आम का मुरब्बा – Raw Mango Murabba Recipe

कच्चे आमों से कई प्रकार के अचार, चटनी और मुरब्बा बनाये जाते हैं, जिन्हैं हम साल भर तक रख कर खाने के प्रयोग में लाते रहते हैं. अभी आम का मौसम चल रहा है, बच्चो को मीठे अचार और मुरब्बा बहुत पसन्द आते है, तो आइये आज आम का मुरब्बा ( Am Ka Murabba) बनायें. मुरब्बा बनाने के लिये, बिना रेशे के अच्छे, सख्त आम ही अच्छे रहते हैं.
Read - Raw Mango Murabba Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Murabba
- कच्चे आम - 4 (1 किलोग्राम)
- चीनी - 5 कप (1 किलोग्राम)
- इलायची - 5
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच
विधि - How to make Mango Preserve Aam Murabba Recipe)
आमों को धो कर, 12 घन्टों के लिये पानी में भिगो दीजिये, आमों को पानी से निकालिये, पानी सुखा लीजिये.
आमों को अच्छी तरह छील लीजिये, हरा छिलका बिलकुल न रहने पाये. छिले हुये आमों से बड़े बड़े टुकड़े काट लीजिये. इन टुकड़े में फोर्क से छेद बना लीजिये.
एक बर्तन में इतना पानी लीजिये कि आम उसमें डुबे रहें, पानी में नमक डाल दीजिये, कटे हुये आमों को इस पानी में डुबा कर, रात भर या 12 घंटों के लिये रख दीजिये.
नमक के पानी से आम निकाल कर, दो बार धोइये, चलनी में रखकर, पानी निकाल दीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि आम उसमें ड्बे जायं, पानी में उबाल आने के बाद, आमों के टुकड़ो को पानी में डाल दीजिये, इन्हैं 3-4 मिनिट तक उबलने दीजिये. आमों को चलनी में निकालिये और सारा पानी निकाल दीजिये.
अब किसी भगोने में आमों के टुकड़ों को केसर और चीनी के साथ मिला कर 2 दिन के लिये रख दीजिये, प्रत्येक 12 घंटे बाद चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये.
चीनी का रस बन गया है, इस घोल को आम के टुकड़ों सहित गैस पर पकने रख दीजिये, 10-15 मिनिट में चीनी का घोल गाढ़ा हो जाता है(चीनी का घोल इतना गाढ़ा हो जाय कि उसे आप चमचे से प्लेट मे एक बूंद गिरायें और अपने हाथ के उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखें, और जब उंगली और अंगूठे को अलग करें तो एक तार बनना चाहिये, इसे एक तार की चाशनी बोला जाता है). गैस बन्द कर दीजिये.
आम का मुरब्बा (Mango Murabba) बन चुका है, मुरब्बा को ठंडा होने के बाद, इलाइची छील कर कूट लीजिये और इसे मुरब्बे में मिला दीजिये. आम का खुशबू दार मुरब्बा (Am Ka Murabba) किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, साल भर तक, जब भी आपका मन हो परांठे के साथ मुरब्बा निकाल कर बच्चों को दीजिये, और आप भी खाइये, लेकिन अगर ये आम का मुरब्बा आपके बच्चो की पहुंच में हैं तो वे इसे मिठाई की तरह खा कर बड़ी जल्दी खतम कर देगे, और आपको इस मुरब्बे को साल भर तक रखने के लिये परेशान नहीं झेलनी पड़ेगी.
कमेंट (64)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ab me use kaise thik kru
निशा: शीतल जी, थोड़ी चीनी की पतली एक तार की चाशनी बना कर उसमें डाल कर मिला दें तो वह ठीक हो जायेगा.
निशा: कमल जी, आप अपनी पसंद अनुसार बड़े या छोटे जैसे चाहें बना सकते हैं.
Aam chatni very nice.
निशा: अल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pl. details recepies cassava
निशा: गोविन्द जी, अगर आमला का मुरब्बा है तब इसे इंगलिश में preserve amla कहते हैं.
Maine aam ke chhotte chhotte tukde cut karke raat bhar chinni mai duba kar rakha . Subah pakne ke liye rakha per iss se tukde hard ho gaye hai. Kya karu ki tukde thode soft ho jaaye.
निशा: रविंद्र जी, रविन्द्र जी, आम के टुकड़े को पहले हल्का सा उबालना है इसके बाद चीनी में डालना है, प्लीज आप पहले रेसिपी को अच्छी तरह पढ़ें और तब बनाये आप बहुत अच्छा मुरब्बा बनायेंगी.
निशा: परमेश्वरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समीक्षा जी, लूज आम को अगर काटा जा सकता है तो उससे मुरब्बा बना लीजिये, अच्छा मुरब्बा बनेगा.
how can it preserve for a long time not more than 1 year. may i use the vinager or citric acid to preserve it
Agar aam ke murraba mai aam ko kis liya jaye toh thik hoga kya?
Kahin kisne se kisihuye aam chipak toh nahi jayenge.
Aur kisne se aam ka ras nikalta hai toh kisne ke baad ras nichod kar usko chasni mai pakaya jaye toh kya yeh sahi tarika hai.
Please reply.
par ab do hi mahino me usme ek alag si mahak aa rhi hai par swad me koi kharabi nahin. Mujhe chinta hai ki yah kahin kharab na ho jaye.
kya aap mujhe koi presevative bata sakti hain jo main isme istemal karun aur kaise.
निशा: नीलम जी, एसीटिक एसिड, या सिरका डाला जा सकता है.
plzzz mujhe bataye
निशा: नौशी जी, आम का मुरब्बा सही बना है तो उसे आप बिना फ्रिज के बाहर ही रख सकती है वह 2 साल तक भी खराब नहीं होता.
निशा: कुंजबिहारी जी, चूना को पेठा बनाने में, आंवले का मुरब्बा बनाने के लिये यूज किया जाता है.
निशा: सुशीला जी, ये खराब नहीं हैं, सोफ्ट मुरब्बा बनकर तैयार हो गया, अगली बार आम को थोड़ा क उबालेंगी तो मुरब्बा सोफ्ट नहीं होगा.
टाईम जो दिया है घंटो मे फरक है क्यो:-)
M aipki website ki fn hu
Muje phle kuch khas Nhi bnana aita tha bt nw m d/f -d/f receipe bnakr apne Mmi nd papa ko kush kr deti hu
I'm also glad ki Muje Kitna kuch bnana Aia gya
Nd aam ka murabba rly so tasty
Thnku so much mam
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: अवध, बहुत बहुत धन्यवाद.