी लगती है तो आप बिना तेल के कांजी बनाइये, सरसों का तेल आवश्यक नहीं है.
निशा: बीनाजी,पानी उबालने के बाद उसे ठंडा कीजिये,मसाले डालिये, अचार बनाते समय सफाई का ध्यान ज्यादा रखिये.
Thanks a lot for delicious recipies to cook in a very easy way. Thanks
POOJA
निशा: जी अवश्य बनाइये.
i made kanji for the first time and it turned out great. thanks so much.you have so many choices for cooking without onion garlic like my household.
feels like i am learning cooking all over
again.
thanks a ton
maine is holi pe pahli baar kanji banayi hai..yaha canada mai dhoop jyada nahi hoti iisliye ghar pe hi rakhi 4 din,lekin meri kanji mei sarso neeche baith gayi hia..aapki kanji aur jo maine india mai pee thi.usme to sarso bade ke saath tairati hai....aisa kyo hua...???
निशा: निधि, सरसों अधिक मोटी पिसी होने के कारण्, भारी होने की बजह से नीचे रह सकती है.